पालिका में आई 4 हजार लाइट कहां गई, ईओ ने बैठाई जांच

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में दिवाली पर्व के त्यौहार पर एलईडी स्ट्रीट लाइटों का प्रकरण लगातार उलझता जा रहा है। तीन हजार नई लाइटों की खरीद का प्रकरण शिकायत के बाद जांच के फेर में फंस गया है तो अब अधिशासी अधिकारी ने करीब आठ माह पूर्व पालिका के द्वारा खरीदी गई चार हजार एलईडी लाइटों के वितरण को लेकर भी पथ प्रकाश विभाग से रिपोर्ट तलब करते हुए जांच बैठा दी है। उन्होंने इस प्रकरण में वितरण में गड़बड़ी की संभावनाओं को देखते हुए इन लाइटों के विभागीय स्तर पर किये गये वितरण और प्रकाश बिन्दुओं पर इनके अधिष्ठापन के सम्बंध में बिन्दुवार पोल्स सहित जांच आख्या तलब की है। इसके साथ ही इन लाइटों को जिन प्रकाश बिन्दुओं पर लगाया गया है, वहां से उतारी गई पुरानी एवं खराब एलईडी लाइटों के भण्डारण या उपयोग के सम्बंध में भी विस्तृत आख्या उपलब्ध कराने के आदेश दिये हैं।

नगरपालिका परिषद् में इन दिनों एलईडी लाइटों की खरीद और वितरण को लेकर अनेक सवाल उठ रहे हैं। भाजपा की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के बोर्ड में ही कुछ भाजपा सभासद शिकायतों के सहारे नया बवाल मचाये हुए हैं। भाजपा सभासद योगेश मित्तल और देवेश कौशिक की शिकायतों के आधार पर जांच चल रही हैं और दिवाली के अवसर पर शहर को रोशन करने के लिए तीन हजार नई लाइटों की खरीद पर पेंच फंस कर रह गया है। इसमें सभासद की शिकायत पर जांच शुरू करा दी गई है, तो वहीं अब अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह ने करीब आठ माह पूर्व शहर के 55 वार्डों और मुख्य मार्गों पर लगाने के लिए खरीदी गई चार हजार एलईडी लाइटों के वितरण को लेकर जांच बैठा दी है।

बता दें कि मीनाक्षी स्वरूप द्वारा चेयरपर्सन निर्वाचित होने के उपरांत 19 जुलाई 2023 को बुलाई गई अपनी दूसरी बोर्ड बैठक में शहर के सीमा विस्तारित क्षेत्र के साथ ही सभी 55 वार्डों में पथ प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए चार हजार एलईडी लाइटों की खरीद के लिए प्रस्ताव लाया गया था। इसे बोर्ड ने सर्वसहमति से पारित किया। इसमें 45-50 वॉट की तीन हजार और 75-90 वॉट की एक हजार एलईडी लाइटों की खरीद के लिए पथ प्रकाश विभाग द्वारा जीएसटी सहित 2 करोड़ 79 लाख 30 हजार 600 रुपये का व्ययानुमान बनाया गया था। इसमें तीन हजार एलईडी लाइट की खरीद के लिए 1 करोड़ 74 लाख 87 हजार रुपये खर्च करने का प्लान था। पालिका की तैयारी के अनुसार 45-50 वॉट की एलईडी लाइट वार्डों में गलियों में लगाने और 75-90 वॉट की एलईडी लाइटें मुख्य मार्गों को रोशन करने के लिए खरीदी जानी थी। इसमें पथ प्रकाश विभाग द्वारा 18 अगस्त 2023 को जैम पोर्टल पर निविदा मांगी गई और 13 कंपनी आई थी, जिसमें से 06 सितम्बर को खोले गये टैण्डरों में केवल तीन फर्मों की बिड ही नियम व शर्तों के अनुरूप अर्ह पाई गई थी। इसके लिए 09 नवम्बर की बोर्ड बैठक के प्रस्ताव संख्या 154 में निविदा को बोर्ड ने सहमति से अनुमोदित किया और इसके बाद चार हजार एलईडी लाइटों की खरीद करते हुए इनका वितरण कराया गया था। अब इसमें भी जांच का पेंच उलझ गया है।

इसे भी पढ़ें:  शिवसेना नेता ललित मोहन ने की संभल प्रकरण की निंदा

शहर में इन चार हजार लाइटों का पथ प्रकाश विभाग से किया गया वितरण ही अब सवालों के घेरे में है। गड़बड़ी की संभावना को देखते हुए अधिशासी अधिकारी ने इनके वितरण और अधिष्ठापन के सम्बंध में प्रकाश बिन्दु सहित विस्तृत आख्या तलब की है। इस जांच के आदेश पर पथ प्रकाश विभाग में हलचल मची है। ईओ ने पथ प्रकाश प्रभारी अवर अभियंता जलकल धर्मवीर सिंह से तत्काल जांच करते हुए यह बताने के लिए कहा है कि पूर्व में खरीदी गई चार हजार एलईडी लाइटों का वितरण कहां, किस आधार पर कितनी संख्या में किया गया है। मुख्य मार्ग पर कहां-कहां नई लाइट लगाई गई हैं और प्रकाश बिन्दुओं पर से उतारी गई खराब एवं पुरानी एलईडी लाइटों का विभागीय स्तर पर कहां भण्डारण या पुनःउपयोग किया गया है। इसके साथ ही उनके द्वारा शहर के 55 वार्डों में लगे पथ प्रकाश बिन्दुओं की भी संख्या बताने के लिए कहा है।

