जेवर एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू होने की तैयारी तेज, एएआई की पहली टेस्ट फ्लाइट सफल रही

जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ान सेवाओं की शुरुआत के लिए तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। शुक्रवार को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) की पहली कैलिब्रेशन फ्लाइट सफलतापूर्वक एयरपोर्ट पर उतरी, जिससे यह संकेत मिला है कि संचालन जल्द ही शुरू हो सकता है।

इस उड़ान के दौरान हवाई अड्डे के नेविगेशन, कम्युनिकेशन और इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (ILS) सहित सभी महत्वपूर्ण तकनीकी उपकरणों की जांच की गई। सभी प्रणालियां पूरी तरह से सही पाई गईं, जिसके बाद उड़ान संचालन को हरी झंडी मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

इसे भी पढ़ें:  सुशील मूंछ गैंग पर एसएसपी अभिषेक का अंकुश, शेट्टी का होटल सीज

उत्तर प्रदेश सरकार ने बताया कि किसी भी नए हवाई अड्डे के संचालन से पहले यह प्रक्रिया आवश्यक होती है ताकि उड़ानों की सुरक्षा और संचार प्रणाली की सटीकता सुनिश्चित की जा सके।

यह परीक्षण ऐसे समय पर हुआ है जब केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने पहले कहा था कि एयरपोर्ट का उद्घाटन 30 अक्टूबर को किया जाएगा और इसके 45 दिनों के भीतर वाणिज्यिक उड़ानें शुरू हो जाएंगी।

इसे भी पढ़ें:  900 दंगे, कर्फ्यू और गुंडा टैक्स से निवेश तक: CM योगी ने गिनाए यूपी के बदले हालात

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर एयरपोर्ट के पहले चरण के उद्घाटन के लिए नवंबर के तीसरे सप्ताह की तारीख तय करने का अनुरोध किया है।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (NIAL) के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि यह टेस्ट फ्लाइट लगभग दो घंटे तक चली और इसका उद्देश्य वायु नेविगेशन, रडार और लैंडिंग सिस्टम की सटीकता की जांच करना था। सफल परीक्षण के बाद उम्मीद है कि जेवर एयरपोर्ट पर जल्द ही उड़ान सेवाएं शुरू होंगी, जिससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

इसे भी पढ़ें:  YOG DIWAS-कम्पनी बाग से हुआ योग सप्ताह का शुभारंभ

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR PALIKA-कर्मचारियों का रिकाॅर्ड गायब, अयोग्यों को

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  थाने में गबन-नई मंडी कोतवाली से 19 लाख नकद, जेवर और हथियार गायब!फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  YOG DIWAS-कम्पनी बाग से हुआ योग सप्ताह का शुभारंभइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन ने

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  अलविदा जुमा पर अलर्ट रहा प्रशासन, डीएम-एसएसपी ने किया भ्रमणलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन

Read More »