एसआईआर अभियान की जागृति को मीनाक्षी स्वरूप व गौरव स्वरूप ने किया बूथों का निरीक्षण

अभियान के बीच नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने अलग-अलग बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जनपद में रविवार को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित विशेष अभियान दिवस के तहत जिला प्रशासन ने मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को गति प्रदान की। नगर और नई मंडी क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों पर भारी संख्या में मतदाता पहुंचे, जहां बीएलओ द्वारा उन्हें एसआईआर प्रपत्र भरवाए गए। अभियान के बीच नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने अलग-अलग बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया तथा मतदाताओं को जागरूक करते हुए उनको मतदाता सूची में अपने जानकारी को अद्यतन कराने के लिए प्रेरित किया।

इसे भी पढ़ें:  गीता जयंती पर शहर में दिखी श्रीमद्भागवत गीता शोभायात्रा की भव्य धूम

नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने रविवार की सुबह से ही नगर क्षेत्र के कई मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। वे जैन औषधालय बूथ, जैन अतिथि भवन, मदन मालवीय इंटर कॉलेज और गांधी वाटिका, गांधी कॉलोनी पहुंचीं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यमान व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों और बीएलओ को निर्देश दिए कि हर मतदाता को एसआईआर प्रक्रिया समझाई जाए और नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़े जाएं।

पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि मतदाता सूची का अद्यतन लोकतांत्रिक व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। हर पात्र नागरिक का नाम सूची में होना चाहिए। सभी मतदाता बिना हिचक एसआईआर प्रपत्र भरें और बीएलओ पूरा सहयोग करें। हमारा प्रयास है कि नगर की मतदाता सूची शत-प्रतिशत सही और पूर्ण हो। इस अवसर पर सभासद योगेश मित्तल, विजय कुमार, भाजपा मंडल के पदाधिकारीगण, सभासदपति शोभित गुप्ता, सभासद अमित पटपटिया समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  जीवित अवस्था में फेंकी थी बच्चीः रामपुरी में शव मिलने के प्रकरण में मुकदमा दर्ज

वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने नई मंडी क्षेत्र में चल रहे एसआईआर शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने वैदिक पुत्री इंटर कॉलेज और दीप चंद ग्रेन चौंबर स्कूल में आयोजित शिविरों में पहुंचकर व्यवस्थाओं को परखा और मौजूद बीएलओ व अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। गौरव स्वरूप ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा चल रहा यह विशेष अभियान बेहद महत्वपूर्ण है। हम सभी को इसमें सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। हमने बीएलओ और अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर यही प्रयास किया है कि कोई भी मतदाता छूटने न पाए और शिविर में आने वाले लोगों को पूरी सहायता दी जाए। जागरूक मतदाता ही मजबूत लोकतंत्र का आधार हैं। निरीक्षण के दौरान नई मंडी मंडल अध्यक्ष प्रवीण खेड़ा सहित भाजपा पदाधिकारीगण, सभासद एवं अन्य सम्मानित नागरिक भी शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  रात के अंधेरे में पीपल के पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, दो युवकों की मौत

Also Read This

देवबंद में अवैध मीट की दुकानों पर चला प्रशासन का चेकिंग अभियान, एक दुकान का चालान

खाद्य सुरक्षा टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, कई दुकानों की जांच कर दिए गए आवश्यक निर्देश देवबंद (13 मार्च 2026)। जनपद सहारनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध मीट की दुकानों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवबंद पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्बा देवबंद में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई मीट की दुकानों का निरीक्षण किया गया और एक दुकान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका चालान किया गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में अपराधी के घर पुलिसकर्मियों की पिटाईजानकारी के अनुसार शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में थाना देवबंद पुलिस टीम ने

Read More »

देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज में उमड़े हजारों लोग, पुलिस मुस्तैद

देवबंद। धार्मिक नगरी में देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज पूरे अकीदत और उत्साह के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुई। रमज़ान के अंतिम जुमे पर मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े, जिससे शहर में खासा उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद रहा और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा और पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-एसआईआर में लापरवाही, मताधिकार से कर देगी वंचितः मीनाक्षी स्वरूप बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों के बीच पुलिस लगातार निगरानी करती रही।

Read More »

नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत

खतौली। उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल के बीच नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सपा में शामिल होने के बाद पहली बार खतौली पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री का फूल-मालाओं और नारों के साथ अभिनंदन किया गया। प्रदेश सचिव श्यामलाल बच्ची सैनी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं से गर्मजोशी से मिले। उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का

Read More »

धर्मेन्द्र मलिक ने उटाई आवाजः खतौनी की त्रुटियों से फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसान, समाधान की मांग

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, राजस्व चौपाल लगाकर एक माह में समस्या निपटाने का आग्रह मुजफ्फरनगर। खतौनी में नाम और अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। खतौनी में नाम एवं अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण प्रदेश के अनेक जिलों में बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा पा रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन

Read More »