गांव में पेट्रोल का अवैध कारोबारः नाबालिग के हाथों बोतलों में बिक रहा तेल

ग्रामीणों द्वारा बनाए गए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बच्चे प्लास्टिक की बोतलों में पेट्रोल भरकर राहगीरों और वाहन चालकों को खुलेआम बेच रहे हैं।

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में कानून और सुरक्षा व्यवस्था को खुलेआम चुनौती देती एक गंभीर और चिंताजनक तस्वीर एक वीडियो के सहारे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सामने आई है। यहां अवैध पेट्रोल की बिक्री में नाबालिग बच्चों का इस्तेमाल किया जा रहा है। सड़कों पर कोल्ड ड्रिंक की खाली प्लास्टिक की बोतलों में पेट्रोल बेचते बच्चों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

मुजफ्फरनगर जनपद में अवैध पेट्रोल की बिक्री का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। ताजा मामला थाना भोपा क्षेत्र के ग्राम सीकरी का बताया जा रहा है, जहां नाबालिग बच्चों को पेट्रोल बेचने के लिए सड़कों पर खड़ा किया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों द्वारा बनाए गए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बच्चे प्लास्टिक की बोतलों में पेट्रोल भरकर राहगीरों और वाहन चालकों को खुलेआम बेच रहे हैं। यह पूरा घटनाक्रम न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि बच्चों की जान के साथ खतरनाक खिलवाड़ भी है। पेट्रोल जैसे ज्वलनशील पदार्थ को बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के सड़कों पर बेचना किसी बड़े हादसे को दावत देने जैसा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया, तो कोई बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के इंटर कॉलेजों में शुक्रवार को भी अवकाश

जो वीडियो सामने आया है, उसके एक बच्चा कपड़े के थैले में प्लास्टिक की बोतलों में पेट्रोल लिए बैठा है। थैले में कई बोतले नजर आती हैं, जिनमें पैट्रोल है। बच्चे की उम्र बेहद कम है। वो वहां आने वाले बाइक सवारों को बोतलों से पेट्रोल बेचता है। उनकी बाइकों में तेल डालता है। पैसों की बात करता है। यह बच्चे खुलेआम ऐसे में पेट्रोल बेच रहा है, यह इतना चौंकाने वाला नहीं है, बल्कि सवाल यह है कि इस बच्चे को इन बोतलों में पेट्रोल कहां से मिल रहा है। नियमों के अनुसार पेट्रोल पंपों पर बोतलों में पेट्रोल देना सख्त मना है, इसके बावजूद यह पेट्रोल बच्चों तक पहुंच रहा है। इससे यह आशंका और भी गहरी हो जाती है कि कहीं न कहीं किसी पेट्रोल पंप की मिलीभगत से यह पूरा अवैध कारोबार संचालित हो रहा है।

इसे भी पढ़ें:  हिसार नाबालिग दुष्कर्म केस: आरोपी को 10 साल की सजा

लोगों की मांग है कि न केवल नाबालिगों से पेट्रोल बिकवाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए, बल्कि उस पेट्रोल पंप या स्रोत की भी गहन जांच हो, जहां से यह पेट्रोल उपलब्ध कराया जा रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बच्चों को इस तरह के खतरनाक काम में धकेलना अपराध है और बाल श्रम कानूनों का भी खुला उल्लंघन है। ऐसे में जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई आवश्यक है। अब देखना यह होगा कि वायरल वीडियो के बाद जिला प्रशासन और पुलिस विभाग इस गंभीर मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और कब तक इस अवैध कारोबार पर लगाम लगाई जाती है। फिलहाल, यह मामला प्रशासन के लिए एक बड़ी चेतावनी बनकर सामने आया है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-बुढ़ाना में नशा मुक्ति केन्द्र की तोड़ डाली सील

Also Read This

‘बाजा बजा देंगे अफवाह फैलाने वालों का’: केशव प्रसाद मौर्य 

प्रयागराज- पुलिस लाइन हेलीपैड और सर्किट हाउस में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मीडियाकर्मियों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए केशव प्रसाद ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सपा मुखिया अखिलेश यादव पर घटिया राजनीति करने का आरोप लगाया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को संगम नगरी आगमन पर विपक्ष के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार किया। पुलिस लाइन हेलीपैड और सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत के बीच पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर घटिया राजनीति करने का आरोप लगाया। गैस सिलिंडर की आपूर्ति को लेकर देश में फैल रही खबरों पर डिप्टी सीएम

Read More »

ईरान मिसाइल शहर का खुलासा, आत्मघाती ड्रोन से बड़ी तैयारी

ईरान मिसाइल शहर को लेकर दुनिया के सामने एक नया खुलासा हुआ है। ईरान की सेना ने अपने आत्मघाती ड्रोन और जहाज रोधी हथियारों के बड़े बेड़े की झलक दिखाते हुए एक वीडियो जारी किया, जिसमें भूमिगत परिसर में बड़ी संख्या में नौसैनिक ड्रोन और मिसाइलें दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि इन हथियारों के दम पर होर्मुज जलडमरूमध्य को बाधित करने की योजना बनाई जा रही है। ईरान के सरकारी टीवी ने गुरुवार को यह फुटेज प्रसारित किया। अधिकारियों के अनुसार, यह वीडियो एक भूमिगत सैन्य परिसर से रिकॉर्ड किया गया है, जिसे ईरान ने मिसाइल शहर बताया है। जारी वीडियो में भूमिगत सुरंगों के भीतर बड़ी संख्या

Read More »

मुजफ्फरनगर गैस कालाबाजारी पर छापा, 12 सिलेंडर बरामद

मुजफ्फरनगर गैस कालाबाजारी के खिलाफ जिला पूर्ति विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी की। शामली रोड स्थित कुंदनपुरा मोहल्ले की एक दुकान से 12 खाली गैस सिलेंडर, 2 छोटे सिलेंडर और गैस चूल्हे बरामद किए गए, जबकि दुकानदार राजकिशोर गर्ग को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शुक्रवार शाम सटीक सूचना मिलने पर विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार, दुकान के अंदर सिलेंडरों का अवैध भंडारण किया जा रहा था और आशंका है कि भरे हुए सिलेंडर पहले ही ऊंचे दाम पर बेच दिए गए थे। छापेमारी के दौरान पूर्ति निरीक्षक आशीष श्रीवास्तव और शामली स्टैंड चौकी

Read More »