कौशाम्बी। पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र में रविवार की रात बड़ा हादसा हो गया। एक बाइक पर सवार चार लोग हादसे में घायल हो गए। पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। एक युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के कुंआडीह गिट्टी प्लांट के पास रविवार रात करीब नौ बजे सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सभी को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया, वहीं गंभीर रूप से घायल युवक को प्रयागराज रेफर कर दिया गया।
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के बरैसा गांव निवासी श्रीचंद्र (22) पुत्र प्रेमचंद्र और जितेंद्र (24) पुत्र स्व. गोपी अपने दो अन्य दोस्तों के साथ एक बाइक से टेवां की ओर जा रहे थे। जैसे ही सभी कुंआडीह गांव स्थित गिट्टी प्लांट के पास पहुुंचे कि तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा टकराई। हादसे में जितेंद्र समेत दो अन्य अज्ञात युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि श्रीचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि मृतकों में एक युवक हिनौता गांव का बताया जा रहा है। हालांकि देर शाम तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान
मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और





