भारत-अमेरिका डीलः अब धर्मेन्द्र मलिक ने मारा जुबानी डंक

भारत सरकार के समझौते का किया समर्थन, कहा-पंजाब से नहीं मिल रहा डील का विरोध करने वाले नेताजी को कोई साथ

मुजफ्फरनगर। भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सियासत में हलचल तेज है। एक ओर किसान संगठनों का विरोध जारी है, तो दूसरी ओर किसान राजनीति से जुड़े नेताओं के बीच बयानबाजी ने माहौल को और गरमा दिया है। सोशल मीडिया पर हो रही टिप्पणियां अब सीधे नेतृत्व पर निशाना साध रही हैं। भाकियू प्रमुख नरेश टिकैत और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के बीच हलवाई का ततैया वाली टिप्पणी के बाद चल रही सियासी तीर के बीच भाकियू नेता धर्मेन्द्र मलिक ने भी जुबानी डंक मारने का काम किया है। उनका कहना है कि ‘नेताजी बौखलाहट’ में हैं।

इसे भी पढ़ें:  कोडिन कफ सिरप कांड के दोषी को उल्टा लटका देंगे, अखिलेश बचा नहीं सकते: केशव मौर्य 

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर चल रही बहस के बीच भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार का हिस्सा राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के शीर्ष नेतृत्व के बीच शीत युद्ध की स्थिति बनती दिख रही है। हाल ही में दिया गया हलवाई का ततैया, संबंधी बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा और विवाद का कारण बना हुआ है। इस बयान के बाद प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है और सियासी तीर एक-दूसरे पर जमकर छोड़े जा रहे हैं। इसी क्रम में टिकैत परिवार से अलग होकर किसान संगठन चला रहे भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक ने भी सोशल मीडिया मंच फेसबुक पर परोक्ष रूप से भाकियू नेताओं नरेश टिकैत और राकेश टिकैत पर टिप्पणी की है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-21 लाख की धांधली में ग्राम विकास अधिकारी सस्पेंड

धर्मेन्द्र मलिक ने अपनी पोस्ट में लिखा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर फैलाए जा रहे झूठ को पंजाब से समर्थन न मिलने के कारण नेताजी बौखलाहट में हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती, यानी एक ही रणनीति बार-बार सफल नहीं होती। एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में धर्मेन्द्र मलिक ने भारत सरकार द्वारा अमेरिका के साथ किए गए इस समझौते का समर्थन किया। उन्होंने डील शब्द का अर्थ स्पष्ट करते हुए इसे व्यापारिक समझौता बताया और कहा कि यह समझौता व्यापक स्तर पर प्रभावशाली और लाभकारी सिद्ध हो सकता है। उनके अनुसार भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच बढ़ते आर्थिक संबंध आज वैश्विक राजनीति और अंतरराष्ट्रीय व्यापार की दिशा तय कर रहे हैं। यह केवल व्यापारिक अनुबंध नहीं, बल्कि एक नई रणनीतिक साझेदारी का स्वरूप है।
उन्होंने निवेश, तकनीक, रक्षा, कृषि, डिजिटल अर्थव्यवस्था और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में सहयोग को भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया। मलिक के मुताबिक यह समझौता बाजार के विस्तार, निर्यात में वृद्धि, रोजगार सृजन और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला को सुदृढ़ करने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा। धर्मेन्द्र मलिक ने कहा कि यह सहयोग लोकतांत्रिक मूल्यों और आपसी विश्वास पर आधारित है, जो साझा समृद्धि की दिशा में निर्णायक कदम साबित हो सकता है। उनका मानना है कि बदलते वैश्विक परिदृश्य में भारत को आर्थिक और रणनीतिक रूप से मजबूत करने के लिए इस प्रकार की अंतरराष्ट्रीय साझेदारियां आवश्यक हैं।

इसे भी पढ़ें:  वैष्णो देवी हादसे में रामपुरी के पीड़ितों के साथ खड़े हुए मीनाक्षी-गौरव

Also Read This

स्मार्ट प्रीपेड मीटर अनिवार्य नहीं, यूपी उपभोक्ताओं को राहत

स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर को लेकर केंद्र सरकार ने लोकसभा में बड़ा स्पष्टीकरण दिया है। सरकार ने साफ कहा है कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर अनिवार्य नहीं हैं, बल्कि यह उपभोक्ता की पसंद पर आधारित व्यवस्था है। इसका मतलब यह है कि Electricity Act, 2003 के तहत सभी मौजूदा उपभोक्ताओं पर प्रीपेड मीटर थोपना कानून की सीधी शर्त नहीं माना जा सकता। यह जवाब केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 2 अप्रैल 2026 को लोकसभा में दिया। सवाल नगीना सांसद चंद्रशेखर और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने उठाया था। सरकार ने अपने लिखित जवाब में कहा कि Section 47(5) के तहत उपभोक्ता यदि प्री-पेमेंट मीटर के जरिए बिजली लेना चाहता

Read More »

मुजफ्फरनगर न्यायिक ढांचे में बड़ा फेरबदल, 8 नए जजों की तैनाती

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के वार्षिक स्थानांतरण-2026 के तहत 7 जजों का तबादला, न्यायिक दंपत्तियों की एक साथ पोस्टिंग चर्चा में मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में न्यायिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और गतिशील बनाने की दिशा में बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है। वार्षिक स्थानांतरण-2026 के तहत प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है, जिसका असर मुजफ्फरनगर जनपद में भी स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार जारी वार्षिक स्थानांतरण-2026 सूची के तहत प्रदेश के 266 अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीशों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल का सीधा प्रभाव मुजफ्फरनगर की न्यायिक व्यवस्था पर

Read More »

भतीजी की ससुराल गया परिवार, सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना

ताला तोड़कर लाखों के जेवरात, नकदी और करीब एक किलो चांदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी मुजफ्फरनगर। शाहपुर क्षेत्र के एक गांव में चोरों ने बंद पड़े मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शातिर चोर घर की अलमारियों से लाखों रुपये कीमत के जेवर, चांदी और नकदी लेकर फरार हो गये। परिवार के घर लौटने पर घटना का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है। थाना शाहपुर क्षेत्र स्थित ग्राम पलड़ी में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक परिवार के सूने घर में चोरी की बड़ी घटना सामने आई। परिवार भतीजी की शादी के बाद उसकी ससुराल गया हुआ

Read More »

Muzaffarnagar: बैंकट हॉल मालिक से मांगी 50 लाख की रंगदारी, हत्या की धमकी

शिकायत पर कोतवाली में पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सीसीटीवी व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों से जांच शुरू (Muzaffarnagar) मुजफ्फरनगर। शहर में एक बार फिर रंगदारी और भूमि कब्जाने और हत्या की धमकी देने के आरोपों से जुड़ा मामला सामने आया है। बैंकट हॉल संचालक को न केवल भारी रकम की मांग के साथ धमकाया गया, बल्कि परिवार सहित गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुजफ्फरनगर के गौशाला नदी रोड स्थित एक बैंकट हॉल (आरकेड फार्म) के मालिक को 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी

Read More »

Muzaffarnagar: तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को कुचला, इलाज के दौरान मौत

13 दिन बाद बेटे ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस (Muzaffarnagar)मुजफ्फरनगर। शहर में सड़क हादसों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामले में एक तेज रफ्तार बाइक सवार की लापरवाही ने साइकिल से जा रहे बुजुर्ग की जान ले ली। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग ने अस्पतालों में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अब घटना के 13 दिन बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है, जिसमें साइकिल से जा रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार

Read More »