आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भागीदार बनें युवाः योगी

लखनऊ। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित विश्व युवा कौशल दिवस के राज्य स्तरीय समारोह व प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप कौशल विकास को नई ऊँचाईयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे तकनीकी ज्ञान, उद्यमिता और नवाचार के साथ आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भागीदार बनें। प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव ने कहा कि यह कार्यक्रम युवा शक्ति को हुनर से जोड़ने, उन्हें स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाने तथा कौशल युक्त भारत-सक्षम भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

इसे भी पढ़ें:  यौमे आशुरा पर निकले ताजिये-हुसैन तेरी शहादत पर आसमां भी रोया


मंत्री कपिल देव बताया कि यह आयोजन न केवल युवाओं के कौशल को पहचान देने का एक माध्यम बना, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास से परिपूर्ण भविष्य की दिशा में प्रेरित करने वाला भी सिद्ध हुआ। यह आयोजन प्रदेश के 75 जिलों से कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्रों में एआई नवाचार से जुड़े प्रशिक्षणार्थियों के लिए आयोजित किया गया। इस मौके पर एमएनआईटी इलाहाबाद के साथ कौशल विकास मिशन ने एमओयू भी किया। इससे कौशल प्रशिक्षण में स्मार्ट प्रौद्योगिकी को बढ़ावा और प्रशिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इस अवसर पर इंडस्ट्री पार्टनर को सम्मानित किया गया। 262 राजकीय आईटीआई को अपग्रेड करने के लिए टाटा के सुशील कुमार समेत कई ट्रेनिंग पार्टनर को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंत्री सूर्य प्रताप शाही, मंत्री राकेश सचान, राज्य मंत्री मनोहर लाल कोरी, मुख्य सचिव मनोज सिंह, मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी, प्रमुख सचिव डा. हरिओम सहित शासन, प्रशासन, उद्योग जगत से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी, उद्यमीगण, प्रशिक्षक तथा बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कोलकाता मर्डर केस पर महिला चिकित्सकों ने किया प्रदर्शन

Also Read This

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कोलकाता मर्डर केस पर महिला चिकित्सकों

Read More »