शामली में बड़ा एनकाउंटरः बावरिया गिरोह का कुख्यात सरगना मिथुन ढेर

शातिर बदमाश पर घोषित था सवा लाख का इनाम, कई राज्यों में थी मिथुन की दहशत

अंधेरे का फायदा उठाकर साथी फरार, एसओजी हेड कांस्टेबल गोली लगने से घायल, भारी हथियार बरामद, सक्रिय गिरोह की कमर टूटी

शामली। सोमवार देर रात शामली पुलिस ने एक अहम ऑपरेशन में कुख्यात बावरिया गिरोह के सरगना मिथुन को मार गिराया। वर्षों से उत्तर भारत की पुलिस के लिए चुनौती बना यह वांछित अपराधी लगातार कई राज्यों की सीमाएं बदलकर वारदातों को अंजाम देता रहा था। मुठभेड़ में एसओजी का एक हेड कांस्टेबल घायल हो गया, जबकि मिथुन का साथी फरार होने में सफल रहा। पुलिस इसे हाल के वर्षों की सबसे बड़ी कार्रवाई मान रही है।
जनपद शामली के वेदखेड़ीदृमंसूरा मार्ग पर सोमवार देर रात हुई पुलिस कार्रवाई में बावरिया गिरोह का सरगना और सवा लाख का इनामी बदमाश मिथुन ढेर हो गया। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ हत्या, लूट, डकैती तथा अन्य गंभीर अपराधों के 20 से अधिक मामले दर्ज थे। वह दिल्ली, पंजाब, वेस्ट यूपी से लेकर तमिलनाडु तक कई राज्यों में सक्रिय रहकर अपराध का नेटवर्क तैयार करने की कोशिश कर रहा था। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रात में मुखबिर द्वारा सूचना दी गई थी कि बावरिया गिरोह के कुछ सदस्य वेदखेड़ीदृमंसूरा रोड पर किसी बड़ी वारदात की तैयारी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर झिंझाना थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में कुख्यात मिथुन ढेर हो गया।

इसे भी पढ़ें:  एमआईटूसी कंपनी के साथ अब काम नहीं करेगी पालिका

मुठभेड़ के दौरान एसओजी के हेड कांस्टेबल हरविंदर को बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग के दौरान गोली लग गई, जिन्हें ऊन सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं झिंझाना थाना प्रभारी वीरेंद्र कसाना की जैकेट में गोली लगी लेकिन वह सुरक्षित बच गए। पुलिस ने मौके से एक कार्बाइन, मेड इन इटली पिस्टल और कई जिंदा कारतूस बरामद किए। एसपी के अनुसार मिथुन पर शामली में 1 लाख तथा बागपत पुलिस की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। कांवड़ यात्रा के दौरान बागपत में महिला से लूट की वारदात के बाद से वह लगातार पुलिस की निगाह में था और लंबे समय से फरार चल रहा था।
तमिलनाडु में भी गिरोह ने की थीं कई लूट, ठिकाने बदलने में था माहिर
पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि मिथुन वारदात अंजाम देने के बाद अपने ठिकाने बदलता रहता था। वह कभी पंजाब, कभी साउथ दिल्ली तो कभी जयपुर में छिपकर रहता था। शामली, बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर सहित उत्तर भारत के कई जिलों में उसने लूट, डकैती और हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम दिया था। एसपी ने बताया कि मिथुन और उसके गिरोह के सदस्य तमिलनाडु में भी कई आपराधिक वारदातों में शामिल रहे। वर्ष 2017 में झिंझाना के चर्चित भारत कुमार हत्याकांड में भी मिथुन का नाम सामने आया था। पुलिस के अनुसार मिथुन का पहला मुकदमा मारपीट का था, लेकिन इसके बाद वह तेजी से अपराध की दुनिया में सक्रिय हो गया। उसका लक्ष्य दक्षिण और उत्तर भारत में एक संगठित गिरोह खड़ा करना और अपना दबदबा बढ़ाना था। पुलिस के अनुसार वह लगातार राज्यों की सीमाएं पार कर नए अपराधियों को अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रहा था।
शामली जिले में हाल के महीनों में पुलिस ने तीन बड़े इनामी अपराधियों को मुठभेड़ में मार गिराया है। 18 अक्टूबर को भभीसा गांव के जंगल में एक लाख के इनामी नफीस को पुलिस ने ढेर किया था। 24 अक्टूबर को भोगी माजरा के पास संजय जीवा गैंग के शूटर फैसल को मुठभेड़ में मार गिराया गया था। इस घटना में सिपाही दीपक घायल हुआ था। अब तीसरी बड़ी कार्रवाई में बावरिया गिरोह के सरगना मिथुन को ढेर किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन लगातार कार्रवाइयों से जिले में सक्रिय गैंगों की कमर टूट गई है और अपराधियों पर प्रभावी रोक लगी है।

इसे भी पढ़ें:  PALIKA-कर निर्धारण अधिकारी दिनेश कुमार ने संभाला चार्ज, अधिकार मिलने का इंतजार

Also Read This

देवबंद में अवैध मीट की दुकानों पर चला प्रशासन का चेकिंग अभियान, एक दुकान का चालान

खाद्य सुरक्षा टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, कई दुकानों की जांच कर दिए गए आवश्यक निर्देश देवबंद (13 मार्च 2026)। जनपद सहारनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध मीट की दुकानों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवबंद पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्बा देवबंद में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई मीट की दुकानों का निरीक्षण किया गया और एक दुकान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका चालान किया गया। इसे भी पढ़ें:  टोल पर लेट आए कर्मचारी को टोका, फोन पर मिली हत्या की धमकीजानकारी के अनुसार शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में

Read More »

देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज में उमड़े हजारों लोग, पुलिस मुस्तैद

देवबंद। धार्मिक नगरी में देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज पूरे अकीदत और उत्साह के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुई। रमज़ान के अंतिम जुमे पर मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े, जिससे शहर में खासा उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद रहा और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा और पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में कुश्ती का अखाड़ा सजा रहे ओलम्पियन अनुज चौधरी बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों के बीच पुलिस लगातार निगरानी करती रही।

Read More »

नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत

खतौली। उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल के बीच नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सपा में शामिल होने के बाद पहली बार खतौली पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री का फूल-मालाओं और नारों के साथ अभिनंदन किया गया। प्रदेश सचिव श्यामलाल बच्ची सैनी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं से गर्मजोशी से मिले। उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का

Read More »

धर्मेन्द्र मलिक ने उटाई आवाजः खतौनी की त्रुटियों से फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसान, समाधान की मांग

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, राजस्व चौपाल लगाकर एक माह में समस्या निपटाने का आग्रह मुजफ्फरनगर। खतौनी में नाम और अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। खतौनी में नाम एवं अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण प्रदेश के अनेक जिलों में बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा पा रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन

Read More »