एम.जी. पब्लिक स्कूल में कत्थक नर्तक विशाल कृष्णा की प्रस्तुति ने मोहा मन

बनारस घराने की गहराई, अनुशासन, गति और कथा-वाचन के माध्यम से विशाल कृष्णा ने नृत्य की वे बारीकियाँ सामने रखीं जिनसे छात्र सहज रूप से जुड़ते चले गए।

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में स्पिक मैके के तत्वावधान में आयोजित विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति में बनारस घराने के युवा और विख्यात कथक नर्तक विशाल कृष्णा ने अपने अद्भुत नृत्यदृकौशल से छात्रदृछात्राओं, शिक्षकों और उपस्थित कलादृप्रेमियों को भावविभोर कर दिया।
एम.जी. पब्लिक स्कूल के सभागार में शुक्रवार को स्पिक मैके द्वारा आयोजित कथक नृत्य प्रस्तुति में बनारस घराने के उदीयमान कलाकार विशाल कृष्णा ने अपनी बहुस्तरीय कला का ऐसा अद्भुत प्रदर्शन किया कि पूरा सभागार तालियों की गूंज से भर उठा। दीप प्रज्ज्वलन के बाद कार्यक्रम की शुरुआत शिव आराधना से हुई, जिसके बाद तीन ताल, श्रृंगार रस तथा अंत में श्रीकृष्ण कथा, माखन चोरी और सूरदास पद पर आधारित गज उद्धार की अत्यंत भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  कल्लरपुर में धूमधाम से मनेगा श्रीमहाकाल भैरवाष्टमी महोत्सव

विशाल कृष्णा के साथ उस्ताद शुहैब हसन गायन, उदय शंकर मिश्रा तबला और उस्ताद गुलाम वारिस सारंगी संगत पर थे। तीनों की संगत ने प्रस्तुति को और भी सजीव, गहन और ऊर्जा से भरपूर बना दिया। छात्रों ने लगातार करतल ध्वनि से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। बनारस घराने की गहराई, अनुशासन, गति और कथा-वाचन के माध्यम से विशाल कृष्णा ने नृत्य की वे बारीकियाँ सामने रखीं जिनसे छात्र सहज रूप से जुड़ते चले गए। उन्होंने विद्यार्थियों को कथक की संरचना, ताल की बुनावट, पैर की थाप, छोटे तकनीकी संयोजन और लयकारी की कलात्मकता से परिचित कराया। छात्र पूरे समय प्रस्तुति के प्रति गंभीर, उत्साहित और संलग्न दिखाई दिए। संगीत के साथ ताल मिलाते हुए वे नृत्य की ऊर्जा पर प्राकृतिक प्रतिक्रिया देते रहे। उनके चेहरे की भावदृभंगिमाएँ, गतिभाव और नृत्य के माध्यम से कथा कहने का उनका अंदाज़ दर्शकों को कृष्णलीला की अनुभूति कराता रहा।

इसे भी पढ़ें:  रामलीला-बालि का हुआ वध, हनुमान जी ने की लंका दहन

1991 में वाराणसी में जन्मे विशाल कृष्णा प्रतिष्ठित आचार्य सुखदेव महाराज के कुल से ताल्लुक रखते हैं। वे पद्मश्री पंडित गोपी कृष्ण के भतीजे और कथक गुरु पंडित मोहन कृष्ण के पुत्र हैं। महज तीन वर्ष की आयु में उन्होंने अपनी दादी कथक सम्राज्ञी सितारा देवी से नृत्य प्रशिक्षण आरम्भ किया। आगे चलकर उन्होंने पंडित मोहन कृष्ण और पंडित रवि शंकर मिश्रा के मार्गदर्शन में अपनी कला को निखारा। उनकी प्रतिभा को उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार सहित कई प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमति मोनिका गर्ग ने विशाल कृष्णा और सभी संगतकारों को स्मृतिदृचिन्ह देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि स्पिक मैके युवाओं को भारतीय संस्कृति से जोड़ने का सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज विशाल कृष्णा ने जिस भावपूर्ण तरीके से कथक प्रस्तुत किया, उसने विद्यार्थियों में संस्कृति और शास्त्रीय कला के प्रति नया आकर्षण पैदा किया है।

पुरातन नृत्य-कला शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है और किसी भी कला या कार्य के प्रति सौ प्रतिशत समर्पण ही सफलता की कुंजी है। कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका नीति शर्मा ने किया। इस अवसर पर मृदुला मित्तल, नीति मित्तल, भावना सिंघल, मीनू कुमार, सुनीता शर्मा, संगीता मोहन, देवेश त्यागी और अलका त्यागी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इसे भी पढ़ें:  बीआईएस का लोगो विश्वास का प्रतीक, उद्योग भी इससे जुड़ेंः मीनाक्षी स्वरूप

Also Read This

मुजफ्फरनगर गैस कालाबाजारी पर छापा, 12 सिलेंडर बरामद

मुजफ्फरनगर गैस कालाबाजारी के खिलाफ जिला पूर्ति विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी की। शामली रोड स्थित कुंदनपुरा मोहल्ले की एक दुकान से 12 खाली गैस सिलेंडर, 2 छोटे सिलेंडर और गैस चूल्हे बरामद किए गए, जबकि दुकानदार राजकिशोर गर्ग को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शुक्रवार शाम सटीक सूचना मिलने पर विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार, दुकान के अंदर सिलेंडरों का अवैध भंडारण किया जा रहा था और आशंका है कि भरे हुए सिलेंडर पहले ही ऊंचे दाम पर बेच दिए गए थे। छापेमारी के दौरान पूर्ति निरीक्षक आशीष श्रीवास्तव और शामली स्टैंड चौकी

Read More »

देवबंद में अवैध मीट की दुकानों पर चला प्रशासन का चेकिंग अभियान, एक दुकान का चालान

खाद्य सुरक्षा टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, कई दुकानों की जांच कर दिए गए आवश्यक निर्देश देवबंद (13 मार्च 2026)। जनपद सहारनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध मीट की दुकानों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवबंद पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्बा देवबंद में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई मीट की दुकानों का निरीक्षण किया गया और एक दुकान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका चालान किया गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में आर्मी भर्ती के नाम पर ठगी करने वाला जालसाज गिरफ्तारजानकारी के अनुसार शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में थाना

Read More »

देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज में उमड़े हजारों लोग, पुलिस मुस्तैद

देवबंद। धार्मिक नगरी में देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज पूरे अकीदत और उत्साह के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुई। रमज़ान के अंतिम जुमे पर मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े, जिससे शहर में खासा उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद रहा और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा और पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इसे भी पढ़ें:  गणेश जन्मोत्सव की कथा सुन भावुक हुए श्रद्धालु, माता-पिता के सम्मान में बहे श्रद्धा के आँसू बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों के

Read More »

नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत

खतौली। उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल के बीच नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सपा में शामिल होने के बाद पहली बार खतौली पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री का फूल-मालाओं और नारों के साथ अभिनंदन किया गया। प्रदेश सचिव श्यामलाल बच्ची सैनी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं से गर्मजोशी से मिले। उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का

Read More »