सर्राफा बाजार से 50 लाख की चांदी के जेवर लेकर सेल्समैन फरार

दो महीने से आरोपी सेल्समैन का मोबाइल बंद, घर पहुंचे तो घर पर भी लटका मिला ताला, सेल्समैन न तो माल वापस लौटा रहा है और न ही बिक्री का पैसा जमा कर रहा

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के सर्राफा बाजार में चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सर्राफा प्रतिष्ठान में कार्यरत सेल्समैन लाखों रुपये मूल्य के चांदी के जेवरात लेकर रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया। दो माह से न तो सेल्समैन का कोई सुराग लग पा रहा है और न ही उसका मोबाइल फोन चालू मिल रहा है। व्यापारी की शिकायत पर अब पुलिस ने गंभीर धारा में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर के सर्राफा बाजार चौक स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वैलरी स्टोर के सेल्समैन द्वारा लगभग 50 लाख रुपये मूल्य के चांदी के जेवर और सिक्के लेकर फरार होने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार, प्रतिष्ठान के पार्टनर सिद्धार्थ बंसल पुत्र संजीव बंसल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा से मुलाकात कर घटना की लिखित शिकायत दी। शिकायत में बताया गया कि चन्द्रमणि शर्मा पुत्र स्व. रामवतार शर्मा, निवासी ब्लॉक नंबर 53/2, लेबर कॉलोनी सहारनपुर, सितंबर 2025 से उनके प्रतिष्ठान में सेल्समैन के रूप में कार्यरत था। 17 नवंबर 2025 को उनके प्रतिष्ठान से सेल्समैन चन्द्रमणि 18 किलोग्राम चांदी की ज्वैलरी और सिक्के लेकर बाजार में बिक्री के लिए निकला था। वह पहले भी नियमित रूप से विभिन्न क्षेत्रों में चांदी के आभूषणों की बिक्री कर प्रतिष्ठान को रिपोर्ट करता रहा था, लेकिन इसके बाद से वह पूरी तरह गायब हो गया। पिछले दो महीनों में न तो वह प्रतिष्ठान पर लौटा और न ही मोबाइल फोन पर संपर्क हुआ। फोन लगातार स्विच ऑफ मिल रहा है।
सिद्धार्थ बंसल ने बताया कि जब वे उसकी तलाश में सहारनपुर स्थित उसके घर पहुंचे तो वहां ताला लटका मिला और आसपास के लोगों से भी उसके या उसके परिजनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। उन्होंने आरोप लगाया कि चन्द्रमणि न तो माल वापस लौटा रहा है और न ही बिक्री का पैसा जमा कर रहा है। व्यापारी की शिकायत पर एसएसपी संजय वर्मा ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बबलू सिंह वर्मा के अनुसार, सर्राफा कारोबारी की तहरीर के आधार पर फरार सेल्समैन चन्द्रमणि शर्मा के खिलाफ अपराधिक विश्वासघात के आरोप में बीएनएस की धारा 316-4 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सर्राफा कारोबारी का कहना है कि चन्द्रमणि द्वारा ले जाई गई चांदी की कुल कीमत करीब 50 लाख रुपये है। पुलिस अब फरार सेल्समैन की तलाश में जुट गई है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच को तेज कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  SUCIDE CASE-ऑनलाइन गेमिंग के कारण सिपाही रूपेन्द्र ने दी जान

Also Read This

एमडीए में रिश्वतखोरीः कार्यालय पर भाजपा नेता का धरना

एमडीए के अधिकारियों का कहना है कि विभाग में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी जैसे आरोप गलत हैं और उनके साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता नहीं हुई

Read More »

लोकसभा में राहुल-पाल संवाद: ‘आप हमारे थे’, जवाब- ‘सलाह मानते तो यहां न बैठते’

नई दिल्ली। लोकसभा में आम बजट पर चर्चा के दौरान  सदन का माहौल कुछ समय के लिए हल्का-फुल्का हो गया, जब नेता विपक्ष राहुल गांधी और अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे जगदंबिका पाल के बीच मजेदार संवाद देखने को मिला। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए राहुल गांधी ने मुस्कुराते हुए पाल से कहा कि आप कभी हमारी पार्टी के सदस्य रहे हैं, इसलिए मैं आपके साथ थोड़ा नरम रहूंगा। इस टिप्पणी पर सदन में हल्की हंसी गूंजी। “आपका दिल हमारी तरफ धड़क रहा है” राहुल गांधी ने आगे कहा कि “आपका दिल आज भी हमारी तरफ धड़क रहा है।” इस पर पाल ने तुरंत प्रतिक्रिया देते

Read More »