खतौली विधायक ने ग्राम पंचायत पाल में राजकीय इंटर कॉलेज निर्माण की उठाई मांग

खतौली। खतौली विधायक मदन भैया ने मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री को पत्र भेजकर खतौली तहसील के ग्राम पंचायत पाल में एक राजकीय इंटर कॉलेज बनाए जाने की मांग की है। उन्होंने अपने पत्र में उल्लेख किया कि वर्तमान समय में क्षेत्र के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए खतौली शहर तक प्रतिदिन 10 से 15 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। इस दौरान न केवल समय की बर्बादी होती है बल्कि सड़क दुर्घटनाओं का भय भी हमेशा बना रहता है।विधायक ने बताया कि ग्राम पंचायत पाल के आसपास कोई भी राजकीय इंटर कॉलेज उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों को शिक्षा पाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ग्राम सभा के पास 15 बीघा भूमि उपलब्ध है, जो खाता संख्या 231 एवं खसरा संख्या 357 पर दर्ज है। इस भूमि पर यदि राजकीय इंटर कॉलेज का निर्माण कराया जाए तो क्षेत्र के बच्चों को घर के नजदीक ही शिक्षा की अच्छी सुविधा मिल सकेगी और उन्हें शिक्षा के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा। विधायक के पत्र पर संज्ञान लेते हुए संयुक्त सचिव संदीप परमार ने जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) को पत्र जारी किया है। इसमें डीएम से कहा गया है कि वह अपनी स्पष्ट संस्तुति के साथ तथ्यात्मक एवं सुस्पष्ट प्रस्ताव शासन को भेजें, ताकि इस संबंध में आगे की कार्यवाही की जा सके।ग्रामीणों ने भी विधायक की इस पहल का स्वागत किया है। उनका कहना है कि यदि ग्राम पंचायत पाल में इंटर कॉलेज का निर्माण होता है, तो यह न केवल बच्चों की शिक्षा में सहायक सिद्ध होगा, बल्कि क्षेत्र में शिक्षा स्तर को भी नई दिशा प्रदान करेगा।

इसे भी पढ़ें:  उद्योगों के खिलाफ भविष्य बचाने की लड़ाई लड़ते रहेंगेः धर्मेन्द्र मलिक

Also Read This

हिंदुत्व के मुद्दों पर मंथन, शाश्वत हिंदू प्रतिष्ठान की बैठक में मंदिर इकोसिस्टम पर जोर

राष्ट्रीय महामंत्री संजय शर्मा ने एक डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से संगठन की कार्यप्रणाली और उद्देश्यों की जानकारी दी

Read More »

दिल्ली के नेचर बाजार में आग लगी, दमकलकर्मियों ने पाया काबूय 40 दुकानें जलकर खाक

नईदिल्ली। दिल्ली के अंधेरिया मोड़ इलाके में स्थित स्थित नेचर बाजार में रविवार सुबह आग लग गई। इस घटना में करीब 40 दुकानें जलकर खाक हो गईं। रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया मोड़ इलाके में स्थित नेचर बाजार में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते करीब 40 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों का नुकसान होने की आशंका है। हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग को सुबह लगभग 7 बजकर 37 मिनट पर अंधेरिया मोड़ स्थित नेचर बाजार में आग लगने

Read More »

बदायूं डबल मर्डर: ‘कातिल’ की 6 दुकानों पर चलेगा बुलडोजर, शस्त्र लाइसेंस किए जाएंगे निरस्त

बदायूं- बदायूं डबल मर्डर केस में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। सीओ भी हटा दिए गए हैं। एक्स पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने पोस्ट कर कहा कि साजिश के हर पहलू की जांच होगी। बदायूं के एचपीसीएल के सीबीजी प्लांट में दो अधिकारियों उप महाप्रबंधक सुधीर गुप्ता व उप प्रबंधक हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या की सनसनीखेज घटना को प्लांट में फायरिंग को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार शाम मुख्यमंत्री ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मामले में त्वरित कार्रवाई की गई है। वहीं,

Read More »

भगवान के प्रति प्रेम और वैराग्य ही मनुष्य को सांसारिक बंधनों से मुक्त कर सकता: हिमेश शास्त्री

श्रीमद भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्ति और भजनों से गूंजा सनातन धर्म सभा भवन

Read More »

एम.जी. पब्लिक स्कूल के नन्हे बच्चों का फन टूर पर की जमकर मस्ती

प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने बताया कि शैक्षिक सत्र समाप्त होने पर बच्चों को खेलकूद की गतिविधि में सम्मिलित करने के लिए यह फन टूर आयोजित किया

Read More »