आईजीआरएस समीक्षा बैठक मेरठ: लंबित शिकायतों पर कड़ी कार्रवाई

मेरठ। विकास भवन सभागार में आयोजित आईजीआरएस समीक्षा बैठक मेरठ में जिलाधिकारी वीके. सिंह ने लंबित शिकायतों पर कड़ी नाराजगी जताई। बैठक में विभिन्न विभागों में लंबित एवं निस्तारित शिकायतों की विस्तृत समीक्षा की गई और समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए। बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब करते हुए अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने के निर्देश भी जारी किए गए।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कांवड़ मार्ग पर करंट से युवक की मौत, मचा हड़कम्प

आईजीआरएस समीक्षा बैठक मेरठ: गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि तथ्यों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी विभाग के कारण जनपद की रैंक प्रभावित होती है या निस्तारण असंतोषजनक पाया जाता है, तो संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी। बैठक में विभागवार प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में आस्था और उल्लास से हुआ बसंत का स्वागत

साथ ही, दोहराव वाली शिकायतों का मूल कारण चिन्हित कर स्थायी समाधान सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लेने की प्रक्रिया को भी गंभीरता से लागू करने को कहा, ताकि समाधान की गुणवत्ता का वास्तविक आकलन किया जा सके। जिलाधिकारी वीके. सिंह ने स्पष्ट कहा कि जन शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में समस्त संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और विभागीय प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सिगरेट लूट का खुलासा, 50.70 लाख सहित एक दबोचा

Also Read This

रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन मेडिकल कैंप में निशुल्क दवा वितरण

रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन मेडिकल कैंप के तहत आज दिनांक 24 फरवरी 2026 को भगवंती सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज, नई मंडी मुजफ्फरनगर में व्यापक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स द्वारा लगभग 700 छात्राओं की विभिन्न जांच की गई और आवश्यकता होने पर निशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध करवाई गईं। क्लब द्वारा दी गई बस सुविधाओं का उपयोग करते हुए मेडिकल कॉलेज की टीम विद्यालय पहुंची और सुव्यवस्थित ढंग से जांच प्रक्रिया संपन्न की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर जिला पंचायत का पुनर्गठन, वार्डों की संख्या हुई कममेडिकल कैंप के दौरान छात्राओं को सेल्फ हाइजीन पर ज्ञानवर्धक पुस्तिका वितरित की गई। इसके साथ ही

Read More »

संजय वालिया आय से अधिक संपत्ति जांच में बड़ा खुलासा!

सहारनपुर में संजय वालिया आय से अधिक संपत्ति जांच के तहत मंगलवार सुबह विजिलेंस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। मेरठ से आई एंटी करप्शन टीम ने सुबह करीब 7:00 बजे पहुंचकर ग्राम विकास अधिकारी संजय वालिया के दो ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की जा रही है। विजिलेंस की टीम अधिकारी के आवास और उनके प्रॉपर्टी कार्यालय में दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है। स्थानीय पुलिस के सहयोग से चल रही इस कार्रवाई के दौरान बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात रहा। इसे भी पढ़ें:  समाजवादी चिंतक जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर सपाइयों ने दी श्रद्धांजलिचौंकाने वाली बात यह

Read More »

उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन खुदकुशी, आधा घंटा रुकी मेट्रो

उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन खुदकुशी की घटना से मंगलवार सुबह दिल्ली मेट्रो में अफरा-तफरी मच गई। 45 वर्षीय महाराज सिंह ने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद द्वारका से नोएडा और वैशाली रूट पर करीब आधे घंटे तक मेट्रो सेवा प्रभावित रही। मृतक की पहचान करोली राजस्थान निवासी महाराज सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर जिला पंचायत का पुनर्गठन, वार्डों की संख्या हुई कममेट्रो पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह 10 बजकर 12 मिनट पर जनकपुरी मेट्रो

Read More »

पश्चिम बंगाल विशेष गहन पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

पश्चिम बंगाल विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर चल रहे विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं। अदालत ने कलकत्ता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पत्र का संज्ञान लेते हुए न्यायिक प्रक्रिया को गति देने के निर्देश दिए हैं। यह मामला करीब 80 लाख लोगों के दावों और आपत्तियों से जुड़ा है। कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत पत्र में बताया गया था कि 250 जिला न्यायाधीशों को दावों और आपत्तियों की सुनवाई पूरी करने में लगभग 80 दिन लग सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को सिविल जजों की तैनाती की अनुमति प्रदान की है। इसका उद्देश्य दावों और आपत्तियों की सुनवाई को समयबद्ध तरीके से

Read More »

मुजफ्फरनगर सड़क हादसा: कांवड़ पटरी पर 2 मौतें

मुजफ्फरनगर सड़क हादसा में कांवड़ पटरी मार्ग पर बड़ा हादसा हो गया। रतनपुर थाना क्षेत्र में हुई इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं,  महिला मजदूर और बच्चे घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-रामलला का जश्न मनाने को सड़कों पर उमड़ा सनातनी सैलाबक्या है पूरा मामला? मुजफ्फरनगर के रतनपुर थाना क्षेत्र में स्थित कांवड़ पटरी मार्ग पर यह हादसा हुआ। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, नहर पटरी मार्ग पर लंबे समय से ओवरलोड और भारी ट्रकों की तेज रफ्तार आवाजाही जारी है। हालांकि, लोगों का कहना है

Read More »
लिसाड़ीगेट मेरठ में आग से जला दो मंजिला मकान

मेरठ में भीषण आग: 6 की मौत, 5 बच्चे जिंदा जले

मेरठ के लिसाड़ीगेट क्षेत्र में दो मंजिला मकान में भीषण आग लगने से कपड़ा कारोबारी के परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में जुड़वां बेटियां और अन्य बच्चे शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, आग का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। जांच जारी है।

Read More »