जनसेवा केंद्रों में अनियमितताः 32 सीएससी केंद्र तत्काल प्रभाव से बंद

कहा-कार्यवाही का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को सरकारी सेवाओं के नाम पर की जा रही अतिरिक्त वसूली से बचाकर वास्तविक सीएससी केंद्रों की पहचान सुनिश्चित करना

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के संचालन में पाई जा रही अनियमितताओं को लेकर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के निर्देशों के अनुपालन में चलाए गए विशेष अभियान के अंतर्गत मानकों के अनुरूप कार्य न करने वाले जिले के कुल 32 जनसेवा केंद्रों को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है।
इस कार्रवाई के तहत उन सीएससी संचालकों पर गाज गिरी है, जो सरकार द्वारा निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों का पालन नहीं कर रहे थे। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अब केवल वही जनसेवा केंद्र संचालित किए जाएंगे, जो सभी निर्धारित मानकों को पूर्ण रूप से पूरा करेंगे। सीएससी के जिला प्रबंधक सनी तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन केंद्रों पर भारत सरकार द्वारा अनिवार्य रूप से निर्धारित प्रॉपर ब्रांडिंग (सीएससी बोर्ड) तथा सेवाओं की निर्धारित दरों की सूची (रेट चार्ट) प्रदर्शित नहीं की गई थी, उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि बिना ब्रांडिंग और रेट लिस्ट के संचालित केंद्रों को चिन्हित कर बंद किया जा रहा है तथा यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
जिला प्रशासन का कहना है कि इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को सरकारी सेवाओं के नाम पर की जा रही अतिरिक्त वसूली से बचाना तथा वास्तविक एवं अधिकृत सीएससी केंद्रों की पहचान सुनिश्चित करना है। विभाग द्वारा सभी सीएससी संचालकों को कड़ी चेतावनी दी गई है कि यदि किसी भी केंद्र पर अनिवार्य ब्रांडिंग या निर्धारित रेट चार्ट में किसी प्रकार की लापरवाही पाई गई, तो बिना पूर्व सूचना के संबंधित केंद्र का पंजीकरण निरस्त कर दिया जाएगा। प्रशासन को उम्मीद है कि इस अभियान के बाद आम नागरिकों को सीएससी सेवाएं पारदर्शी ढंग से, निर्धारित दरों पर तथा बिना किसी असुविधा के उपलब्ध होंगी।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-सांई के दरबार में मां की ममता: महिलाओं के लिए देवी दुर्गा से की अरदास

Also Read This

कानपुर: 11 साल की जुड़वा बेटियों की हत्या के बाद पिता ने खुद दी सूचना

कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में रविवार तड़के एक परिवार के भीतर हुई वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। पुलिस के मुताबिक, किदवई नगर के K-ब्लॉक स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट फेज-2 के एक फ्लैट में 11 साल की जुड़वा बच्चियां मृत मिलीं। मामले में बच्चियों के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना उस वक्त सामने आई जब सुबह करीब 4:30 बजे यूपी-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि उस समय फ्लैट के दूसरे कमरे में पत्नी और बेटा सो रहे थे। पुलिस ने उन्हें जगाया, तब परिवार को पूरी घटना

Read More »

खतौली नहर पुल पर युवक मिला मृत, हाथ के टैटू से हुई पहचान

खतौली। अलकनंदा नहर पुल पर शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक नहर में मिला। पुल पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही डायल 112 और खतौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से युवक को नहर से बाहर निकाला गया। उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खतौली ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसे भी पढ़ें:  शाहपुर में श्री आदर्श रामलीला महोत्सव का आयोजन की तैयारियां जोरों परहाथ पर बने ‘टिंकल बेबी’ टैटू से हुई पहचान पुलिस के

Read More »
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भारतीय झंडे वाले जहाज पर फायरिंग के बाद बढ़ा तनाव

होर्मुज में भारतीय जहाज पर फायरिंग, ईरान से भारत की कड़ी आपत्ति

पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के बीच शनिवार, 18 अप्रैल 2026 को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास हालात अचानक बिगड़ गए। ओमान के उत्तर-पूर्व में एक टैंकर पर ईरान से जुड़ी गनबोट्स की फायरिंग की खबर सामने आई है। इसके बाद भारतीय झंडे वाले जहाजों की सुरक्षा को लेकर नई दिल्ली की चिंता बढ़ गई है। (होर्मुज में भारतीय जहाज पर फायरिंग ) ब्रिटेन की समुद्री निगरानी एजेंसी ने कहा कि ओमान से लगभग 20 नॉटिकल मील उत्तर-पूर्व में एक टैंकर के कप्तान ने रिपोर्ट दी कि दो गनबोट्स ने बिना किसी रेडियो चेतावनी के फायरिंग की। एजेंसी के मुताबिक जहाज और चालक दल सुरक्षित बताए गए, लेकिन घटना

Read More »

खतौली: जिम संचालक पर जानलेवा हमला, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग 

खतौली नगर में उस समय सनसनी फैल गई जब यूनिवर्सल फिटनेस जिम के संचालक विशाल चौधरी पर उनके ही घर में घुसकर कुछ लोगों द्वारा जानलेवा हमला कर दिया गया। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विशाल चौधरी अपने घर पर मौजूद थे, तभी उनके घर के सामने रहने वाले कुछ लोगों ने अचानक घर में घुसकर उन पर हमला बोल दिया। हमले में विशाल चौधरी को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी दहशत में आ गए। आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर स्थिति

Read More »

मुजफ्फरनगर: भाजपा नेताओं पर आफत, कस रहा कानूनी शिकंजा

मुजफ्फरनगर। अपै्रल माह की बात करें तो भाजपा नेता होने का दावा करने वाले लोगों पर योगीराज में कानूनी शिकंजा भी खूब कस रहा है। कानून के शिकंजे में भाजपा नेताओं का यह तीसरा केस है। अभी हाल ही में जब 13 अपै्रल को सीएम योगी आदित्यनाथ का जनपद में दौरा प्रस्तावित हुआ तो अहिल्याबाई होल्कर स्मारक का लोकार्पण कार्यक्रम भी तय हुआ, इसके लिए नगरपालिका की ओर से कच्ची सड़क का निर्माण कार्य रातों रात कराया जा रहा था। यहां पहुंचे तथाकथित भाजपा नेता अभिषेक शर्मा ने भी शराब के नशे में रात को खूब हंगामा करते हुए सड़क निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाई और पुलिस कर्मियों के साथ

Read More »