लखनऊ में राहुल गांधी के बयान पर बवाल, भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प

लखनऊ। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल को लेकर शनिवार को लखनऊ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान स्थिति इतनी गरमा गई कि पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की तक हो गई। हंगामे के बीच भाजपा की एक महिला कार्यकर्ता बेहोश हो गई।

इसे भी पढ़ें:  काली स्कॉर्पियो प्रकरण पर भाकियू ने किया किनाराः गुंडई करने वाले युवक हमारे नहीं

भाजपा ने पहले ही कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय घेरने का ऐलान किया था। तय समय पर करीब 150 कार्यकर्ता वीवीआईपी गेस्ट हाउस के पास इकट्ठा हुए और वहां से जुलूस की शक्ल में कांग्रेस दफ्तर की ओर बढ़ने लगे।

हालांकि, पुलिस ने पहले से ही कांग्रेस कार्यालय से लगभग 100 मीटर पहले बैरिकेडिंग कर रखी थी, जहां करीब 50 पुलिसकर्मी तैनात थे। जैसे ही कार्यकर्ता पहुंचे, उन्होंने “राहुल गांधी माफी मांगो” और “इंडी गठबंधन मुर्दाबाद” के नारे लगाने शुरू कर दिए। इस दौरान कुछ कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए, जिससे पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हो गई। करीब 40 मिनट तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने समझाइश देकर माहौल शांत कराया।

इसे भी पढ़ें:  'सत्ताईस का सत्ताधीश': लखनऊ में अखिलेश यादव के लिए चर्चा में आया पोस्टर

Also Read This

आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव में विक्रम सिंह का संदेश

आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव के दूसरे दिन खतौली में आयोजित सभा में समाज और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया। दानवीर ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि मनुष्य को अपने कर्मों के माध्यम से जीवन को श्रेष्ठ बनाना चाहिए और उसे समाज व राष्ट्र के लिए समर्पित रखना चाहिए। सभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और वैदिक परंपरा के अनुसार कार्यक्रम संपन्न हुआ। ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि साहित्य और संगीत से विहीन मनुष्य पशु के समान होता है। जिनके पास विद्या, तप, ज्ञान, गुण और धर्म नहीं है, वे इस पृथ्वी पर भार स्वरूप हैं। उन्होंने कहा कि जहां ब्रह्म शक्ति और शारीरिक शक्ति दोनों

Read More »

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर गन्ने की होली

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर मंगलवार को जनपद के विभिन्न गांवों में किसानों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन असली के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए और सरकार से गन्ने का समर्थन मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने की मांग उठाई। गांव भदरोला, मंडावली रसूलपुर सहित आसपास के कई गांवों में किसानों ने गन्ने की होली जलाकर अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि मौजूदा गन्ना मूल्य उनके उत्पादन खर्च के अनुरूप नहीं है। इसे भी पढ़ें:  ‘सत्ताईस का सत्ताधीश’: लखनऊ में अखिलेश यादव के लिए चर्चा में आया पोस्टरउनका कहना है

Read More »

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला में दो दोस्तों पर मुकदमा दर्ज

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला ने जनपद में सनसनी फैला दी है। थाना जनकपुरी क्षेत्र में 26 वर्षीय युवक अभ्युदय त्यागी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद उसके पिता ने इसे हत्या करार देते हुए दो दोस्तों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी ब्योम बिंदल के अनुसार, दो दिन पूर्व अभ्युदय त्यागी का शरीर चकरहेटी गांव स्थित एक दूध की फैक्ट्री के पास संदिग्ध और बेहोशी की हालत में मिला था। इसे भी पढ़ें:  झालू में किन्नरों द्वारा जबरन धन उगाही पर शिकायतग्रामीणों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद

Read More »

बस्ती में एकतरफा प्यार में हत्या, 12वीं की छात्रा को गोली

बस्ती में एकतरफा प्यार में हत्या की सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। सोमवार देर रात बैडारी एहतमाली गांव में घर के बरामदे में सो रही 12वीं की छात्रा को सिर और सीने में दो गोलियां मार दी गईं। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाई गई किशोरी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार नाबालिग किशोरी अपने छोटे भाई के साथ बरामदे में सो रही थी। देर रात गांव का ही एक युवक घर में घुस आया और सो रही किशोरी के सीने और सिर पर दो गोलियां दाग दीं। इसे भी पढ़ें:  काली स्कॉर्पियो प्रकरण पर भाकियू ने किया किनाराः गुंडई करने वाले युवक हमारे

Read More »