हरेन्द्र क्यों लडे़गा चुनाव, जब सीट रालोद की है…टिकट पर और क्या-क्या बोले चुनाव प्रभारी!

मुजफ्फरनगर। बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद विपक्षी खेमे में हलचल है। ऐसे में रालोद और सपा के बीच यूपी में सीटों को लेकर बंटवारे की चर्चाओं के ही बीच ही मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से दावेदारी को लेकर एक बार फिर से रालोद ने तीखा प्रहार किया है। रालोद के पूर्व विधायक से जब इस सीट पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक के दावे को लेकर सवाल किया तो उन्होंने तपाक से इसको दरकिनार करते हुए कहा कि हरेन्द्र यहां क्यों लड़ेगा, जबकि यह सीट तो रालोद के खाते में आई है। यहां सिंबल रालोद ही देगा और अपने प्रत्याशी को चुनाव लड़ायेगा।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. वर्ल्ड विजन स्कूल को मिला बेस्ट स्कूल अवार्ड

शहर के सरकूलर रोड स्थित रालोद कार्यालय पर सोमवार को आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान लोकसभा चुनाव प्रभारी ;हस्तिनापुर परिक्षेत्रद्ध और पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने कहा कि मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर रालोद के सिंबल हैंडपंप पर रालोद का प्रत्याशी ही चुनाव लड़ेगा। सपा नेता हरेंद्र मलिक के चुनाव लड़ने और उनके द्वारा की जा रही दावेदारी से संबंधित सवाल पर उन्होंने कहा कि उनके बारे में सपा जाने, हरेन्द्र यहां क्यों चुनाव लड़ेगा, सीट तो रालोद को मिली है। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चैधरी या चारु चैधरी भी चुनाव लड़ सकते हैं। यदि वह चुनाव नहीं लड़े तो रालोद का प्रत्याशी ही चुनाव लड़ेगा।

इसे भी पढ़ें:  प्रेमपुरी के दीपक ने रामपुर तिराहे के ढाबे पर की आत्महत्या

उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर सीट ही नहीं सभी सीटों पर चारू चैधरी को लड़ाने की मांग जनता और कार्यकर्ता कर रहे हैं। ऐसे में शीर्ष नेतृत्व ही निर्णय लेगा। गठबंधन में मिली सभी सात सीटों पर रालोद मजबूती से चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कहा कि खतौली विधानसभा उपचुनाव की तर्ज पर चुनाव लड़ा जाएगा। सभी बिरादरियों को साथ लेकर मजबूती से चुनाव लड़ेंगे। रालोद नेता कुंवर नरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार से किसान और मजदूर त्रस्त हो चुके हैं। यूपी में सरकार ने केवल गन्ने का 20 रुपये मूल्य बढ़ाया है। बिहार में हुई राजनीतिक उठा-पाठक पर उन्होंने कहा कि पार्टी बदलना धर्म बदलने के समान है। नीतीश कुमार ने गठबंधन धर्म नहीं निभाया। उन्होंने विश्वास घात किया है। इस दौरान पूर्व मंत्री योगराज सिंह, धर्मवीर सिंह बालियान, जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, अजीत राठी आदि कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पीएम आवास में 79 ने किया पैसा लेने से इंकार

Also Read This

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »