मुजफ्फरनगर में शातिर चोर पर बड़ी कार्रवाईः गैंगस्टर चार माह के लिए जिला बदर

ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कराते हुए पुलिस ने तितावी निवासी अभियुक्त को जनपद की सीमा से किया बाहर

मुजफ्फरनगर। अपराध और अपराधियों के खिलाफ कड़े तेवर अपनाते हुए मुजफ्फरनगर पुलिस प्रशासन ने जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और सख्त कदम उठाया है। शासन-प्रशासन की संयुक्त कार्यवाही के तहत एक शातिर चोर एवं गैंगस्टर पर गुण्डा अधिनियम के अंतर्गत जिला बदर की कार्रवाई की गई। अपराध मुक्त वातावरण बनाने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।
जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा भयमुक्त वातावरण स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन लगातार कड़े कदम उठा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से एक शातिर अपराधी को जिले से निष्कासित कर सख्त संदेश दिया है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-महिला सर्जन के खिलाफ जिला अस्पताल में हड़ताल

गुरूवार 22 जनवरी को जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशानुसार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी फुगाना यतेन्द्र सिंह नागर एवं थानाध्यक्ष तितावी पवन कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई अमल में लाई गई। थाना तितावी क्षेत्र के एक शातिर चोर/गैंगस्टर अभियुक्त रवि पुत्र मांगेराम, निवासी ग्राम व थाना तितावी के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम की धारा-4 के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए उसे चार माह के लिए जिले से बाहर (जिला बदर) किया गया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस द्वारा ढोल बजवाकर मुनादी कराई गई तथा आदेश की प्रति अभियुक्त को थमाते हुए उसे जनपद की सीमा से बाहर किया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि जिला बदर अवधि के दौरान अभियुक्त जनपद की सीमा में प्रवेश करता पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि अभियुक्त का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ चोरी और गैंगस्टर के तीन मुकदमे दर्ज पाये गये हैं। जिला प्रशासन एवं पुलिस की इस कार्यवाही से स्पष्ट संदेश गया है कि अपराधियों के लिए जिले में कोई जगह नहीं है और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल के घर पहुंचे बालियान, विवाद का हुआ पटाक्षेप

Also Read This

रितुराज शर्मा की दमदार बल्लेबाजी से फाइनल में पहुंचे सिल्वरटन टाइगर्स

एमपीएल-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन पैंथर्स को 7 विकेट से हराया, 13.2 ओवर में हासिल किया 111 रन का लक्ष्य मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन टाइगर्स ने प्रभावशाली खेल दिखाते हुए सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली। रितुराज शर्मा और शिवम चौधरी की शानदार पारियों ने टीम की जीत को आसान बना दिया। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सिल्वरटन टाइगर्स ने सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया। मुकाबले में टॉस

Read More »

ईरान में तनाव के बीच होर्मुज पार कर मुंबई पहुंचा तेल टैंकर 

नई दिल्ली- पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर आया लाइबेरियाई ध्वज वाला टैंकर ईरान की अनुमति से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई पोर्ट पहुंच गया। भारत सरकार क्षेत्र में मौजूद भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा पर लगातार नजर रखे हुए है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एक लाइबेरियाई ध्वज वाला कच्चे तेल का टैंकर, जिसकी कमान एक भारतीय कप्तान के हाथ में थी, रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई बंदरगाह पहुंच गया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार यह टैंकर सऊदी अरब के रास तनुरा बंदरगाह से कच्चा तेल लेकर आया

Read More »

मां ने ही कर दी अपने चार माह के बेटे की हत्या

प्रयागराज: पति से झगड़े के बाद महिला ने अपने चार माह के बेटे की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी। शव को रसोईघर में रखे लकड़ी के ढेर में छिपा दिया। काफी देर तक बच्चे के न दिखने पर परिजनों ने जब खोजबीन शुरू की। पूछने पर मां कुछ बोल भी नहीं रही थी। रात में करीब 10 बजे उसने बच्चे की हत्या की बात कुबूल की। गंगापार इलाके के सरायममरेज थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि एक मां ने चार माह के बेटे ईश्वर की हत्या कर दी है। घटना पिलखिनी गांव की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी

Read More »

शामली गैस सिलिंडर कालाबाजारी: 900 का सिलिंडर 1500 में

शामली गैस सिलिंडर कालाबाजारी का मामला सामने आया है, जहां बाजार में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलिंडर महंगे दामों पर बेचे जा रहे हैं। जिले में सामान्यतः 900 रुपये में मिलने वाला घरेलू गैस सिलिंडर अब 1500 रुपये तक में बिक रहा है, जबकि 1900 रुपये का कमर्शियल सिलिंडर 2200 से 2800 रुपये तक में बेचा जा रहा है। बताया जा रहा है कि अमेरिका-इस्रायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर अब गैस आपूर्ति पर भी पड़ने लगा है। आपूर्ति कम होने से बाजार में सिलिंडरों की कालाबाजारी तेज हो गई है, जिससे खासकर होटल, ढाबा और हलवाई कारोबारियों की परेशानी बढ़ गई है। पड़ताल में सामने आई शामली

Read More »