महामना का संपूर्ण जीवन सशक्त भारत के निर्माण को समर्पित रहाः कपिल देव

कौशल विकास मंत्री ने मालवीय जयंती पर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया नमन, भारत रत्न अटल को भी किया गया याद

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने महामना मालवीय जयंती के अवसर पर शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर महामना को नमन किया।
शहर के मालवीय चौक स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर पहुँचकर मंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं और ब्राहमण समाज के गणमान्य लोगों के साथ महान स्वतंत्रता सेनानी एवं भारतीय शिक्षा व्यवस्था के शिल्पकार भारत रत्न ‘महामना’ पं. मदन मोहन मालवीय की जयंती के पावन अवसर पर उन्हें शत्-शत् नमन किया। इस अवसर पर उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान, स्वतंत्रता संग्राम में निभाई गई ऐतिहासिक भूमिका तथा काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में स्थापित किए गए आदर्शों को स्मरण करते हुए मंत्री कपिल देव द्वारा उनके विचारों और मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। अपने संदेश में कहा कि महामना का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, सामाजिक समरसता, नैतिक मूल्यों एवं शिक्षा के माध्यम से सशक्त भारत के निर्माण को समर्पित रहा, जो हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  मुज़फ्फरनगर: DM उमेश मिश्रा के आदेश पर नर्सरी से कक्षा 8 तक सभी स्कूल बंद

इसके पश्चात जिला चिकित्सालय परिसर में सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा आयोजित भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मोत्सव समारोह में सम्मिलित होकर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने समाज में अतुलनीय योगदान देने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया तथा ज़रूरतमंद एवं गरीब व्यक्तियों को कंबल वितरित कर मानव सेवा का पुण्य कार्य संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान दोनों महान विभूतियों द्वारा राष्ट्र निर्माण में दिए गए अद्वितीय योगदान, उनके विचारों, आदर्शों एवं मूल्यों पर अपने विचार साझा किए। उनके प्रेरणादायी जीवन से सीख लेते हुए समाज और राष्ट्र के प्रति सेवा, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने का संकल्प लेने का संदेश दिया। निस्संदेह, महामना मालवीय और अटल जैसे महान व्यक्तित्वों का जीवन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  एमजी पब्लिक स्कूल में लक्ष्मी-गणेश पूजन के साथ धूमधाम से मनाया गया दीपोत्सव

इसके साथ ही मंत्री कपिल देव द्वारा शहर के मौहल्ला रामपुरी क्षेत्र में भाजपा के बूथ अध्यक्ष अरविन्द त्यागी के आवास पर भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों के साथ सहभाग कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की एवं सादर नमन किया।

इसे भी पढ़ें:  80 करोड़ की विकास योजना लेकर आ रही मीनाक्षी स्वरूप

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  एमजी पब्लिक स्कूल में लक्ष्मी-गणेश पूजन

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »