खतौली राम जन्मोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, डॉ. शर्मा का बड़ा संदेश

खतौली राम जन्मोत्सव के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों की भागीदारी देखने को मिली। के.के. पब्लिक स्कूल, जैन नगर में आयोजित इस कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिक, महिलाएं और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. चन्द्रमोहन शर्मा ने भगवान श्री राम के जीवन और आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला और समाज को उनके मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर संघ चालक अशोक अग्रवाल जी ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव जैन जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री राम और भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण के साथ हुआ। संचालन नगर मंत्री आतिश गुप्ता जी द्वारा किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. चन्द्रमोहन शर्मा ने अपने संबोधन में भगवान श्री राम के जीवन के विभिन्न प्रसंगों को उदाहरण सहित प्रस्तुत किया।

इसे भी पढ़ें:  सर्राफा बाजार से 50 लाख की चांदी के जेवर लेकर सेल्समैन फरार

 उन्होंने बताया कि वर्ष 1528 में बाबर के सेनापति मीर बाकी द्वारा अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर को ध्वस्त कर मस्जिद का निर्माण कराया गया था। इसके बाद लगभग 498 वर्षों तक हिंदू समाज ने संघर्ष किया, जिसमें लाखों रामभक्तों ने बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि अब अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर पूर्ण रूप से निर्मित हो चुका है। डॉ. शर्मा ने कहा कि राम जन्मोत्सव केवल एक पर्व नहीं, बल्कि त्याग, मर्यादा और धर्म की पुनर्स्थापना का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि भगवान श्री राम का जीवन त्याग, संयम, धैर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रेरणास्रोत है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि राम ने राज्याभिषेक की तैयारी के बीच वनवास को सहर्ष स्वीकार कर आदर्श प्रस्तुत किया।

इसे भी पढ़ें:  आठ रुपये करेंसी के तीन पुराने नोट 90 लाख में खरीदने के नाम पर ठगी

उनके जीवन के प्रत्येक प्रसंग समाज को नैतिकता और समरसता का संदेश देते हैं। डॉ. चन्द्रमोहन शर्मा ने उपस्थित जनसमूह से अपील की कि सभी लोग भगवान श्री राम के बताए मार्ग पर चलें और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, सत्संग प्रमुख प्रदीप गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह, संरक्षक राकेश गुप्ता, व्यवस्था प्रमुख विजय शंकर गोयल, संपर्क प्रमुख अंकुर तायल, नगर सह मंत्री ठाकुर प्रसाद सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इसके अलावा बड़ी संख्या में महिला शक्ति और युवाओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। खतौली राम जन्मोत्सव का यह आयोजन न केवल धार्मिक उत्साह का प्रतीक बना, बल्कि समाज को भगवान श्री राम के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा भी दे गया।

इसे भी पढ़ें:  सीएम योगी तक पहुंचा मुजफ्फरनगर में प्रदूषण का मामला

Also Read This

सेवा संघ सम्मान समारोह में भव्य आयोजन, सम्मानित हुए पदाधिकारी

नई मंडी स्थित चाप सिंह रेस्टोरेंट में आयोजित सेवा संघ सम्मान समारोह में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सेवा संघ परिवार से जुड़े मार्गदर्शक सेवादारों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस दौरान सेवा संघ परिवार द्वारा अंग वस्त्र पहनाकर और श्री पंचमुखी बालाजी महाराज की प्रतिमा भेंट कर सभी पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया। इसे भी पढ़ें:  सीएम योगी तक पहुंचा मुजफ्फरनगर में प्रदूषण का मामलाकार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्न पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया: जिला उपाध्यक्ष विशाल गर्ग जी, जिला महामंत्री श्री सुनील दर्शन जी, जिला महामंत्री संजय गर्ग जी, जिला मीडिया सह प्रभारी भैया पंकज माहेश्वरी जी

Read More »

