मुजफ्फरनगर-खेत की रंजिश में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

गंभीर रूप से घायल किसान को मेरठ किया रेफर, परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम गठित

मुजफ्फरनगर। रतनपुरी थाना क्षेत्र के समोली गांव में आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां एक युवक को गोली मार दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई, जबकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।

रतनपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत समोली गांव में शनिवार देर रात करीब दस बजे आपसी रंजिश के चलते फायरिंग की घटना सामने आई। गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी फुगाना और रतनपुरी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घायल युवक को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-किसान से दस हजार की रिश्वत लेते लेखपाल रंगे हाथ गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार मामले की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गांव समोली निवासी रिंकू पुत्र मदन का गांव के ही बबलू, मंजीत और मोहित के साथ खेत को लेकर विवाद हुआ था। इस विवाद के बाद गांव के ही कुछ जिम्मेदार लोगों के बीच में आने के कारण यह मामला शांत हो गया, लेकिन देर रात जब रिंकू अपने घर के पास ट्रॉली से भूसा उतार रहा था, तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने उस पर फायरिंग कर दी। इसमें रिंकू को गोली लग गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

इसे भी पढ़ें:  आग से हड़कम्प, कन्फैक्शनरी और टायर फैक्ट्री में लाखों का नुकसान

गोली लगने से रिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घायल रिंकू को अस्पताल में भर्ती कराया, वहां से उसको गंभीर अवस्था में मेरठ जनपद के हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया गया था। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल स्थिति को संभाला और गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। थाना रतनपुरी पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। क्षेत्राधिकारी फुगाना यतेन्द्र सिंह नागर के अनुसार, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है।

इसे भी पढ़ें:  तकनीकी रूप से और सशक्त हुई मुजफ्फरनगर पुलिस

Also Read This

आधी रात जिला अस्पताल पहुंचे मंत्री कपिल देव, व्यवस्थाओं की हकीकत परखी

मरीजों और तीमारदारों से की सीधी बातचीत, भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय में मंगलवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल अचानक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। करीब साढ़े बारह बजे हुए इस औचक निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता व्यवस्था और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बीच राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आधी रात अस्पताल पहुंचकर जमीनी

Read More »

मुजफ्फरनगर-ऑन-ड्यूटी ट्रैफिक होमगार्ड ने गंगनहर में लगाई छलांग

भोपा नहर पुल की घटना, वर्दी में पहुंचे जवान की तलाश में जुटी एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम, विभाग में मचा हड़कंप मुजफ्फरनगर। जिला मुख्यालय के ट्रैफिक विभाग में तैनात एक होमगार्ड ने बुधवार दोपहर भोपा थाना क्षेत्र के गंगनहर पुल से पानी में छलांग लगा दी। घटना के वक्त जवान ऑन-ड्यूटी था और पुलिस की वर्दी पहने हुए था। वर्दीधारी जवान के नहर में कूदने की खबर से पुलिस प्रशासन और होमगार्ड विभाग में हड़कंप मच गया है। स्थानीय पुलिस, गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम को तत्काल राहत एवं खोज कार्य के लिए मौके पर तैनात किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR—लिफ्ट देकर यात्रियों से लूटने वाले शातिर

Read More »

सहारनपुर पूनम मित्तल हत्याकांड: व्यापार मंडल ने परिवार से मिलकर कहा—न्याय की लड़ाई में साथ खड़े हैं

सहारनपुर। सहारनपुर पूनम मित्तल हत्याकांड को लेकर व्यापार मंडल ने पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिया है। अंबेहटा पहुंचकर संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल रजिस्टर्ड के जिला अध्यक्ष जयवीर राणा ने स्व. पूनम मित्तल के शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि संगठन इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है और मामले में न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी। जयवीर राणा ने अपनी ओर से और संगठन के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग की ओर से भी परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि किसी मां की हत्या केवल एक परिवार की क्षति नहीं होती,

Read More »

मुजफ्फरनगर में 10 साल पुराने जानलेवा हमले के केस में फैसला, तीनों आरोपी बरी

मुजफ्फरनगर।मुजफ्फरनगर 307 केस फैसला करीब 10 साल बाद सामने आया है। वर्ष 2016 में दर्ज जानलेवा हमले के मुकदमे में अदालत ने तीन आरोपियों को दोषमुक्त कर बरी कर दिया। करीब दस साल तक अदालत में चले जानलेवा हमले के एक पुराने मुकदमे में अब फैसला आ गया है। वर्ष 2016 में दर्ज हुए इस मामले में अदालत ने सुनवाई पूरी होने के बाद तीन आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया है। कोर्ट ने उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के बयानों का परीक्षण करने के बाद हरिओम सैनी, विपिन और रामकुमार को बरी करने का आदेश सुनाया। मामला 7 जून 2016 का बताया गया है। उस समय रास्ते को लेकर दो पक्षों

Read More »

मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में आग का तांडव, 20 लोगों की हुई मौत, 38 घायल 

दिल्ली-एनसीआर- दिल्ली के मालवीय नगर इलाके के हौज रानी स्थित एक रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह है कि इस दर्दनाक हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत की खबर है और 38 लोग घायल हैं। बुधवार की सुबह दिल्ली के मालवीय नगर के हौजरानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां तुरंत मौके के लिए रवाना हुईं। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर दमकल विभाग की गाडियां मौजूद हैं। इस आग की वजह से अब तक 20 लोगों की मौत हो

Read More »