मुकुंदपुर में गोली मारकर युवक ने की आत्महत्या, परिवार में कोहराम

मुजफ्फरनगर। तितावी क्षेत्र में एक अविवाहित निवासी युवक ने अपने ही घर में अवैध हथियार से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक तनावग्रस्त बताया जा रहा है। वो परिवार में रहकर खेती करने का काम करता था। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार के लोगों ने किसी भी प्रकार की रंजिश या क्लेश से इंकार किया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र के गाव मुकुंदपुर में सोमवार की सुबह एक युवक के द्वारा आत्महत्या करने की सूचना से सनसनी फैल गई। पुलिस को सूचना मिली तो बघरा चैकी इंचार्ज एसआई मकसूद अली मौके पर पहुंचे और इसकी खबर अपने वरिष्ठ अधिकारियो को दी। कुछ ही देर में थाना तितावी के इंचार्ज मानवेन्द्र सिंह भाटी और एसएसआई ओमेंछ्र सिंह भी फोर्स के साथ गांव मुकुंदपुर पहुंच गये थे। थानाध्यक्ष मानवेन्द्र भाटी ने बताया कि गांव निवासी 40 वर्षीय निरंकार पुत्र सुचेत सिंह ने सोमवार की सुबह तमंचे से अपने ही घर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि मृतक निरंकार अविवाहित था और परिवार में रहकर खेतीबाड़ी का कार्य करता था। बताया गया कि मृतक पिछले कुछ दिनों से तनावग्रस्त दिखाई दे रहा था। सोमवार को सवेरे उसने अचानक ही आत्मघाती कदम उठाते हुए अपनी कनपटी पर गोली मारकर जीवन लीला को समाप्त कर लिया। उन्होंने बताया कि परिवार के लोगों से बात की गई, लेकिन उन्होंने परिवार में किसी भी प्रकार से कोई रंजिश या क्लेश होने से इंकार किया है। शव का पंचनामा भरने के बाद उसको पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया गया था। पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  सीएम डैशबोर्ड में जिले की रैंकिंग गिरने पर डीएम नाराज, फिसड्डी विभागों को फटकार

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मेले में सांस्कृति कार्यक्रमों की

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »