दो राज्यों के आठ जिलों में की लूट, मुजफ्फरनगर में हुआ एनकाउंटर

शातिर अंतरराज्यीय लुटेरों के संग चरथावल पुलिस और एसओजी की मुठभेड़, दो बदमाश गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना चरथावल पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने मंगलवार देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के दौरान दो अंतरराज्यीय शातिर लुटेरों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार, लूटे गए सोने के आभूषण, नकदी तथा चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी से लूट व छिनैती के 10 संगीन मामलों का अनावरण किया है, जो उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में किए गये थे।
पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बुधवार को पुलिस लाइन स्थित सभाकक्ष में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि थाना प्रभारी चरथावल निरीक्षक जसवीर सिंह के निर्देशन में थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने ये कार्रवाई की गई है, इस मुठभेड़ में पहली बार महिला पुलिस कर्मी भी शामिल रही हैं। पुलिस मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं की सुरक्षा हेतु संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि लूट की वारदातों में संलिप्त दो बदमाश मोटरसाइकिल से आने वाले हैं। पुलिस ने चौकिंग प्वाइंट पर टीम द्वारा रोकने के प्रयास पर बदमाश भागने लगे और पीछा करने पर कसियारा मार्ग पर मोटरसाइकिल गिरने के बाद जंगल की ओर भागते हुए पुलिस टीम पर गोलीबारी करने लगे। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में अंकुर पुत्र मोहर सिंह निवासी ग्राम अनन्त मऊ थाना ननौता, सहारनपुर और लाखन उर्फ लक्खा पुत्र राजकुमार निवासी भावसी रायपुर थाना ननौता, सहारनपुर शामिल हैं। इन बदमाशों के कब्जे से चोरी की दो बाइक और अवैध असलाह के साथ ही लूट के आभूषणों में 36 ग्राम सोना और लूटी गई रकम से 7500 रुपये नकद बरामद किये गये हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-काऊ सेंचुरी में गौ वंश की उत्तम नस्ल पाने को 20 गायों में भ्रूण प्रत्यारोपण

 

एसएसपी ने बताया कि पकड़े गये दोनों युवक शातिर किस्म के अंतरराज्यीय लुटेरे हैं और इनके खिलाफ सहारनपुर के थाना गंगोह, शामली के थाना झिंझाना, मुजफ्फरनगर के थाना चरथावल, भोपा और छपार के साथ ही उत्तराखंड के जनपद हरिद्वारा के थाना रानीपुर, मंगलौर और बहादराबाद में लूट और छिनैती के मुकदमे दर्ज हैं, जिनसे जुड़ा सामान इनके पास से बरामद हुआ है। एसएसपी के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने 15 सितम्बर से 18 सितम्बर 2025 के बीच विभिन्न थानों में लूट, छिनैती व मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। बदमाशों ने कई महिलाओं से गहने, नकदी, और एक पेट्रोल पंप कर्मचारी से 6200 रुपये भी छीने थे। ये लोग लूटे गए गहनों को बेचने की फिराक में थे, तभी पुलिस ने इन्हें दबोच लिया। प्रेस वार्ता में एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, सीओ सदर डॉ. रविशंकर और एसएचओ चरथावल जसवीर सिंह के साथ ही एसओजी की टीम और महिला उप निरीक्षक भी मौजूद रहीं।

इसे भी पढ़ें:  सीएमओ ने सीएचसी खतौली का किया औचक निरीक्षण

मिशन शक्ति का पहला एनकाउंटर, तीन महिला दरोगा रहीं शामिल

मुजफ्फरनगर में पहली बार शातिर बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में महिला पुलिसकर्मियों की भूमिका शामिल रही। दो राज्यों के आठ जनपदों में लूट और छिनैती जैसी संगीन वारदातों को अंजाम देकर महिला और पुरुषों में भय का माहौल पैदा करने वाले इन दो शातिर लुटेरे बदमाशों से जब पुलिस का चैकिंग के दौरान आमना सामना हुआ तो इस पुलिस टीम में तीन महिला दरोगा भी शामिल रहीं।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस मुठभेड़ में शातिर चोर घायल, एक मुकदमे में चल रहा था फरार

एसएसपी संजय वर्मा के अनुसार उत्तराखंड और यूपी के अनेक जनपदों में लूट जैसी गंभीर वारदाताओं को अंजाम देने वाले दोनों पकड़े गये शातिर बदमाशों को पकड़ने के लिए चरथावल थाना पुलिस और एसओजी टीम के साथ 24 पुलिसकर्मी शामिल रहे। इसमें पहली बार एनकाउंटर में महिला पुलिसकर्मी भी अपना योगदान देती नजर आई। इसमें पुलिस कार्यालय में तैनात महिला उप निरीक्षक ज्योति यादव, चरथावल थाने से महिला उप निरीक्षक डोली यादव और शहर कोतवाली से महिला उप निरीक्षक ज्योति चौधरी भी शामिल रही।