इसे भी पढ़ें:  सिटी मजिस्ट्रेट ने एमआईटूसी को पालिका से दिलाये 32 लाख

इस सम्बंध में अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि उनको जानकारी मिली है कि करीब आठ नौ माह पूर्व पथ प्रकाश विभाग के द्वारा शहरी क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए चार हजार एलईडी लाइट खरीदी गई थी। वर्तमान में भी तीन हजार एलईडी लाइट खरीद का प्रकरण प्रक्रियाधीन है। ऐसे में विभागीय स्तर पर यह जांच कराई जा रही है कि पूर्व में खरीदी गई एलईडी लाइटों को कहां पर लगाया गया, वर्तमान में उनकी क्या स्थिति है और उनके स्थान पर उतारी गई पुरानी लाइट व सामग्री कहां पर भण्डारित की गयी या लगाई गई है। पथ प्रकाश प्रभारी धर्मवीर सिंह से इस सम्बंध में तत्काल विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। पथ प्रकाश प्रभारी अवर अभियंता जलकल धर्मवीर सिंह ने बताया कि ईओ द्वारा पूर्व में खरीदी गई चार हजार एलईडी लाइटों के सम्बंध में उनके वितरण और अधिष्ठापन के लिए जांच कर रिपोर्ट देने के लिए निर्देशित किया है। विभागीय स्तर पर तीन हजार 45 वॉड की एलईडी लाइटों को आवश्यकतानुसार सभी 55 वार्डों में लगाया जा चुका है। जबकि 90 वॉट की एक हजार एलईडी लाइटों में से विभाग के पास करीब 435 लाइटें अवशेष हैं, जिनको इस दिवाली पर प्राथमिकता के आधार पर लगाने का कार्य किया जा रहा है। इसमें कोई भी गड़बड़ी नहीं हुई है। पुरानी जो भी सामग्री या लाइट निकाली गई, वो भी वार्डों में मरम्मत के कार्य और आवश्यकता पर लगाई जा चुकी है।

इसे भी पढ़ें:  HEALTH CAMP-रविवार को एमजी पब्लिक स्कूल में स्वास्थ्य मेला

सांसद हरेन्द्र मलिक ने किया बोर्ड बैठक के दौरान किया था गड़बड़ी का इशारा

मुजफ्फरनगर नगरपालिका परिषद् की सात अक्टूबर को आयोजित की गई बोर्ड बैठक में आपसी समन्वय का संदेश लेकर पहुंचे पालिका बोर्ड के पदेन सदस्य सांसद हरेन्द्र मलिक ने पथ प्रकाश विभाग में लाइटों के वितरण में गड़बड़ी होने का इशारा साफ शब्दों में करते हुए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप से इस बात के लिए गंभीरता दिखाने को कहा था कि जो नई लाइट लग रही हैं, उनके स्थान पर उतरने वाली पुरानी लाइटों का कोई भी रिकॉर्ड विभागीय स्तर पर नहीं रखा जा रहा है।

सांसद हरेन्द्र मलिक ने बोर्ड मीटिंग से पूर्व अपने सम्बोधन में कहा था कि शहर में पालिका द्वारा प्रकाश व्यवस्था के लिए नई एलईडी लाइटें लगवाने का काम कर रही है। ये बेहतर कार्यप्रणाली है, लेकिन अधिशासी अधिकारी को इस बात पर भी नजर रखनी चाहिए कि जो नई लाइट लगाई जा रही हैं, उनके स्थान पर खराब बताकर उतारी गई लाइट और उसकी सामग्री का कहां क्या हो रहा है? सांसद ने कहा कि सतर्क नजर रखी जायेगी तो गड़बड़ी की संभावना को कम किया जा सकेगा। अब ऐसे में पूर्व में खरीदी गई चार हजार एलईडी लाइटों के वितरण को लेकर अधिशासी अधिकारी द्वारा जांच शुरू करा दी गई है। 

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  अस्पताल में नर्स का कत्लरिलायंस कम्युनिकेशंस और

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-अब कूड़े से कमाई करेगी नगरपालिकाफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था भंग

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-अब कूड़े से कमाई करेगी नगरपालिकाइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन ने विरोध किया तो

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  अस्पताल में नर्स का कत्ललाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन सामान्य से 19 किलो ज्यादा

Read More »