गांव नरा में भड़के नेताजी, जेई को दे डाली खुलेआम धमकी

बिजली बकाएदारों का कनेक्शन काटने गई टीम के साथ किसान यूनियन नेता ने की अभद्रता, जेई को बंधक बनाने की धमकी

मुजफ्फरनगर। सदर ब्लॉक के गांव नरा में आज बिजली विभाग की टीम ने बकाया राशि वसूलने और बिजली चोरी रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने जब,जई नीरज यादव अपनी टीम के साथ उपभोक्ताओं के अवैध केबल काटने शुरू किए, तभी भारतीय किसान यूनियन के जिला महासचिव एहसान त्यागी मौके पर पहुंच गए।

आरोप है कि त्यागी ने जेई के साथ अभद्रता शुरू कर दी। गुस्से में उन्होंने विद्युत टीम को धमकी देते हुए कहा, ष्तुम लोग यहां से तुरंत निकल जाओ, नहीं तो तुम्हें बंधक बना लूंगा। नेता की धमकी से टीम में हड़कंप मच गया। बाद में किसी तरह मामला शांत हुआ। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे इलाके में इस घटना को लेकर आक्रोश है। वही जेई का कहना है कि उन्होंने उच्चाधिकारियों को बता दिया है। मामले में कानूनी कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। अधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त होने पर इसके लिए विधिक कार्रवाई की जायेगी।

इसे भी पढ़ें:  अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर कार्यवाही में आधा दर्जन वाहन सीज़, जुर्माना वसूला

Also Read This

सहारनपुर रंगीन कचरी कार्रवाई से बाजार में हड़कंप

सहारनपुर रंगीन कचरी कार्रवाई के तहत होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी छापेमारी कर करीब 400 कट्टे रंगीन कचरी बरामद की है। विशेष अभियान के दौरान शहर के एक प्रतिष्ठान पर कार्रवाई करते हुए नमूने भरकर प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं। होली और रमजान को देखते हुए विभाग द्वारा मिलावटी और संदिग्ध खाद्य पदार्थों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। सूचना पर की गई छापेमारी खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचना मिली थी कि एक स्थान पर भारी मात्रा में रंगीन कचरी तैयार की जा रही है। सूचना के आधार पर अधिकारियों ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। जांच के दौरान वहां बड़ी मात्रा

Read More »

गोविंद रावल हत्याकांड: पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

गोविंद रावल हत्याकांड का ग्रेटर नोएडा पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। दादरी कोतवाली क्षेत्र के घोड़ी बछेड़ा गांव में रहने वाले गोविंद रावल की हत्या उसकी पत्नी प्रीति ने अपने प्रेमी और साथियों के साथ मिलकर करवाई थी। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें एक आरोपी मुठभेड़ में घायल हुआ है। गोविंद का शव 16 फरवरी को कठहैरा गांव की रोड के पास मिला था, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। कैसे खुला गोविंद रावल हत्याकांड का राज एडीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि गोविंद रावल अपनी पत्नी प्रीति और पांच बच्चों के साथ गांव में रहता था।

Read More »

भारत पीएमआई फरवरी 59.3, नए ऑर्डर में तेजी

भारत पीएमआई फरवरी 59.3 पर पहुंच गया है, जो पिछले तीन महीनों का उच्चतम स्तर है। जनवरी में यह 58.4 था। यह जानकारी शुक्रवार को एसएंडपी ग्लोबल द्वारा संकलित एचएसबीसी फ्लैश इंडिया पीएमआई डेटा में दी गई। रिपोर्ट के अनुसार, सूचकांक में यह तेज बढ़ोतरी मुख्य रूप से फैक्ट्री उत्पादन में मजबूती के कारण हुई है। मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में मजबूत वृद्धि एचएसबीसी में भारत के लिए मुख्य अर्थशास्त्री प्रांजुल भंडारी ने कहा, “उत्पादन में मजबूत वृद्धि और नए घरेलू ऑर्डरों के समर्थन से फरवरी में मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री मजबूत हुई है।” समग्र स्तर पर फरवरी की वृद्धि पिछले सितंबर के बाद सबसे मजबूत रही। हालांकि, सर्विस गतिविधियों की वृद्धि जनवरी के समान

Read More »

असम वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम पर अमित शाह की हुंकार

असम वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के दूसरे चरण का शुभारंभ करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने असम को घुसपैठियों से मुक्त बनाने की बात कही। बांग्लादेश सीमा से सटे कछार जिले के नथानपुर गांव से योजना की शुरुआत की गई। उन्होंने कांग्रेस पर सीमाएं खुली छोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब राज्य को घुसपैठ से मुक्त किया जाएगा। इस योजना के तहत पाकिस्तान और बांग्लादेश सीमा से जुड़े 334 ब्लॉक का विकास किया जाएगा। सीमा सुरक्षा और विकास पर जोर ₹6,839 करोड़ के बजट वाली असम वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम का उद्देश्य सीमावर्ती गांवों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है। इसे भी पढ़ें:  गणतंत्र दिवस विवाद का पटाक्षेप, रालोद

Read More »