खतौली-बुढाना मार्ग चौड़ीकरण की मांग तेज, सौंपा ज्ञापन

खतौली क्षेत्र में लंबे समय से चल रही खतौली-बुढाना मार्ग चौड़ीकरण की मांग अब तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक गोयल एडवोकेट ने इस गंभीर जनसमस्या को उठाते हुए खतौली विधायक मदन भैया को प्रार्थना पत्र सौंपा है। इस मार्ग पर लगातार हो रहे हादसों और जाम की समस्या को देखते हुए स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है।  प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि खतौली-बुढाना रोड़ तिराहे से सठेड़ी गंगनहर तक का मार्ग सिंगल लाइन है। भारी ट्रैफिक के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं, संकरी सड़क से जाम की स्थिति बनी रहती है, क्षेत्र में लगातार असंतोष बढ़ रहा है अभिषेक गोयल ने कहा

Read More »

अंतिम मतदाता सूची 2026: 10 अप्रैल को आएगी फाइनल लिस्ट

अंतिम मतदाता सूची 2026 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद 10 अप्रैल को फाइनल सूची जारी की जाएगी, जिसमें 13.25 करोड़ से अधिक नाम होने की संभावना जताई जा रही है। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि करीब 97 प्रतिशत मतदाताओं के नाम सूची में बने रहने की उम्मीद है। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण प्रक्रिया के तहत 3.26 करोड़ मतदाताओं को जारी नोटिसों पर सुनवाई पूरी कर ली गई है। मुख्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, शत-प्रतिशत नोटिसों की सुनवाई पूरी हो चुकी है दस्तावेज सत्यापन और जांच के बाद सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है इसे भी पढ़ें:  आठ रुपये करेंसी

Read More »

होर्मुज जलडमरूमध्य से भारत के 2 जहाज पार, नौसेना अलर्ट

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। होर्मुज जलडमरूमध्य से पेट्रोलियम उत्पाद लेकर आ रहे भारत के दो जहाज सुरक्षित गुजर रहे हैं और उनकी सुरक्षा के लिए भारतीय नौसेना के युद्धपोत अलर्ट पर तैनात हैं। सूत्रों के मुताबिक, दोनों जहाजों पर तिरंगा लगा हुआ है और इन्हें सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाने के लिए हर स्तर पर निगरानी की जा रही है। यह कदम इसलिए अहम है ताकि भारत में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की आपूर्ति बाधित न हो। होर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक तेल आपूर्ति का सबसे महत्वपूर्ण मार्ग माना जाता है। यहां किसी भी प्रकार की बाधा का असर सीधे अंतरराष्ट्रीय बाजारों और ऊर्जा कीमतों पर

Read More »

मुजफ्फरनगर में नवजात की मौत पर बवाल, फोर्टिस हॉस्पिटल में परिजनों का हंगामा

मुजफ्फरनगर के रुड़की रोड स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल में नवजात शिशु की मौत के बाद माहौल अचानक गरमा गया। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि मुजफ्फरनगर के इस फोर्टिस हॉस्पिटल में इलाज के दौरान नवजात की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप लगाए। इसे भी पढ़ें:  सीएम योगी तक पहुंचा मुजफ्फरनगर में प्रदूषण का मामलापरिजनों का कहना है कि इलाज में लापरवाही बरती गई, जिसकी वजह से नवजात की जान चली गई। आरोप है कि डॉक्टरों की ओर से सही तरीके से देखभाल

Read More »

खतौली पुलिस मुठभेड़ में 10 हजार का इनामी गौकश गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। खतौली पुलिस मुठभेड़ में शुक्रवार को पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 10 हजार रुपये के इनामी वांछित गौकश शकील को घायल कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बिना नम्बर की मोटरसाइकिल और अवैध तमंचा भी बरामद किया है। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना खतौली पुलिस टीम एनएच-58 से ग्राम सरधन मार्ग पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया, तो वह अचानक मोटरसाइकिल मोड़कर भागने

Read More »