माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर बैन लगेगा? नोटिस के पीछे कानून क्या कहता है

प्रयागराज। माघ मेले के दौरान प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और मेला प्रशासन के बीच विवाद लगातार गहराता जा रहा है। मौनी अमावस्या पर हुए घटनाक्रम के बाद प्रशासन ने 48 घंटे के भीतर दूसरा नोटिस जारी कर दिया है। इस नोटिस में अविमुक्तेश्वरानंद पर सुरक्षा नियमों की अनदेखी और भीड़ प्रबंधन को खतरे में डालने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो उन्हें माघ मेला क्षेत्र से स्थायी रूप से प्रतिबंधित किया जा सकता है। इसके साथ ही उनकी संस्था को आवंटित भूमि और दी जा रही प्रशासनिक सुविधाएं भी वापस ली जा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:  संगम विवाद से सुप्रीम कोर्ट तक: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर क्यों उठे सवाल?


बैरियर तोड़ने और जबरन प्रवेश के आरोप

दूसरे नोटिस में मेला प्रशासन ने आरोप लगाया है कि मौनी अमावस्या के दिन आपात स्थिति के लिए आरक्षित पांटून पुल पर लगाए गए बैरियर को तोड़कर संगम की ओर बढ़ने की कोशिश की गई। नोटिस के अनुसार, बिना अनुमति भीड़ के बीच प्रवेश से भगदड़ की आशंका पैदा हुई और श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर गंभीर खतरा उत्पन्न हुआ।

प्रशासन का दावा है कि इस घटनाक्रम के कारण मेले की व्यवस्थाएं बाधित हुईं और श्रद्धालुओं को नियंत्रित कर वापस भेजने में अधिकारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।


मीडिया प्रभारी का दावा: नोटिस की तारीख पर सवाल

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के मीडिया प्रभारी शैलेंद्र योगिराज ने प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि नोटिस बुधवार शाम करीब सात बजे शिविर पर चस्पा किया गया, जबकि उस पर 18 जनवरी की तारीख अंकित थी।
उनका कहना है कि गुरुवार सुबह आठ बजे ही तीन पन्नों में विस्तृत जवाब प्रशासन को भेज दिया गया, जिसमें सभी आरोपों को तथ्यहीन और भ्रामक बताया गया है।


क्या बोले अविमुक्तेश्वरानंद के पक्ष से?

पहले आरोप के जवाब में कहा गया है कि कुछ अधिकारियों द्वारा जानबूझकर अव्यवस्था उत्पन्न की गई और बाद में उसी का ठीकरा शंकराचार्य पर फोड़ने का प्रयास किया गया। जवाब में यह भी दावा किया गया कि सीसीटीवी फुटेज और मीडिया रिकॉर्डिंग से पूरी सच्चाई सामने आ सकती है।

पक्ष की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया कि अविमुक्तेश्वरानंद किसी बग्घी में नहीं, बल्कि पालकी के माध्यम से संगम स्नान के लिए जा रहे थे और उनके पास निजी बग्घी होने का दावा निराधार है।


शंकराचार्य पद को लेकर उठे सवाल

नोटिस के दूसरे हिस्से में प्रशासन ने मेला क्षेत्र में लगाए गए बोर्डों पर आपत्ति जताई है, जिनमें अविमुक्तेश्वरानंद को शंकराचार्य बताया गया है। प्रशासन का कहना है कि इस पद को लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है और इस पर रोक के बावजूद इस तरह के बोर्ड लगाए गए।

इसके जवाब में कहा गया है कि शंकराचार्य की उपाधि से जुड़ा विषय प्रशासनिक अधिकारियों के अधिकार क्षेत्र से बाहर है। इस संबंध में वकील द्वारा 20 जनवरी को ई-मेल के माध्यम से विधिक जवाब पहले ही भेजा जा चुका है।


मौनी अमावस्या की घटना कैसे शुरू हुई?

18 जनवरी को मौनी अमावस्या के अवसर पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पालकी के माध्यम से संगम स्नान के लिए निकल रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें रोकते हुए पैदल जाने का आग्रह किया। इस पर असहमति जताने के दौरान शिष्यों और पुलिसकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।

घटना से आहत होकर अविमुक्तेश्वरानंद अपने शिविर के बाहर धरने पर बैठ गए, जिसके बाद मामला प्रशासनिक और कानूनी विवाद में तब्दील हो गया।

Also Read This

रितुराज शर्मा की दमदार बल्लेबाजी से फाइनल में पहुंचे सिल्वरटन टाइगर्स

एमपीएल-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन पैंथर्स को 7 विकेट से हराया, 13.2 ओवर में हासिल किया 111 रन का लक्ष्य मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन टाइगर्स ने प्रभावशाली खेल दिखाते हुए सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली। रितुराज शर्मा और शिवम चौधरी की शानदार पारियों ने टीम की जीत को आसान बना दिया। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सिल्वरटन टाइगर्स ने सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया। मुकाबले में टॉस

Read More »

ईरान में तनाव के बीच होर्मुज पार कर मुंबई पहुंचा तेल टैंकर 

नई दिल्ली- पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर आया लाइबेरियाई ध्वज वाला टैंकर ईरान की अनुमति से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई पोर्ट पहुंच गया। भारत सरकार क्षेत्र में मौजूद भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा पर लगातार नजर रखे हुए है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एक लाइबेरियाई ध्वज वाला कच्चे तेल का टैंकर, जिसकी कमान एक भारतीय कप्तान के हाथ में थी, रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई बंदरगाह पहुंच गया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार यह टैंकर सऊदी अरब के रास तनुरा बंदरगाह से कच्चा तेल लेकर आया

Read More »

मां ने ही कर दी अपने चार माह के बेटे की हत्या

प्रयागराज: पति से झगड़े के बाद महिला ने अपने चार माह के बेटे की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी। शव को रसोईघर में रखे लकड़ी के ढेर में छिपा दिया। काफी देर तक बच्चे के न दिखने पर परिजनों ने जब खोजबीन शुरू की। पूछने पर मां कुछ बोल भी नहीं रही थी। रात में करीब 10 बजे उसने बच्चे की हत्या की बात कुबूल की। गंगापार इलाके के सरायममरेज थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि एक मां ने चार माह के बेटे ईश्वर की हत्या कर दी है। घटना पिलखिनी गांव की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी

Read More »

शामली गैस सिलिंडर कालाबाजारी: 900 का सिलिंडर 1500 में

शामली गैस सिलिंडर कालाबाजारी का मामला सामने आया है, जहां बाजार में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलिंडर महंगे दामों पर बेचे जा रहे हैं। जिले में सामान्यतः 900 रुपये में मिलने वाला घरेलू गैस सिलिंडर अब 1500 रुपये तक में बिक रहा है, जबकि 1900 रुपये का कमर्शियल सिलिंडर 2200 से 2800 रुपये तक में बेचा जा रहा है। बताया जा रहा है कि अमेरिका-इस्रायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर अब गैस आपूर्ति पर भी पड़ने लगा है। आपूर्ति कम होने से बाजार में सिलिंडरों की कालाबाजारी तेज हो गई है, जिससे खासकर होटल, ढाबा और हलवाई कारोबारियों की परेशानी बढ़ गई है। पड़ताल में सामने आई शामली

Read More »