खतौली पुलिस ने किया चोरी की दो बड़ी वारदातों का खुलासा

दिल्ली निवासी सन्नी सेजवाल ने थाना खतौली में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोरों ने खतौली बाइपास स्थित उसके रामत्ना होटल से सामान चोरी कर लिया

मुजफ्फरनगर। थाना खतौली पुलिस ने चोरी के दो मामलों का सफल अनावरण करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया सामान, 25 हजार रुपये नगद, 23 किलो तांबे का तार और वारदात में प्रयुक्त टैम्पो बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत और क्षेत्राधिकारी खतौली रामआशीष यादव के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी खतौली दिनेश चन्द बघेल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। एसएचओ दिनेश बघेल ने बताया कि 3 जुलाई 2025 को दिल्ली निवासी सन्नी सेजवाल ने थाना खतौली में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोरों ने खतौली बाइपास स्थित उसके रामत्ना होटल से सामान चोरी कर लिया है। इसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम बनाई गई। 14 सितम्बर 2025 को पुलिस ने छपार थाना क्षेत्र में दर्ज तांबे के तार चोरी के मामले के साथ होटल चोरी की वारदात का भी खुलासा कर तीन चोरों को रोडवेज बस स्टैण्ड के पास से गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि कार्यवाही में गिरफ्तार आरोपियों में अलीमुद्दीन पुत्र सलीम निवासी तारापुरी लिसाड़ी गेट मेरठ, इमरान पुत्र सलाउद्दीन निवासी शौकीन गार्डन लिसाड़ी गेट मेरठ और शहजाद पुत्र शाहिद निवासी शौकीन गार्डन लिसाड़ी गेट मेरठ शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 01 डीप फ्रिज, 01 ओवन, 05 पंखे, 01 इन्वर्टर, 02 बैटरियां, 23 किलो तांबे का तार, 25 हजार रुपये नगद और इस चोरी में प्रयोग किये गये 01 टैम्पो को बरामद किया है। पुलिस की पूछताछ में अभियुक्तों ने होटल से सामान चोरी और छपार क्षेत्र में डीसीएम की तिरपाल काटकर तांबे का तार चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपियों ने बताया कि वे चोरी कर सामान बेचकर अवैध आर्थिक लाभ कमाते हैं। एसएचओ ने बताया कि इमरान और अलीमुद्दीन के खिलाफ मेरठ, बुलन्दशहर और मुजफ्फरनगर के कई थानों में चोरी, हथियार और धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। शहजाद भी खतौली और छपार क्षेत्र में दर्ज चोरी की वारदातों में शामिल रहा है। चोरी की वारदातों का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र, उपनिरीक्षक नंदकिशोर शर्मा, हेड कांस्टेबल अरुण, मनीष कुमार, मुनीश शर्मा, शीतल देव चौधरी, उमेश मावी और कांस्टेबल विवेक, शौबीर तेवतिया, प्रदीप, विकास कुमार शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  शहर में नया कोतवाल-कप्तान ने इंस्पेक्टर बबलू सिंह वर्मा को सौंपी कमान

Also Read This

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव सीएम योगी से मिले, कहा-मेरा मुजफ्फरनगर देखने आओ सरकारसपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा से सपा विधायक पंकज मलिक

Read More »