मन की बात कार्यक्रम राष्ट्र जागरुकता का बड़ा अभियानः मीनाक्षी स्वरूप

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में देश के समग्र विकास में जनभागीदारी की महत्ता को रेखांकित किया।

मुजफ्फरनगर। रविवार को शुक्तीर्थ स्थित ऐतिहासिक शुकदेव आश्रम के मंदिर परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात का सीधा प्रसारण भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के द्वारा साधु-संतों और आम जनमानस के साथ सुना गया। इस दौरान राष्ट्रवाद के प्रति उत्साह और श्रद्धा का संगम बना नजर आया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और विधान परिषद् सदस्य विजय बहादुर पाठक, जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप उपस्थित रहे। मन की बात कार्यक्रम का माहौल अत्यंत प्रेरणादायक रहा। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में देश के युवाओं, किसानों, महिलाओं और समाजसेवकों के उल्लेखनीय योगदानों की सराहना करते हुए देश के समग्र विकास में जनभागीदारी की महत्ता को रेखांकित किया।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति से सराबोर कार्यक्रमों का आयोजन

नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने मन की बात कार्यक्रम को राष्ट्र को जागरूक करने वाला एक बड़ा अभियान बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का मन की बात कार्यक्रम समाज के हर वर्ग को जोड़ने वाली एक संवेदनशील कड़ी है। यह न केवल प्रेरणा देने वाला है, बल्कि राष्ट्र निर्माण की दिशा में जनमानस को जागरूक करने वाला भी है। इसमें शिक्षा, संस्कृति, स्वास्थ्य और समाज सेवा जैसे विविध विषयों को बेहद सरल व प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जाता है। हम सभी को इस कार्यक्रम से सीख लेकर अपने कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और युवाओं में देश सेवा का भाव प्रबल होता है। उन्होंने इसे भारत के नव निर्माण की संकल्प यात्रा बताया।
जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने कहा कि ‘मन की बात कार्यक्रम जन-जन की बात बन चुका है और यह हर व्यक्ति को अपने कर्तव्यों और सामाजिक उत्तरदायित्वों की याद दिलाता है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने मन की बात को एक प्रेरक संदेश के रूप में आत्मसात किया। इस दौरान मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख अनिल राठी, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल तोमर, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, डॉ. पुरुषोत्तम, संजय अग्रवाल, श्रीमोहन तायल, शरद शर्मा, सचिन त्यागी, सभासद देवेश कौशिक, हरेन्द्र शर्मा, रेणु गर्ग के साथ ही पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  खतौली तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ वकीलों का आंदोलन सातवें दिन भी जारी, प्रशासन पर गंभीर आरोप

Also Read This

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  आरएसएस ने सौ वर्षों के संघर्ष में भारत की आत्मा को मजबूत कियाः संजीव बालियानइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई?

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  खतौली तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ वकीलों का आंदोलन सातवें दिन भी जारी, प्रशासन पर गंभीर आरोपलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है।

Read More »

हरिद्वार बोर्ड परीक्षा नकल कांड में प्रिंसिपल हिरासत में

हरिद्वार बोर्ड परीक्षा नकल कांड ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सलेमपुर दादूपुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में हिंदी की परीक्षा के दौरान सात नकलचियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में तीन लड़के और चार लड़कियां शामिल हैं, जो फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में हैं। यह कार्रवाई परीक्षा केंद्र पर नियमित जांच के दौरान की गई, जब एडमिट कार्ड की फोटो और परीक्षा दे रहे अभ्यर्थियों के चेहरे का मिलान संदिग्ध पाया गया। हरिद्वार बोर्ड परीक्षा नकल कांड का खुलासा कैसे हुआ? हिंदी की परीक्षा के दौरान अधिकारियों ने जब प्रवेश पत्रों की जांच की, तो फोटो और परीक्षार्थियों के चेहरे में अंतर

Read More »