मेरठ में भीषण आग: 6 की मौत, 5 बच्चे जिंदा जले

लिसाड़ीगेट मेरठ में आग से जला दो मंजिला मकान
मेरठ के लिसाड़ीगेट स्थित किदवई नगर में आग के बाद जला मकान और मौके पर राहत कार्य।

मेरठ। मेरठ में भीषण आग की घटना ने सोमवार देर शाम पूरे शहर को झकझोर दिया। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के किदवई नगर में दो मंजिला मकान में आग लगने से कपड़ा कारोबारी के परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में जुड़वां बेटियां समेत 5 बच्चे शामिल हैं।

घटना उस समय हुई जब मकान मालिक इकबाल उर्फ आसिम नमाज पढ़ने गए थे। घर में उनकी पत्नी रुखसार (30), मां अमीर बानो (55) और पांच बच्चे मौजूद थे।

किदवई नगर में आग हादसे के बाद जुटी भीड़

क्या है पूरा मामला?

यह हादसा लिसाड़ीगेट, मेरठ के सुराही वाली मस्जिद स्थित गली नंबर 1, किदवई नगर में हुआ। सोमवार शाम अचानक मकान से धुआं उठता दिखाई दिया। पड़ोसियों ने शोर मचाया और तुरंत पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

इसे भी पढ़ें:  अलविदा जुमा पर अलर्ट रहा प्रशासन, डीएम-एसएसपी ने किया भ्रमण

संकरी गलियों के कारण दमकल गाड़ियों को मौके तक पहुंचने में कठिनाई हुई। इसलिए फायर टीम पड़ोसी की छत से मकान तक पहुंची।

करीब 30 मिनट तक परिवार लपटों में फंसा रहा। बाद में सीढ़ी लगाकर सभी को बाहर निकाला गया।

अस्पताल में 6 को मृत घोषित किया गया

घायलों को तुरंत राजधानी अस्पताल ले जाया गया। वहां रुखसार और 5 बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया। मृत बच्चों में महविश (12), हम्माद (4), अद्दस (3), नाबिया (6 माह), इनायत (6 माह) शामिल हैं। नाबिया और इनायत जुड़वां बेटियां थीं।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने मनाई होली

मेरठ के लिसाड़ीगेट में आग कैसे लगी?

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। हालांकि, स्थानीय लोगों ने गैस लीकेज की संभावना जताई है।

सीएफओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आग पर करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया गया। कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मकान में कपड़ों का भंडारण भी था। इससे आग तेजी से फैली।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में बुलडोजर एक्शनः आशियाना गिरता देखकर महिला हुई बेहोश

डीएम वीके सिंह, एसएसपी अविनाश पांडे, डीआईजी कलानिधि नैथानी और अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे। सिवाल खास के विधायक गुलाम मोहम्मद और कांग्रेस महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा भी मौजूद रहे।

मेरठ के लिसाड़ीगेट क्षेत्र में घटना के बाद मातम पसरा है। अस्पताल में भारी भीड़ जुटी रही। इकबाल मस्जिद से लौटे तो घर जलता देख बेसुध हो गए।

फिलहाल, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों का उपचार जारी है।

Also Read This

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब, इमरजेंसी संकेत से हड़कंप

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब होने की घटना ने हलचल बढ़ा दी है। अमेरिकी नौसेना का सर्विलांस ड्रोन एमक्यू-४सी ट्राइटन करीब तीन घंटे तक होर्मुज स्ट्रेट और फारस की खाड़ी की निगरानी करने के बाद अचानक रडार से ओझल हो गया। इससे पहले उसने इमरजेंसी अलर्ट कोड ७७०० भेजा था। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उसे मार गिराया गया या उसके गायब होने की कोई दूसरी वजह है। बताया गया है कि ड्रोन इटली के नेवल एयर स्टेशन सिगोनेला की दिशा में लौटता दिख रहा था। इसी दौरान उसकी उड़ान में अचानक बदलाव नजर आया और फिर वह हवा में ही गायब हो

Read More »

ममता बनर्जी का दावा, असम चुनाव में बाहर से लोग लाई भाजपा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए असम चुनाव के लिए बाहरी वोटर लाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा को असम के मतदाताओं पर भरोसा नहीं था, इसलिए बाहर से लोगों को वहां लाया गया। इसी दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि “सांप पर भरोसा किया जा सकता है, लेकिन भाजपा पर नहीं।” ममता बनर्जी ने यह बयान उत्तर 24 परगना जिले के तेंतुलिया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए दिया। उनका यह हमला ऐसे समय आया है, जब पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर

Read More »

असम के सीएम के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, बयान पर जताई नाराजगी

पुतला दहन का प्रयास विफल, सिटी मजिस्ट्रेट को राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, विचार गोष्ठी में नेताओं ने भाषा की मर्यादा पर उठाए सवाल मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री के एक बयान को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। जिला कैंप कार्यालय पर एकत्रित कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन का प्रयास किया, जिसे प्रशासन ने रोक दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध दर्ज कराया और एक विचार गोष्ठी के माध्यम से लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर चर्चा की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में बुलडोजर एक्शनः आशियाना गिरता देखकर महिला हुई बेहोशउत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन

Read More »

मुजफ्फरनगर-पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौकश गिरफ्तार, एक घायल

गौकशी करने की तैयारी में थे आरोपी, पुलिस को देखकर की फायरिंग, अवैध हथियार और एक जिंदा गौवंश, बिना नंबर कार बरामद मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो कथित गौकशों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से अवैध हथियार, गौकशी के उपकरण, एक जिंदा बछड़ा और बिना नंबर की कार बरामद की है। घटना 10 अप्रैल 2026 की है, जब रतनपुरी थाना पुलिस नंगला पिटलोखर मार्ग पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पिटलोखर पुल की ओर से एक कार

Read More »