शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में क्रांतिसेना का प्रदर्शन

जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग, मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा

मुजफ्फरनगर। क्रांतिसेना के सैकड़ों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को कथित रूप से बदनाम किए जाने के विरोध में बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इस मामले में कांधला निवासी आशुतोष पांडे के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी।

इससे पूर्व प्रकाश मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष शरद कपूर, जिला अध्यक्ष मुकेश तिवारी और महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पूनम चौधरी ने कहा कि गंभीर आपराधिक मामलों में आरोपित व्यक्ति आशुतोष पांडे द्वारा संत समाज को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित व्यक्ति का आपराधिक इतिहास रहा है और पुलिस रिकॉर्ड में उसकी हिस्ट्रीशीट भी दर्ज है। वक्ताओं ने कहा कि जिस व्यक्ति पर गोतस्करी, धोखाधड़ी और अन्य संगीन मामलों के आरोप रहे हों, उसे कानून के दायरे में लाया जाना चाहिए। उन्होंने शासन और प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की। साथ ही यह भी कहा कि यदि संत समाज के खिलाफ किसी प्रकार की साजिश की पुष्टि होती है तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  एनआरआई भाइयों की कृषि भूमि का फर्जी बैनामा, प्रधानपति समेत नौ पर एफआईआर

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने शंकराचार्य के सम्मान में हम सब सनातनी मैदान में, जैसे नारे लगाए। बाद में सभी कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में शंकराचार्य को आरोपों से सम्मानपूर्वक मुक्त करने तथा आरोप लगाने वाले व्यक्ति की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष देवेंद्र चौहान, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ अध्यक्ष आलोक अग्रवाल, कला एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मंगतराम सोनकर, नरेंद्र ठाकुर, सोनू पाहीवाल, महिला मोर्चा से पूनम चाहल, उज्ज्वल पंडित, ललित रूहेेला, शैलेंद्र विश्वकर्मा, अरविंद कौशिक, मिथिलेश गिरी, सविता गौतम, अनीता प्रजापति, सहेंद्र कश्यप, योगेंद्र बिहार, ब्रह्मपाल सैनी, सुभाष योगी, बृजपाल कश्यप, रूपराम, निकुंज चौहान, राजेंद्र तायल, प्रभात रावत, पंडित दिनेश शास्त्री, बबलू ठाकुर, विजय सैनी, सुधीर पंडित, अमित बॉबी, अंकित वर्मा, विपुल गुप्ता, सूरत सेठी, सतनाम, टिंकू, नवल, रवि सैनी, शाहिद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  नोएडा इंजीनियर मौत मामला: CM योगी सख्त, CEO हटाए गए, SIT से होगी पूरे प्रकरण की जांच

Also Read This

हरिद्वार बोर्ड परीक्षा नकल कांड में प्रिंसिपल हिरासत में

हरिद्वार बोर्ड परीक्षा नकल कांड ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सलेमपुर दादूपुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में हिंदी की परीक्षा के दौरान सात नकलचियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में तीन लड़के और चार लड़कियां शामिल हैं, जो फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में हैं। यह कार्रवाई परीक्षा केंद्र पर नियमित जांच के दौरान की गई, जब एडमिट कार्ड की फोटो और परीक्षा दे रहे अभ्यर्थियों के चेहरे का मिलान संदिग्ध पाया गया। हरिद्वार बोर्ड परीक्षा नकल कांड का खुलासा कैसे हुआ? हिंदी की परीक्षा के दौरान अधिकारियों ने जब प्रवेश पत्रों की जांच की, तो फोटो और परीक्षार्थियों के चेहरे में अंतर

Read More »

बलदेव मथुरा में टीबी जागरूकता अभियान, मुफ्त जांच पर जोर

मथुरा। बलदेव मथुरा में 24-02-2026 को टीबी जागरूकता अभियान बलदेव चलाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलदेव में आयोजित इस अभियान में मेडिकल छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को क्षय रोग के प्रति सचेत किया। अभियान का उद्देश्य समय रहते जांच और उपचार को बढ़ावा देना रहा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलदेव के अधीक्षक एवं जिला क्षय रोग अधिकारी मथुरा के निर्देशन में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें बरोली स्थित डी एस पेरामेडिकल एवं नर्सिंग कॉलेज के बीएससी नर्सिंग और फार्मेसी के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसे भी पढ़ें:  प्रशासनिक फेरबदलः कैबिनेट मंत्री से टकराने वाली पीसीएस निकिता शर्मा को नई जिम्मेदारीनुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्रों ने टीबी

Read More »