बुलंदशहर- बुलंदशहर में मंगलवार की शाम से लापता 18 माह के मासूम की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या के बाद शव को संदूक में रजाई के नीचे छिपा दिया गया। कातिल पड़ोसी लापता बच्चे की तलाश में परिजनों के साथ लगा रहा। देर रात आरोपी के घर से शव बरामद कर लिया गया। बुलंदशहर के नरसेना थाना इलाके के नित्यानंदपुर नंगली गांव में मंगलवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए डेढ़ वर्षीय मासूम माधव की हत्या कर दी गई और उसके शव को एक संदूक में रजाई के नीचे छिपा दिया गया। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि मासूम का हत्यारा, वारदात के बाद परिजनों के साथ बच्चे की तलाश में जुटा हुआ था, जिससे कि किसी को उस पर शक न हो। 18 माह का मासूम माधव मंगलवार शाम को अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। इसी बीच, पुलिस को गांव निवासी पड़ोसी अंकुश पर शक हुआ, जिसके बाद उसके घर की तलाशी लेने की अनुमति मिली। जब पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी के घर की तलाशी ली, तो घर में रखे एक संदूक पर संदेह हुआ। संदूक को खोलने पर पुलिस टीम सकते में आ गई। संदूक के अंदर रजाई के नीचे से मासूम माधव का शव बरामद हुआ। पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी अंकुश को भी गिरफ्तार कर लिया है।

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप
देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें: बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा, मेरठ में हंगामाइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन ने