Also Read This

1 मार्च से लागू होगा सिम-बाइंडिंग नियम, WhatsApp पर असर

1 मार्च 2026 से सिम-बाइंडिंग नियम लागू होगा, जिसके तहत WhatsApp समेत सभी प्रमुख मैसेजिंग ऐप्स को एक्टिव सिम से जुड़े रहना अनिवार्य होगा। सरकार ने साफ कर दिया है कि इस नियम में कोई ढील नहीं दी जाएगी और कंपनियों को इसे हर हाल में लागू करना होगा। यह कदम डिजिटल सुरक्षा मजबूत करने और साइबर अपराध पर रोक लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है। क्या है सिम-बाइंडिंग नियम और क्यों जरूरी? सिम-बाइंडिंग नियम के तहत जिस मोबाइल नंबर से आपने WhatsApp अकाउंट बनाया है, वही सिम आपके फोन में लगातार एक्टिव रहनी चाहिए। अगर सिम हटाई जाती है, बंद हो जाती है या दूसरे फोन में डाल

Read More »
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करते श्रद्धालु

शुक्रवार के दिन करें ये उपाय, घर में होगा धन का आगमन

हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन धन, ऐश्वर्य और सुख-समृद्धि की अधिष्ठात्री देवी मां लक्ष्मी को समर्पित माना गया है। धार्मिक शास्त्रों में वर्णित है कि यदि इस दिन श्रद्धा और नियमपूर्वक पूजा-उपासना की जाए तो जीवन से दरिद्रता दूर होती है और आर्थिक स्थिति में स्थिरता आती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार का संबंध शुक्र ग्रह से है, जो भौतिक सुख-सुविधाओं और वैभव का कारक माना जाता है। इसलिए इस दिन मां लक्ष्मी की आराधना करने से न केवल धन लाभ होता है, बल्कि परिवार में प्रेम, शांति और सौहार्द भी बढ़ता है। मां लक्ष्मी को ऐसे करें प्रसन्न माना जाता है कि मां लक्ष्मी का वास वहीं

Read More »
होलिका दहन 2026 की पूजा करते श्रद्धालु

होलिका दहन 2026: जानें सही नियम और शुभ मुहूर्त

होलिका दहन 2026 फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाएगा। यह पर्व केवल रंगों की होली का आरंभ नहीं है, बल्कि बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक भी है। धार्मिक मान्यता के अनुसार भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति और भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार की कृपा से होलिका अग्नि में भस्म हो गई और प्रह्लाद सुरक्षित रहे। इसी घटना की स्मृति में होलिका दहन किया जाता है। होलिका की अग्नि को पाप, रोग और नकारात्मक ऊर्जा के नाश का प्रतीक माना जाता है। इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से पूजन करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। तिथि और शुभ मुहूर्त वैदिक पंचांग के अनुसार 2

Read More »

होली पर बिजली कटौती नहीं, सरकार का बड़ा फैसला

होली पर बिजली कटौती नहीं करने का निर्णय लिया गया है। त्योहार को देखते हुए राजधानी समेत प्रदेश में अब सुधार कार्य के नाम पर बिजली बंद नहीं की जाएगी। केवल कोई बड़ी फॉल्ट आने पर ही आपूर्ति रोकी जाएगी और वह भी उच्च अधिकारियों की अनुमति से बाजारों और घरों में कामकाज प्रभावित होने की शिकायतों के बाद यह अहम फैसला लिया गया है। होली पर बिजली कटौती नहीं, सुधार कार्य स्थगित गोमतीनगर के विपिनखंड उपकेंद्र क्षेत्र में 25 फरवरी से 10 मार्च तक 14 दिनों के लिए सुबह 10 से शाम 6 बजे के बीच चार बार बिजली बंद करने की जो योजना बनाई गई थी, उसे अगले

Read More »

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील, स्वास्थ्य विभाग सख्त

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। विशेष अभियान के तहत दो क्लिनिकों पर ताला लगाकर नोटिस जारी किया गया। यह कदम जनपद में अवैध रूप से संचालित क्लिनिक और नर्सिंग होम के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई का हिस्सा है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम ने संबंधित क्लिनिकों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान दोनों क्लिनिक अपंजीकृत पाए गए। अधिकारियों ने बताया कि संचालक वैध पंजीकरण प्रमाण पत्र या शैक्षिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके चलते तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की गई। इसे भी पढ़ें:  खतौली तहसील

Read More »

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-काऊ सेंचुरी में गौ वंश की उत्तम

Read More »