खतौली तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ वकीलों का आंदोलन सातवें दिन भी जारी, प्रशासन पर गंभीर आरोप

खतौली। तहसील खतौली में कथित भ्रष्टाचार के विरोध में अधिवक्ताओं का आंदोलन सातवें दिन भी पूरी मजबूती के साथ जारी रहा। लगातार एक सप्ताह से धरना, नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल न होने से अधिवक्ताओं में नाराजगी और गहरी होती जा रही है।

सोमवार को बार एसोसिएशन खतौली के बैनर तले अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में पैदल मार्च निकालते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के दौरान पूरे परिसर में नारे गूंजते रहे। अधिवक्ताओं का आरोप है कि तहसील कार्यालय में लंबे समय से भ्रष्ट आचरण हावी है, जिससे आम जनता के साथ-साथ वकीलों को भी रोजमर्रा के कामकाज में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इसे भी पढ़ें:  कार्तिक गंगा स्नान पर शिव चौक पहंुची पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया खिचड़ी वितरण

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन कुमार उपाध्याय ने प्रशासन की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि इतने दिनों से आंदोलन चल रहा है, लेकिन अब तक किसी जिम्मेदार अधिकारी ने संवाद की पहल तक नहीं की। इससे साफ झलकता है कि प्रशासन इस गंभीर मुद्दे को नजरअंदाज कर रहा है।

वहीं, बार के महासचिव प्रदीप कुमार एडवोकेट ने दो टूक शब्दों में कहा कि जब तक एसडीएम कोर्ट और तहसीलदार कोर्ट में तैनात पेसकारों के पटल में बदलाव नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने यह भी बताया कि अब अधिवक्ता अपनी शिकायत को लेकर लखनऊ में प्रमुख सचिव, कार्मिक एवं नियुक्ति विभाग के समक्ष जाने की तैयारी कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  गौकशी के प्रयास में दो शातिर गिरफ्तार, एक मुठभेड़ में घायल

महासचिव ने जानसठ तहसील बार एसोसिएशन का आभार जताते हुए कहा कि समर्थन स्वरूप आज और कल हड़ताल का निर्णय लिया गया है, जिससे आंदोलन को और बल मिला है।

पूर्व महासचिव सचिन आर्य ने कहा कि पिछले सात दिनों से तहसीलदार और उपजिलाधिकारी कार्यालय के बाहर लगातार धरना दिया जा रहा है, लेकिन किसी भी वरिष्ठ अधिकारी का मौके पर न पहुंचना प्रशासन की संवेदनहीनता को उजागर करता है। इससे यह संदेश जा रहा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उठने वाली आवाजों को दबाने की कोशिश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  युवा पंजाबी समाज के 21वें प्री मेडिकल कैंप का पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया उद्घाटन

प्रदर्शन में पूर्व अध्यक्ष जगदीश आर्य, सरदार जितेंद्र सिंह, पूर्व महासचिव दिमाग सिंह, लाल सिंह, नवाब सिंह, राजवीर सिंह, रोशनी सैनी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल रहे।

अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और व्यापक स्तर पर फैलाया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी तहसील प्रशासन की होगी।

Also Read This

देवबंद पुलिस गिरफ्तारी: जिला बदर अभियुक्त पकड़ा गया

देवबंद पुलिस गिरफ्तारी के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला बदर घोषित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। फैजान पुत्र इलियास को पुलिस ने उस समय दबोचा जब वह कोर्ट के आदेश के बावजूद देवबंद क्षेत्र में ही रह रहा था। एसएसपी सहारनपुर के दिशा-निर्देश पर जिले में अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना देवबंद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। इसे भी पढ़ें:  स्वामी यशवीर के बयानों पर पुलिस सख्त, नोटिस भेजकर दी चेतावनी, गनर भी हटा27 मार्च 2026 को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने फैजान को गिरफ्तार किया, जो जिला बदर होने के बाद भी पुलिस से बचकर

Read More »

राम नवमी पर रामलीला पटेलनगर से निकली भव्य शोभायात्रा, श्रद्धा और भक्ति का उत्साह

हवन, सुन्दर कांड पाठ और आरती के बाद मंत्री कपिल देव और गौरव स्वरूप ने किया शोभायात्रा का शुभारंभ

Read More »

सहारनपुर पीआरवी वाहन शुभारम्भ, 11 स्कार्पियों शामिल

सहारनपुर: जनपद में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए सहारनपुर पीआरवी वाहन शुभारम्भ के तहत पुलिस को 11 नई चार पहिया पीआरवी वाहन (स्कार्पियों) की सौगात मिली है। इन अत्याधुनिक वाहनों का शुभारम्भ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा हरी झंडी दिखाकर एक गरिमामयी एवं भव्य समारोह में किया गया।  इस पहल से पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है, जिससे आपात स्थिति में आमजन तक पुलिस की पहुँच और तेज होगी। नए पीआरवी वाहनों के शामिल होने से जनपद की पुलिसिंग को नई गति मिलेगी।आपातकालीन स्थितियों में पुलिस तेजी से मौके पर पहुंचेगी कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी इससे आमजन को राहत मिलेगी और

Read More »

कमर्शियल एलपीजी सप्लाई बढ़ी, दुकानदारों की टेंशन खत्म

नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट संकट के बीच ईंधन आपूर्ति पर दबाव के हालात में केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए कमर्शियल एलपीजी सप्लाई को 70% तक बहाल कर दिया है। इस फैसले से श्रम-प्रधान उद्योगों और दुकानदारों को सीधे तौर पर राहत मिलने की उम्मीद है। सरकार के इस निर्णय के बाद राज्यों को अब संकट से पहले के स्तर का 70% तक एलपीजी आवंटन मिलेगा, जिससे उत्पादन और सप्लाई चेन पर पड़ा दबाव कम हो सकता है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने गैर-घरेलू एलपीजी के आवंटन में वृद्धि करते हुए इसे 70% तक बहाल करने का निर्णय लिया है। 27 मार्च 2026 को पेट्रोलियम सचिव डॉ. नीरज मित्तल द्वारा

Read More »