महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, रेलवे रोड स्थित शिवमूर्ति पर हुआ जलाभिषेक

खतौली। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नगर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। रेलवे रोड स्थित शिवमूर्ति पर सुबह से ही शिवभक्तों और माता-बहनों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।भोर होते ही मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से गूंज उठा।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-नवजात की मौत के बाद जागा विभाग, निजी अस्पतालों पर छापा

श्रद्धालु गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर भगवान शिव का अभिषेक करते रहे। कई श्रद्धालु व्रत रखकर मंदिर पहुंचे और पूरे श्रद्धाभाव से आरती में भाग लिया। महिलाओं ने मंगल गीत गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।मंदिर समिति की ओर से विशेष सजावट की गई थी।

रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजी शिवमूर्ति आकर्षण का केंद्र रही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्वयंसेवकों की व्यवस्था की गई थी, जो कतारबद्ध दर्शन करवा रहे थे।

इसे भी पढ़ें:  टीएओ का पांच महीनों से नहीं मिला वेतन, ईओ से शिकायत

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन भी सतर्क नजर आया।दोपहर तक मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा। शाम को भव्य आरती का आयोजन किया गया,जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे नगर में महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया।

Also Read This

सरधना के मंच से खुला पुराना हिसाब, पश्चिमी यूपी सियासत फिर क्यों उबल रही है?

पश्चिमी यूपी में सरधना राजनीतिक विवाद अब फुसफुसाहट नहीं रही, खुली बोली बन चुकी है। 29 मार्च के सकौती कार्यक्रम ने यह साफ कर दिया कि 2027 का रास्ता सिर्फ भाषणों से नहीं, जातीय भरोसे, पुराने अपमान और नए गठजोड़ों से तय होगा। मंच पर महाराजा सूरजमल की प्रतिमा थी, लेकिन सियासत की असलियत उस वक्त खुली जब संजीव बालियान ने अपनी हार का हिसाब “सूद व ब्याज समेत” लौटाने की बात कही। सकौती का कार्यक्रम ऊपर से देखें तो जाट समाज के पूर्वज वीर शिरोमणि महाराजा सूरजमल को श्रद्धांजलि का आयोजन था। मगर उसी मंच ने पश्चिमी यूपी की सियासत का तापमान अचानक बढ़ा दिया। पंजाब के सीएम भगवंत

Read More »

“स्कूल चलो अभियान” कार्यक्रम में अव्यवस्था, गर्मी में बिलबिलाए बच्चे: मंच पर कूलर-पंखे, लेकिन पंडाल में बैठे मासूम बेहाल; गर्मी में शिक्षिका की तबीयत बिगड़ी

मुजफ्फरनगर। “स्कूल चलो अभियान 2026–27” के शुभारंभ कार्यक्रम में व्यवस्थाओं की पोल उस वक्त खुल गई, जब भीषण गर्मी के बीच छोटे-छोटे बच्चे पंडाल में बेहाल नजर आए। कार्यक्रम में भारी अव्यवस्था और लापरवाही के चलते मासूमों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। कार्यक्रम स्थल के मंच पर अधिकारियों और अतिथियों के लिए जहां कूलर और पंखों की समुचित व्यवस्था की गई थी, वहीं पंडाल में बैठे बच्चों के लिए गर्मी से बचाव का कोई इंतजाम नहीं किया गया। तेज धूप और उमस भरे माहौल में बच्चे हाथ, रूमाल और कागज के टुकड़े हिलाकर खुद को राहत देने की कोशिश करते नजर आए। इसे भी पढ़ें:  निखरेगा शहर-मिलेगा रोजगारः

Read More »

मुजफ्फरनगर में नई कार्यकारिणी घोषणा, सजा पारिवारिक मंच

मुजफ्फरनगर में स्थानीय न्यू दावत पार्टी हॉल में  आयोजित भव्य पारिवारिक सभा में नई कार्यकारिणी घोषणा की गई। कार्यक्रम के दौरान नव-युगल अनुराग गुप्ता एवं आकांक्षा गुप्ता को समस्त परिवार की ओर से सुखद वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी गईं। सभा में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, समयबद्धता पुरस्कार और वार्षिक स्नेह उपहार भी आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् के सामूहिक गायन और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर अध्यक्ष संजय मिश्रा ने सभी सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए आयोजन के सफल संचालन पर आभार व्यक्त किया। संरक्षक हर्षवर्धन जैन ने सत्र 2026-27 की नई कार्यकारिणी घोषणा करते हुए विभिन्न पदों पर

Read More »

ईरान युद्ध खत्म कराने की कोशिश, रूस ने अमेरिका से साधा संपर्क

ईरान युद्ध के 33वें दिन पश्चिम एशिया में सैन्य हमलों के साथ कूटनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। रूस की विदेशी खुफिया एजेंसी एसवीआर के प्रमुख सर्गेई नारिशकिन ने कहा है कि ईरान की स्थिति को लेकर उनकी एजेंसी अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के संपर्क में है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि यह युद्ध दो से तीन हफ्तों में खत्म हो सकता है, जबकि ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने वॉशिंगटन की बातचीत पर भरोसा न होने की बात कही है। रिपोर्टों के मुताबिक, अमेरिका और इजरायल ने बुधवार को भी ईरान में हमले जारी रखे। ईरानी मीडिया और अन्य रिपोर्टों में इस्फ़हान

Read More »

सुप्रीम कोर्ट वोटर लिस्ट विवाद पर बोला, ऐसा हर बार होता है

सुप्रीम कोर्ट वोटर लिस्ट से जुड़ी आपत्तियों पर तृणमूल कांग्रेस को सुनवाई के दौरान बड़ा झटका लगा। अदालत ने साफ कहा कि प्रपत्र 6 बड़ी संख्या में जमा होना कोई नई बात नहीं है और यदि किसी नाम पर आपत्ति है तो उसे चुनाव आयोग के समक्ष उठाया जा सकता है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अगुवाई वाली बेंच ने कहा कि यह प्रक्रिया पहली बार नहीं हो रही। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि मामले को बंद नहीं किया जा रहा है, लेकिन उचित समय पर सभी पहलुओं को देखा जाएगा। तृणमूल कांग्रेस की ओर से ऐतराज जताया गया था कि भाजपा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में प्रपत्र 6 जमा

Read More »

ईरान युद्ध के बीच भारत-अमेरिका संबंध पर अमेरिका का रुख

ईरान से जुड़ी सैन्य गतिविधियों और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत-अमेरिका संबंध को लेकर अमेरिका की ओर से अहम बयान आया है। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका और भारत के संबंधों को अत्यधिक महत्व देते हैं। यह बयान ऐसे समय आया है, जब 24 मार्च को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा हुई थी। सर्जियो गोर ने मंगलवार शाम सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि वह कुछ दिनों के लिए अमेरिका लौटे हैं और उनका पहला पड़ाव वाइट हाउस में राष्ट्रपति से मुलाकात रहा।

Read More »