जन आक्रोश रैली में महिलाओं को होगी भागीदारीः पूनम

मुजफ्फरनगर। हिंदुत्व की रक्षा के साथ ही अन्य कुछ ज्वलंत मुद्दों को लेकर क्रांति सेना अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा द्वारा घोषित जन आक्रोश रैली आंदोलन को सफल बनाने के लिए संगठन का महिला मोर्चा भी सक्रिय हो गया है।

महिला मोर्चा क्रांति सेना की जिला अध्यक्ष पूनम चौधरी ने प्रकाश चौक स्थित कार्यालय पर एक मीटिंग की, संचालन मिथिलेश गिरी जिला उपाध्यक्ष ने किया। पूनम चौधरी ने बताया कि 22 दिसंबर में विराट जन आक्रोश रैली निकाली जायगी इसमें महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी भी रहेगी। बताया कि इस रैली में तीन मुद्दे, विस्फोटक रूप से बढ़ रही मुस्लिम आबादी पर अंकुश, शिक्षित युवाओं को रोजगार और तीसरा मुद्दा वक्फ बोर्ड को समाप्त कर सनातन धर्म का गठन किया जाए है।

इसे भी पढ़ें:  डीएम दफ्तर पर किसानों का धरना, सिटी मजिस्ट्रेट को बीच में बैठाया

यह रैली 22 दिसंबर को हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा के नेतृत्व में निकाली जाएगी और इस दौरान टाउन हॉल में एक बहुत बड़ा कार्यक्रम रहेगा। महिलाएं अपनी मांगों को लेकर भी बराबर लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहंेगी। इस अवसर पर आज जिला अध्यक्ष पूनम चौधरी, महानगर अध्यक्ष शालू चौधरी, अंजू त्यागी जिला महामंत्री, पूनम चाहल जिला उपाध्यक्ष, सुमन, अनीता, कविता, संतोष, कंचन बाटला जिला संगठन मंत्री, मीनू शर्मा जिला उपाध्यक्ष, मिथिलेश गिरी जिला उपाध्यक्ष, अनोखी दुबे मीडिया प्रभारी, ममता चौधरी जिला सचिव, पूनम गर्ग नगर उपाध्यक्ष, निधि शर्मा नगर सचिव आदि सैकड़ों महिला कार्यकर्ता उपस्थित रही। 

इसे भी पढ़ें:  चार साहिबजादों के शहीदी दिवस पर शिवसैनिकों ने वजीर खान को जूतों से पीटा

Also Read This

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  देवबंद के श्री बालाजी धाम मंदिर

Read More »