MUZAFFARNAGAR-गांव वालों को मिला अपने घर का मालिकाना हक

मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर चलाई गई स्वामित्व योजना के अन्तर्गत शनिवार को देशभर में गांवों में निवास कर रहे लोगों को संपत्ति कार्ड का वितरण किया गया। मुजफ्फरनगर जनपद में भी गांव वालों को अपने घर का मालिकाना हक घरौनी के रूप में प्रदान किया गया। यह पहली बार है कि ग्रामीणों को घर के रूप में उनकी संपत्ति का मालिकाना हक मिल पाया है।

शहर के जानसठ रोड स्थित लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला प्रशासन की ओर से स्वामित्व योजना के अन्तर्गत संपत्ति कार्ड के रूप में घरौनी वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। यहां पहुंचने पर डीएम उमेश मिश्रा ने मंत्री अनिल कुमार का बुके देकर स्वागत किया गया। इसके बाद कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा दिल्ली में आयोजित संपत्ति कार्ड वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हुआ। यहां पर लाभार्थियों से भी संवाद किया गया। इसके उपरांत कार्यक्रम में जनपद के ग्रामीण अंचलों में निवास करने वाले लोगों को उनके अपने घरों का मालिकाना अधिकार प्रदान करने के लिए संपत्ति कार्ड का वितरण किया गया। इस अवसर पर मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि मोदी और योगी के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार जनता का कल्याण करने के लिए काम कर रही है। अभी तक गांवों में अपने घरों का स्वामित्व पाने के लिए लोगों को लंबी जद्दोजहद से गुजरना पड़ता था। उनको यह अधिकार नहीं दिया गया था, जिस कारण उनको अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब स्वामित्व योजना के सहारे गांव वालों को भी अपने घर, अपनी संपत्ति का मालिकाना हक मिल रहा है। इससे गांवों में विकास के रास्ते खुलेंगे। लोगों में संपन्नता आयेगी और सरकार को भी राजस्व मिलेगा।

एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि स्वामित्व योजना के तहत गांवों में ड्रोन सर्वे कर घर चिह्नित किए गए थे। इसके बाद घरों के मालिकाना हक के लिए घरौनी तैयार की गई। गांवों में घरों के मालिकाना हक का दस्तावेज न होने के कारण विवादों के निस्तारण में दिक्कत आती थी, अब ऐसा नहीं होगा। घरों पर बैंक से कर्ज लेने की सुविधा रहेगी। ग्राम पंचायतों को घरों पर कर निर्धारण का अधिकार रहेगा। इससे सरकारी राजस्व भी बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीण अंचलां में घरों के मालिकाना हक के लिए जनपद की चारों तहसीलों में स्वामित्व योजना के तहत 1 लाख 75 हजार 930 संपत्ति कार्ड यानी घरौनियां तैयार की गई हैं। स्वामित्व योजना के अंतर्गत संपत्ति कार्ड के रूप में घरौनी वितरण का कार्य शनिवार को पूर्ण किया गया है। बताया कि स्वामित्व योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा देशभर के लगभग 50,000 गांवों में 58 लाख संपत्ति कार्ड का वितरण किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, सीडीओ संदीप भागिया, एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, एसडीएम सदर निकिता शर्मा, एसडीएम संजय सिंह, एसडीएम न्यायिक अपूर्वा यादव, आईएएस तहसीलदार सदर चलवराजू, डीपीआरओ धर्मेंद्र सिंह, जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह, जिलापूर्ति अधिकारी राघवेंद्र सिंह, सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  अहिल्याबाई की त्रिशताब्दी जयंती पर आस्था, उत्साह और सम्मान का संगम

Also Read This

देवबंद पुलिस पैदल मार्च में डी आई जी सड़कों पर

देवबंद। देवबंद पुलिस पैदल मार्च आगामी त्योहारों के मद्देनज़र निकाला गया, जिसमें डी आई जी अभिषेक सिंह और एसएसपी अभिनंदन सिंह स्वयं सड़कों पर उतरे। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनपद में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। डी आई जी अभिषेक सिंह, एसएसपी अभिनंदन सिंह के साथ एसपी ग्रामीण सागर जैन, सीओ अभितेष सिंह और थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा ने पुलिस फोर्स के साथ नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल मार्च किया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पुलिस लाइन पहुंचे एसएसपी ने कराई ड्रिलपैदल मार्च सैनी सराय से खानकाह होते हुए रशीदिया मस्जिद, दारुल उलूम, जामा मस्जिद, मेन बाजार और रेलवे रोड

Read More »

खतौली पुलिस फ्लैग मार्च: संवेदनशील इलाकों में सख्ती

खतौली, 1 मार्च। खतौली पुलिस फ्लैग मार्च वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में संवेदनशील क्षेत्रों में किया गया। कस्बे में शांति, सौहार्द एवं सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर खतौली क्षेत्राधिकारी ने अपने सर्किल क्षेत्र में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर हालात का जायजा लिया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ कस्बे के मुख्य बाजारों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों, संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों तथा प्रमुख चौराहों का गहन निरीक्षण किया। इसे भी पढ़ें:  KHATU SHAYAM BIRTH DAY-धूमधाम से निकलेगी बाबा श्याम की शोभायात्राइस दौरान

Read More »

खतौली आर्य समाज होली उत्सव: यज्ञ और भजन से गूंजा शिवपुरी

खतौली, 2 मार्च। खतौली आर्य समाज होली उत्सव की प्रथम सभा में अमित कुमार शास्त्री सहारनपुर ने कहा कि वेद की शरण में आने पर ही विश्व में शांति संभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद सरस्वती के संदेश को दोहराते हुए वेदों की ओर लौटने का आह्वान किया। सभा में आध्यात्मिक वातावरण के बीच यज्ञ, भजन और प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को जीवन मूल्यों का संदेश दिया गया। अमित कुमार शास्त्री ने कहा कि श्रद्धा से जीवन को यज्ञमय बनाना चाहिए। उन्होंने यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि परिस्थितिवश समय पर दूध, घी, वनस्पति, औषधि, समिधा और जल भी उपलब्ध न हो, तो भी आंख बंद

Read More »

मुजफ्फरनगरः धर्म आधारित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने और सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में युवक पकड़ा मुजफ्फरनगर। जनपद के तितावी थाना क्षेत्र के गाँव जसोई में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शेखर सैनी के रूप में हुई है। आरोप है कि शेखर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर मुस्लिम समुदाय और उनके धर्मग्रंथ के खिलाफ अपमानजनक और आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की थी। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पुलिस लाइन पहुंचे एसएसपी ने कराई ड्रिलपोस्ट में अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने के कारण क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तितावी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में

Read More »