पत्नी ने किया रेलकर्मी का कत्ल… 17 अप्रैल 2024 में किया था प्रेम विवाह

बिजनौर । यूपी के बिजनौर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपनी पति की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने पति को हार्ट अटैक आने का शोर मचा दिया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पत्नी को बेनकाब कर दिया। उत्तार प्रदेश में एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यूपी के मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड के जैसे ही बिजनौर जिले में भी एक महिला ने अपने पति को मार डाला। पत्नी ने हत्या के बाद पति को हार्ट अटैक आने का शोर मचा दिया, लेकिन पूरे मामले का पर्दाफाश पोस्टमार्टम से हो गया। पोस्टमार्टम में सामने आया है कि रेलकर्मी की हत्या हुई है, उसे गला घोंटकर मारा गया है। हार्ट अटैक से उसकी मौत नहीं हुई है। जैसे ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई तो सभी चैंक गए। इसके बाद पुलिस ने पत्नी से पूछताछ की तो मामला खुलता चला गया। अब बिजनौर पुलिस ने पति की हत्या के आरोप में पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अभी यह जांच कर रही है कि पत्नी ने किसके साथ मिलकर पति की हत्या की। बिजनौर के नजीबाबाद इलाके से यह सनसनीखेज मामला सामने आया है। हल्दौर थाना इलाके के मोहल्ला आदर्श नगर में पत्नी और एक साल के बेटे के साथ किराये पर रहने वाले दीपक कुमार ;29द्ध रेलवे स्टेशन नजीबाबाद के कैरिज एंड वैगन में तैनात तकनीकी कर्मचारी थे। बीते चार अप्रैल को दीपक की घर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। हालांकि हार्ट अटैक का शोर मचाकर पत्नी खुद ही चिकित्सक के पास ले गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या करने का चैंकाने वाला खुलासा हुआ। इस पर मृतक के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि नौकरी और फंड हड़पने के लिए पत्नी ने हत्या की है। दरअसल, हल्दौर के गांव मुकरंदपुर के रहने वाले दीपक कुमार का चैहड़पुर नहटौर निवासी शिवानी से 17 जनवरी 2024 को प्रेम विवाह हुआ। दीपक पत्नी के साथ नजीबाबाद के आदर्श नगर में किराये के मकान में रह रहा था। दोपहर शिवानी ने पति दीपक को हार्ट अटैक की जानकारी फोन से सास और देवर को दी। पति को एक निजी अस्पताल और वहां से समीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गई। जहां चिकित्सकों ने भर्ती नहीं किया। बिजनौर जिला अस्पताल ले जाने पर दीपक को मृत घोषित कर दिया गया। शिवानी अपने पति के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहती थी, मगर परिजनों ने गले पर निशान देखकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया कि गला घोंटे जाने से दीपक की मौत हुई है। पुलिस ने शिवानी को पकड़कर पूछताछ की। सीओ नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि शिवानी पूछताछ में लगातार गुमराह करती रही। बाद में उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि हत्या करते वकत उसके साथ कौन था। प्रेम प्रसंग से लेकर दूसरे पहलुओं पर भी पुलिस जांच कर रही है। दीपक की मां पुष्पा और भाई पीयूष ने बताया कि शिवानी का ससुराल पक्ष के प्रति व्यवहार सही नहीं था।

इसे भी पढ़ें:  घुसपैठी मुसलमानों को बाहर करवाने सड़कों पर उतरेंगे क्रांति सैनिक

सास से भी वह मारपीट करती थी। घर में लगातार चल रहे विवाद के चलते 15 दिन पहले ही दीपक पत्नी को नजीबाबाद ले आया था। उसने किराए का मकान लेकर उसे अपने संग रख लिया। दीपक के एक वर्षीय पुत्र वेदांत है। शिवानी स्नातक थी। आरोप है कि पति की मौत के बाद मृतक आश्रित में नौकरी और फंड पाने की चाहत में शिवानी ने किसी के साथ मिलकर दीपक की हत्या की है। पुलिस के अनुसार, रस्सी से गला घोंटा गया है, जिस वकत वारदात को अंजाम दिया गया, उस समय रेल कर्मी कुछ खा रहा था। पोस्टमार्टम किए जाते वक्त भी उसके गले में खाद्य पदार्थ फंसा हुआ मिला है। एसपी सिटी के अनुसार पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में शिवानी हत्या किया जाना तो कबूल कर चुकी है। मगर उसके साथ कौन था, इस पर लगातार गुमराह कर रही है। शुरुआत में एक युवक का नाम पुलिस को बताया। पुलिस ने उससे पूछताछ की, तो युवक ने बता दिया कि उसका कोई संबंध नहीं है। फिलहाल पुलिस दूसरे आरोपी का नाम उगलवाने का प्रयास कर रही है। दीपक वर्ष 2021 में सीआरपीएफ मणिपुर में भर्ती हुआ था।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-ई रिक्शा फैक्ट्री में पकड़ी करोड़ों की टैक्स चोरी

सीआरपीएफ नौकरी छोड़कर दीपक ने मार्च 2023 में रेलवे की नौकरी ज्वाइन की थी। रेलकर्मी की हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज करते हुए मृतक की पत्नी से पूछताछ की जा रही है। हत्या करने की वजह जानने का प्रयास किया जा रहा है। प्रेम प्रसंग या अन्य कोई पहलू है, सभी पर गहनता से पड़ताल की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-चैत्र नवरात्र शुरू, मंदिरों में उमड़ी माता के भक्तों की भारी भीड़

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  मूसलाधार बारिश-चरथावल थाने की छत ढही, किसान नेता की कार पर

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »