सर्राफा बाजार चोरी कांड का खुलासाः शातिर चोर जेवरात सहित दबोचा

सर्राफ की दुकान से जेवरात लेकर भागा था युवक, चोरी की 05 पीली धातु की अंगूठियां की बरामद

मुजफ्फरनगर। शहर के सर्राफा बाजार में स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान से हुई सोने के जेवरातों की चोरी की घटना का कोतवाली नगर पुलिस ने सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गया माल बरामद किया है। इस कार्रवाई से व्यापारियों ने राहत की सांस ली है और पुलिस की कार्यशैली की सराहना की जा रही है।
शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बबलू कुमार वर्मा ने बताया कि गत 03 फरवरी को नवीन कुमार शर्मा पुत्र आनंद कुमार शर्मा निवासी मोती महल द्वारा थाना कोतवाली नगर पर शिकायत दर्ज कराई गई थी कि 02 फरवरी को सर्राफा बाजार मोती महल में स्थित उनकी शर्मा जी ज्वैलर्स की दुकान से एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा 05 अदद पीली धातु की अंगूठियां चोरी कर ली गई हैं और आरोपी दुकान से इन जेवरात को चुराकर फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही प्रारम्भ कर दी थी।
इंस्पेक्टर कोतवाली बबलू वर्मा ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा के निर्देशन में चोरी की वारदात का अनावरण करने के लिए गठित की गई पुलिस टीमों द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी क्रम में सोमवार को मुखबिर की सूचना पर चरथावल रोड से न्याजूपुरा जाने वाले रास्ते पर अभियुक्त नाहिद हसन पुत्र यूनुस निवासी ग्राम नगला रियावली थाना रतनपुरी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी की गई 05 अदद पीली धातु की अंगूठियां बरामद की गईं, जिनमें 03 लेडीज तथा 02 पुरुषों की अंगूठियां शामिल हैं। पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसको न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। आरोपी शातिर चोर को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक शशि कपूर, कांस्टेबल कप्तान सिंह, हेमंत चौधरी और रवि कुमार शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  सीएमओ ने सीएचसी खतौली का किया औचक निरीक्षण

Also Read This

देवबंद पुलिस गिरफ्तारी: जिला बदर अभियुक्त पकड़ा गया

देवबंद पुलिस गिरफ्तारी के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला बदर घोषित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। फैजान पुत्र इलियास को पुलिस ने उस समय दबोचा जब वह कोर्ट के आदेश के बावजूद देवबंद क्षेत्र में ही रह रहा था। एसएसपी सहारनपुर के दिशा-निर्देश पर जिले में अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना देवबंद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। इसे भी पढ़ें:  बारिश में भी जनसेवा में जुटे विधायक मदन भैया, गांव-गांव जाकर सुनीं लोगों की समस्याएं27 मार्च 2026 को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने फैजान को गिरफ्तार किया, जो जिला बदर होने के बाद भी पुलिस से

Read More »

राम नवमी पर रामलीला पटेलनगर से निकली भव्य शोभायात्रा, श्रद्धा और भक्ति का उत्साह

हवन, सुन्दर कांड पाठ और आरती के बाद मंत्री कपिल देव और गौरव स्वरूप ने किया शोभायात्रा का शुभारंभ

Read More »

सहारनपुर पीआरवी वाहन शुभारम्भ, 11 स्कार्पियों शामिल

सहारनपुर: जनपद में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए सहारनपुर पीआरवी वाहन शुभारम्भ के तहत पुलिस को 11 नई चार पहिया पीआरवी वाहन (स्कार्पियों) की सौगात मिली है। इन अत्याधुनिक वाहनों का शुभारम्भ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा हरी झंडी दिखाकर एक गरिमामयी एवं भव्य समारोह में किया गया।  इस पहल से पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है, जिससे आपात स्थिति में आमजन तक पुलिस की पहुँच और तेज होगी। नए पीआरवी वाहनों के शामिल होने से जनपद की पुलिसिंग को नई गति मिलेगी।आपातकालीन स्थितियों में पुलिस तेजी से मौके पर पहुंचेगी कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी इससे आमजन को राहत मिलेगी और

Read More »

कमर्शियल एलपीजी सप्लाई बढ़ी, दुकानदारों की टेंशन खत्म

नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट संकट के बीच ईंधन आपूर्ति पर दबाव के हालात में केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए कमर्शियल एलपीजी सप्लाई को 70% तक बहाल कर दिया है। इस फैसले से श्रम-प्रधान उद्योगों और दुकानदारों को सीधे तौर पर राहत मिलने की उम्मीद है। सरकार के इस निर्णय के बाद राज्यों को अब संकट से पहले के स्तर का 70% तक एलपीजी आवंटन मिलेगा, जिससे उत्पादन और सप्लाई चेन पर पड़ा दबाव कम हो सकता है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने गैर-घरेलू एलपीजी के आवंटन में वृद्धि करते हुए इसे 70% तक बहाल करने का निर्णय लिया है। 27 मार्च 2026 को पेट्रोलियम सचिव डॉ. नीरज मित्तल द्वारा

Read More »