झालू में किन्नरों द्वारा जबरन धन उगाही पर शिकायत

 बिजनौर के थाना हल्दौर क्षेत्र स्थित  कस्बा झालू  झालू में किन्नरों द्वारा जबरन धन उगाही के आरोपों को लेकर कस्बा वासियों ने पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। नागरिकों ने कहा कि घर-घर जाकर नवजात शिशु के जन्म और विवाह जैसे अवसरों पर हजारों रुपये की मांग की जा रही है। इस पर रोक लगाने और सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की गई है।

घर-घर जाकर धन की मांग का आरोप

पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया है कि कुछ किन्नर समुदाय के लोग पारिवारिक आयोजनों के दौरान अत्यधिक धनराशि की मांग कर रहे हैं। यदि कोई परिवार इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताता है, तो उसके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है और दबाव बनाकर धन वसूला जाता है। नागरिकों का कहना है कि इस प्रकार की घटनाओं से कस्बे में रोष और भय का वातावरण बन गया है। शिकायतकर्ताओं ने कहा कि वे सामाजिक सौहार्द और आपसी सम्मान में विश्वास रखते हैं, लेकिन किसी भी प्रकार की जबरदस्ती या अवैध धन उगाही स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनी रहे।

इसे भी पढ़ें:  अनिल दुजाना गिरोह के बदमाशों से बुढ़ाना में देर रात मुठभेड़

दोबारा घटना होने पर कानूनी कदम की चेतावनी

नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में पुनः इस प्रकार की जबरदस्ती की जाती है, तो झालू कमेटी और क्षेत्रवासी कानून के तहत कार्रवाई करने के लिए बाध्य होंगे।इस दौरान विहिप नेता ज्ञानेश्वर सिंह, घनश्याम सिंह मलिक, परवीन सिंह, गौरव, विशाल, संजय, अरुण कुमार, रजनीश सिंह, सुधीर, विनित चौधरी, मुनेंद्र, दिनेश कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  एक पेड़ माँ के नाम, पर्यावरण से भावनात्मक जुड़ावः मीनाक्षी स्वरूप

Also Read This

नाबालिग से कुकर्म की शर्मनाक घटना को अंजाम देने वालों को भेजा जेल

भोपा। क्षेत्र के गांव में 13 वर्षीय किशोर को बहला फुसला डेयरी पर ले जाकर कुकर्म की घटना को अंजाम देने का मामला प्रकाश में आया है।आरोपी युवक बीते एक साल से वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर कुकर्म की घटना को अंजाम देते रहे है।पीड़ित के पिता ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में मुन्ना भाईः स्पेशलिस्ट ऑफिसर परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी दबोचाभोपा थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने थाने पर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि बीते सोमवार की शाम को उसका 13 वर्षीय बेटा घर के बाहर खेल

Read More »

3 महीने भीतर कनेक्शन लें, नहीं तो LPG सप्लाई रुक सकती है

मुजफ्फरनगर में पाइप्ड नेचुरल गैस यानी PNG को लेकर प्रशासन ने नई व्यवस्था लागू करने की जानकारी दी है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा है कि जिन इलाकों में अधिकृत संस्था इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड द्वारा पहले से पाइपलाइन का ढांचा तैयार किया जा चुका है या जहां घरों तक PNG सप्लाई की सुविधा उपलब्ध है, वहां रहने वाले पात्र परिवारों को घरेलू PNG कनेक्शन लेना होगा। प्रशासन के मुताबिक, नोटिस जारी होने की तारीख से तीन महीने के भीतर संबंधित घरों को PNG कनेक्शन लेना होगा। तय समय निकलने के बाद ऐसे पते पर LPG गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद की जा सकती है। जिलाधिकारी ने लोगों से कहा है

Read More »

योगी आदित्यनाथ और जयंत चौधरी की 13 अप्रैल जनसभा को लेकर जनसंपर्क तेज: मुजफ्फरनगर कचहरी में कपिल देव अग्रवाल ने अधिवक्ताओं से किया संपर्क

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को नुमाइश ग्राउंड में प्रस्तावित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की जनसभा को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने बुधवार को कचहरी परिसर पहुंचकर अधिवक्ताओं से संपर्क किया और उन्हें जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का निमंत्रण दिया। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कचहरी में अधिवक्ता बंधुओं के बीच डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने अधिवक्ताओं से व्यक्तिगत संवाद करते हुए कहा कि 13 अप्रैल का कार्यक्रम सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों को लोगों तक पहुंचाने का मंच होगा। उन्होंने अधिवक्ता समुदाय

Read More »

यूपी में 12 IPS तबादले, कई जिलों में नई तैनाती

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। गुरुवार, 9 अप्रैल 2026 को राज्य में 12 IPS अधिकारियों के तबादले किए गए, जिनमें कई अफसरों को कमिश्नरेट, जिला पुलिस और नक्सल प्रभावित इलाकों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। रिपोर्टों के मुताबिक यह फेरबदल राज्य में फील्ड पोस्टिंग और कानून-व्यवस्था की जरूरतों को ध्यान में रखकर किया गया है। इस सूची में सबसे चर्चित पोस्टिंग्स में सागर जैन को डीसीपी प्रयागराज, मनोज कुमार रावत को एएसपी दक्षिणी संभल और आयुष विक्रम सिंह को एसपी सिटी बहराइच बनाया जाना शामिल है। इसके साथ ही कई 2022 बैच के अफसरों को भी अहम फील्ड जिम्मेदारियां मिली हैं। किन अफसरों को

Read More »

मुजफ्फरनगर में निजी अस्पतालों पर छापा: जीवन दाता हॉस्पिटल सील, अपेक्स को कारण बताओ नोटिस

मुजफ्फरनगर में सीएमओ के निर्देश पर निजी अस्पतालों की जांच के दौरान अपंजीकृत जीवन दाता हॉस्पिटल को सील कर दिया गया। वहीं अपेक्स हॉस्पिटल को बच्चों की भर्ती में मिली अनियमितताओं पर नोटिस जारी हुआ।

Read More »

खतौली में विश्व णमोकार महामंत्र दिवस पर सामूहिक पाठ: जैन मंदिरों और संस्थाओं में हुए कार्यक्रम

विश्व णमोकार महामंत्र दिवस पर खतौली में अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन शाखा और पीसनो पाड़ा मंदिर समिति के सान्निध्य में सामूहिक णमोकार मंत्र पाठ का आयोजन किया गया।

Read More »