जिला परिषद् मार्किट में हरियाणा नारकोटिक्स टीम की बड़ी छापेमारी

हरियाणा में बेची गई प्रतिबंधित दवाइयों के कारोबार पर कार्रवाई, दवा कारोबारी को साथ लेकर गई टीम

मुजफ्फरनगर। जिले की चर्चित दवा मार्केट, जिला परिषद मार्केट में आज हरियाणा से आई नारकोटिक्स टीम ने बड़ी छापेमारी की। यह कार्रवाई विशेष रूप से हरियाणा में बेची गई प्रतिबंधित दवाओं को लेकर की गई। छापेमारी के दौरान ब्रज फार्मा नामक दुकान के मालिक को हिरासत में ले लिया गया।

सूत्रों के अनुसार, हरियाणा की टीम ने दुकान पर घंटों तक कार्रवाई की, जिससे मार्केट में हड़कंप मच गया। टीम में नारकोटिक्स विभाग के एएसआई बालेन्द्र सिंह और एसआई विनोद कुमार शामिल थे, जो नारकोटिक्स विभाग से थे। प्रारंभिक जांच में पता चला कि प्रतिबंधित दवाइयाँ ब्रज फार्मा मेडिकल एजेंसी द्वारा शामली जिले से सप्लाई की गई थीं और वहां से हरियाणा में बेची गई थीं। हरियाणा में नारकोटिक्स विभाग की टीम के छापे में बड़े पैमाने में यह प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की गई, इसी को लेकर यह छापेमारी की गई है। बताया गया है कि हालांकि, ब्रज फार्मा दुकान में छापेमारी के समय कोई प्रतिबंधित दवा बरामद नहीं हुई। पकड़ी गई दवाइयों में मुख्य रूप से अल्फा 05 और प्रोमैक्स स्पेस जैसी नारकोटिक्स श्रेणी की दवाएँ शामिल थीं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-डीएम के नाम पर धोखाधड़ी का प्रयास, फोटो लगाकर मांगे गये लोगों से पैसे

अधिकारियों का कहना है कि कार्रवाई का उद्देश्य दवाओं की अवैध सप्लाई और वितरण श्रृंखला को रोकना है। हिरासत में लिए गए कारोबारी से अब विस्तृत पूछताछ की जाएगी और अन्य लोगों तक इस अवैध नेटवर्क के संबंध का पता लगाने की कोशिश की जाएगी। जिला औषधि निरीक्षक पवन शाक्य ने बताया कि हरियाणा की नारकोटिक्स टीम द्वारा जिला परिषद् मार्किट में छापामार कार्रवाई की है, मामला हरियाणा में नारकोटिक्स श्रेणी की दवाईयों की खेप के पकड़े जाने को लेकर जानकारी में आया है, टीम ने विभागीय स्तर पर कोई सम्पर्क न करते हुए सीधी कार्रवाई की है और दवा कारोबारी को भी टीम पूछताछ के लिए साथ ले गई है।

इसे भी पढ़ें:  खतौली में रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात युवक का शव

Also Read This

दुबई ड्रोन हमला: उड़ानें निलंबित, 19 भारतीय हिरासत में

दुबई ड्रोन हमला के बाद संयुक्त अरब अमीरात में सुरक्षा स्थिति अचानक गंभीर हो गई है। दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास सोमवार को ड्रोन हमले और आग लगने की घटना के बाद उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गईं। इसी बीच सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री साझा करने के आरोप में 19 भारतीय नागरिकों समेत 35 लोगों की गिरफ्तारी के आदेश दिए गए हैं। क्षेत्रीय तनाव के कारण बड़ी संख्या में यात्री, जिनमें कई भारतीय भी शामिल हैं, दुबई में फंसे हुए बताए जा रहे हैं। दुबई ड्रोन हमला के बाद दुबई नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बताया कि हवाई अड्डे के पास आग लगने की घटना के चलते एहतियात

Read More »

पुरकाजी में जनता दरबारः मंत्री अनिल कुमार ने सुनी लोगों की समस्या

मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार की प्राथमिकता हमेशा जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान रही है

Read More »

मुजफ्फरनगर-घर में फांसी लगाकर 50 वर्षीय व्यक्ति ने की आत्महत्या

परिवार के सदस्य बाहर होने के दौरान उठाया खौफनाक कदम, मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या की आशंका, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र के गांव दूधली में एक व्यक्ति ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक तौर पर मानसिक तनाव के चलते यह कदम उठाने की आशंका जताई जा रही है। चरथावल थाना क्षेत्र के गांव दूधली में सोमवार को एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। गांव निवासी करीब 50 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र

Read More »

मां-बेटे की धारदार हथियार से हत्या, घर में खून से लथपथ मिला शव

प्रतापगढ़- अंतू थाना क्षेत्र के पारा हमीदपुर गांव में मां-बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। दोनों का शव घर के अंदर पाया गया। शिवपत्ती मौर्या (40) और उसके बेटे अयान (12) का खून से लथपथ शव घर में पाया गया। अंतू थाना क्षेत्र के पारा हमीदपुर गांव में मां-बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। दोनों का शव घर के अंदर पाया गया। शिवपत्ती मौर्या (40) और उसके बेटे अयान (12) का खून से लथपथ शव घर में पाया गया। उसका पति दिनेश रोजी रोटी के चलते बाहर रहता है। हत्या बीती रात की गई है। सोमवार को सुबह शटरिंग के मिस्त्री की नजर पड़ी

Read More »