मथुरा हत्याकांड: चचेरे भाई ने रची साजिश, पत्नी को मरा समझकर झाड़ियों में फेंका

मथुरा में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर पहले अपने चचेरे भाई का अपहरण किया और फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने मृतक की पत्नी को भी बुरी तरह पीटा और मरा समझकर झाड़ियों में फेंक दिया।

वारदात के बाद आरोपी घर से करीब ढाई लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए। लेकिन जब महिला को होश आया तो उसने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने जांच शुरू की और CCTV फुटेज की मदद से 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यह सनसनीखेज मामला सदर बाजार के औरंगाबाद क्षेत्र का है।

इसे भी पढ़ें:  21 जून को मुजफ्फरनगर में मंगल प्रवेश करेंगे आचार्य मुनि नयन सागर महाराज

ऐसे हुआ था अपहरण

जानकारी के मुताबिक, कृष्णा कुंज कॉलोनी निवासी आनंद उर्फ सुखा रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी पत्नी का नाम संजू है। 1 सितंबर की दोपहर आनंद के पास फोन आया कि उसे किराये पर रिक्शा चाहिए। इसके बाद वह घर से निकल गया, लेकिन रात 11 बजे तक लौटकर नहीं आया।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में चिकित्सा शिविर आयोजित, 211 रोगियों को मिला लाभ

पत्नी संजू ने देर रात तक आस-पड़ोस और रिश्तेदारों से संपर्क किया, लेकिन आनंद का कुछ पता नहीं चला।

यमुना से मिला शव, चचेरे भाई पर टूटा शक

अगले दिन पुलिस को यमुना नदी में एक लाश मिली। शिनाख्त करने पर पुष्टि हुई कि वह आनंद का शव है। पुलिस ने इसके बाद घटनास्थल के आसपास लगे CCTV और कॉल डिटेल्स की जांच की। संदेह की सुई आनंद के चचेरे भाई आदित्य उर्फ आदि पर गई। उसकी गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

इसे भी पढ़ें:  नए रालोद जिलाध्यक्ष का जोशीला स्वागत, कार्यकर्ताओं ने सिर पर उठाया

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  आठ साल से लिव इन रिलेशन में रहने वाली प्रेमिका ने सिर में तवा मारकर की युवक की हत्यागर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना

Read More »