पत्नी थी नाराज, मुर्गी फार्म पर पति ने ससुर और साले की कर दी धुनाई

मुजफ्फरनगर। शादी के बाद पत्नी के साथ चल रहे विवाद में रिश्तेदारों ने पंचायत कर समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन इसी बीच कहासुनी बढ़ जाने पर मामला मारपीट तक जा पहुंचा। मुर्गी फार्म पर चल रही आपसी पंचायत में ही दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे से भिड़ गये और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस भी हरकत में आई और आरोपी दामाद तथा उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

शहर के खालापार थाना क्षेत्र के अन्तर्गत मौहल्ला कृष्णापुरी निवासी कमर अब्बास पुत्र रियासत हुसैन ने मंसूरपुर थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि उसने अपनी पुत्री नूर जेहरा की शादी 13 अक्टूबर 2024 को गांव जटवाड़ा निवासी अली रजा के साथ की थी। शादी में उसने अपने पुत्री को पूरा दान दहेज दिया था। इसके बावजूद भी ससुराल पक्ष के लोग शादी से खुश नहीं थे और उसकी बेटी को परेशान करते थे, जिसके कारण उसकी बेटी वर्तमान में ससुरालियों से विवाद के चलते अपने मायके में आकर ही रह रही थी। कमर अब्बास ने पुलिस को बताया कि इसी बीच रिश्तेदारों ने आपसी समझौता कराने का प्रयास किया। इसी के तहत गांव संधावली में 16 अपै्रल की देर शाम भी रिश्तेदारों ने मामले में समझौता कराने के लिए पंचायत बुलाई थी। यह मीटिंग संधावली निवासी मौहम्मद अब्बास के मुर्गी फार्म पर हो रही थी।

रात्रि करीब आठ बजे दोनों ही पक्षों के जिम्मेदार लोग और रिश्तेदार आपसी विवाद को समाप्त कराने का प्रयास कर रहे थे कि इसी बीच उनके दामाद अली रजा, जॉन निवासी मंसूरपुर, बबलू निवासी मेरठ और सबलू निवासी संधावली ने अपने पक्ष के 7-8 अज्ञात लोगों के साथ मिलकर गाली गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि उक्त लोगों ने लाठी डंडों और चाकू से कमर अब्बास और उसके पुत्र जिया आलम पर हमला कर दिया। जिया आलम का काफी चोट आई। मारपीट के दौरान ही छत पर खड़े कुछ लोगों ने मोबाइल फोन से वीडियो बना ली, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। वीडियो वायरल होने के बाद मंसूरपुर पुलिस भी हरकत में आई और तहरीर मिलने के बाद आरोपी दामाद अली रजा सहित अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंसूरपुर पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कुछ लोगों में मारपीट होती दिखाई पड़ रही है। प्रकरण के सम्बंध में पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। 

इसे भी पढ़ें:  मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-प्रधान संगठन के जिला प्रभारी सहित

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »