जम्मू में प्रेमी जोड़े की खुदकुशी, सुसाइड नोट बरामद

1190016586

जम्मू में प्रेमी जोड़े की खुदकुशी ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। शादी की इच्छा रखने वाले युवक-युवती ने परिवारों के विरोध से आहत होकर जम्मू से पटना जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस के आगे कूदकर जान दे दी। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट भी मिला है। मृतकों की पहचान बिश्नाह निवासी कर्ष भगत (26) और मीरां साहिब की मधुबाला (25) के रूप में हुई है।

इसे भी पढ़ें:  सुप्रीम कोर्ट एससी-एसटी एक्ट फैसला: धर्म बदलने पर दर्जा खत्म

परिवारों के विरोध से टूटा सपना

दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे और शादी कर साथ जीवन बिताना चाहते थे। लेकिन परिवार और समाज की पुरानी सोच उनके रिश्ते के बीच दीवार बनकर खड़ी हो गई। सूत्रों के अनुसार, दोनों ने अपने-अपने परिजनों को मनाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन जब बात नहीं बनी तो उन्होंने साथ जीने के बजाय साथ मरने का आत्मघाती कदम उठा लिया।

इसे भी पढ़ें:  प्रीमियम डीजल 1.50 रुपये महंगा

अर्चना एक्सप्रेस के आगे लगाई छलांग

घटना बाड़ी ब्राह्मणा में रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर हुई। बताया जाता है कि खुदकुशी से पहले दोनों काफी देर तक रेलवे ट्रैक के पास घूमते रहे। शाम ढलते ही जैसे ही जम्मू से पटना जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस आती दिखी, दोनों ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। पलक झपकते ही दोनों की मौत हो गई। रविवार शाम को दोनों के शव बाड़ी ब्राह्मणा रेलवे स्टेशन से एक किलोमीटर दूर रतनू चक इलाके में पिलर नंबर 91 के पास पड़े मिले।

इसे भी पढ़ें:  चंद्रशेखर आजाद की नजर हस्तिनापुर विधानसभा सीट 2027 पर

सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी जम्मू भेज दिया गया। देर रात तक परिवार के सदस्य अस्पताल नहीं पहुंचे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Also Read This

नाबालिग से कुकर्म की शर्मनाक घटना को अंजाम देने वालों को भेजा जेल

भोपा। क्षेत्र के गांव में 13 वर्षीय किशोर को बहला फुसला डेयरी पर ले जाकर कुकर्म की घटना को अंजाम देने का मामला प्रकाश में आया है।आरोपी युवक बीते एक साल से वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर कुकर्म की घटना को अंजाम देते रहे है।पीड़ित के पिता ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इसे भी पढ़ें:  एक और दो नवंबर की रात को 2 घंटे बंद रहेगी आरक्षण सेवाभोपा थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने थाने पर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि बीते सोमवार की शाम को उसका 13 वर्षीय बेटा घर के

Read More »

3 महीने भीतर कनेक्शन लें, नहीं तो LPG सप्लाई रुक सकती है

मुजफ्फरनगर में पाइप्ड नेचुरल गैस यानी PNG को लेकर प्रशासन ने नई व्यवस्था लागू करने की जानकारी दी है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा है कि जिन इलाकों में अधिकृत संस्था इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड द्वारा पहले से पाइपलाइन का ढांचा तैयार किया जा चुका है या जहां घरों तक PNG सप्लाई की सुविधा उपलब्ध है, वहां रहने वाले पात्र परिवारों को घरेलू PNG कनेक्शन लेना होगा। प्रशासन के मुताबिक, नोटिस जारी होने की तारीख से तीन महीने के भीतर संबंधित घरों को PNG कनेक्शन लेना होगा। तय समय निकलने के बाद ऐसे पते पर LPG गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद की जा सकती है। जिलाधिकारी ने लोगों से कहा है

Read More »

योगी आदित्यनाथ और जयंत चौधरी की 13 अप्रैल जनसभा को लेकर जनसंपर्क तेज: मुजफ्फरनगर कचहरी में कपिल देव अग्रवाल ने अधिवक्ताओं से किया संपर्क

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को नुमाइश ग्राउंड में प्रस्तावित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की जनसभा को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने बुधवार को कचहरी परिसर पहुंचकर अधिवक्ताओं से संपर्क किया और उन्हें जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का निमंत्रण दिया। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कचहरी में अधिवक्ता बंधुओं के बीच डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने अधिवक्ताओं से व्यक्तिगत संवाद करते हुए कहा कि 13 अप्रैल का कार्यक्रम सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों को लोगों तक पहुंचाने का मंच होगा। उन्होंने अधिवक्ता समुदाय

Read More »

यूपी में 12 IPS तबादले, कई जिलों में नई तैनाती

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। गुरुवार, 9 अप्रैल 2026 को राज्य में 12 IPS अधिकारियों के तबादले किए गए, जिनमें कई अफसरों को कमिश्नरेट, जिला पुलिस और नक्सल प्रभावित इलाकों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। रिपोर्टों के मुताबिक यह फेरबदल राज्य में फील्ड पोस्टिंग और कानून-व्यवस्था की जरूरतों को ध्यान में रखकर किया गया है। इस सूची में सबसे चर्चित पोस्टिंग्स में सागर जैन को डीसीपी प्रयागराज, मनोज कुमार रावत को एएसपी दक्षिणी संभल और आयुष विक्रम सिंह को एसपी सिटी बहराइच बनाया जाना शामिल है। इसके साथ ही कई 2022 बैच के अफसरों को भी अहम फील्ड जिम्मेदारियां मिली हैं। किन अफसरों को

Read More »

मुजफ्फरनगर में निजी अस्पतालों पर छापा: जीवन दाता हॉस्पिटल सील, अपेक्स को कारण बताओ नोटिस

मुजफ्फरनगर में सीएमओ के निर्देश पर निजी अस्पतालों की जांच के दौरान अपंजीकृत जीवन दाता हॉस्पिटल को सील कर दिया गया। वहीं अपेक्स हॉस्पिटल को बच्चों की भर्ती में मिली अनियमितताओं पर नोटिस जारी हुआ।

Read More »

खतौली में विश्व णमोकार महामंत्र दिवस पर सामूहिक पाठ: जैन मंदिरों और संस्थाओं में हुए कार्यक्रम

विश्व णमोकार महामंत्र दिवस पर खतौली में अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन शाखा और पीसनो पाड़ा मंदिर समिति के सान्निध्य में सामूहिक णमोकार मंत्र पाठ का आयोजन किया गया।

Read More »