एम.जी. पब्लिक स्कूल में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन

111 रोगियों का विशेष चिकित्सक ने किया परीक्षण, 27 रोगी फ्री ऑपरेशन के लिए चयनित

मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार को निःशुल्क नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया।
प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी जनपद मुजफ्फरनगर के सहयोग से विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय हरबंस लाल गोयल एवं स्वर्गीय विमलावती देवी की पुण्य स्मृति में आँखों के निःशुल्क विराट चिकित्सा कैंप में वरदान नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी की विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सक डॉ. स्वाति अग्रवाल (एमबीबीएस, एमएस) के द्वारा रोगियों के नेत्रों का परीक्षण कर उनको उचित उपचार परामर्श के साथ ही निशुल्क दवा वितरित की गयी। शिविर में 111 रोगियों को विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. स्वाति अग्रवाल द्वारा उचित परामर्श प्रदान करते हुए स्वास्थ्य लाभ दिया गया और 27 रोगियों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  चंदन चौहान ने की गांव हाजीपुर को नगर पंचायत भोकरहेडी में शामिल करने की मांग

प्रधानाचार्या ने बताया कि विद्यालय प्रांगण में प्रत्येक माह के चौथे रविवार को शिविर आयोजित किया जा रहा है। यहां मोतियाबिंद के लिए चयनित रोगियों का ऑपरेशन भी निःशुल्क करने की सेवा की जा रही है। विद्यालय में आगामी नेत्र चिकित्सा शिविर 26 अक्टूम्बर, 2025 को सुबह 9.30 बजे से आयोजित किया जायेगा। इस दौरान मुख्य रूप से एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल, डॉ. एससी गुप्ता, एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल, कोषाध्यक्ष रोहित सिंघल, वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी के अध्यक्ष शिवचरण दास गर्ग, सचिव पवन कुमार गोयल, सुनील सिंघल, अनिल वर्मा आदि मौजूद रहे। शिविर आयोजन में नेत्र सर्जन डॉ. स्वाति अग्रवाल के साथ उनके सहयोगी के रूप में मोहिनी प्रजापति, पूजा, परवेज आलम, आकाश कुमार, सुरेन्द्र माहेश्वरी और सहित विद्यालय स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

इसे भी पढ़ें:  पालिकाः तीसरे दिन टूटा आंदोलन का तिलिस्म, हड़ताल समाप्त

Also Read This

1 मार्च से लागू होगा सिम-बाइंडिंग नियम, WhatsApp पर असर

1 मार्च 2026 से सिम-बाइंडिंग नियम लागू होगा, जिसके तहत WhatsApp समेत सभी प्रमुख मैसेजिंग ऐप्स को एक्टिव सिम से जुड़े रहना अनिवार्य होगा। सरकार ने साफ कर दिया है कि इस नियम में कोई ढील नहीं दी जाएगी और कंपनियों को इसे हर हाल में लागू करना होगा। यह कदम डिजिटल सुरक्षा मजबूत करने और साइबर अपराध पर रोक लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है। क्या है सिम-बाइंडिंग नियम और क्यों जरूरी? सिम-बाइंडिंग नियम के तहत जिस मोबाइल नंबर से आपने WhatsApp अकाउंट बनाया है, वही सिम आपके फोन में लगातार एक्टिव रहनी चाहिए। अगर सिम हटाई जाती है, बंद हो जाती है या दूसरे फोन में डाल

Read More »
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करते श्रद्धालु

शुक्रवार के दिन करें ये उपाय, घर में होगा धन का आगमन

हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन धन, ऐश्वर्य और सुख-समृद्धि की अधिष्ठात्री देवी मां लक्ष्मी को समर्पित माना गया है। धार्मिक शास्त्रों में वर्णित है कि यदि इस दिन श्रद्धा और नियमपूर्वक पूजा-उपासना की जाए तो जीवन से दरिद्रता दूर होती है और आर्थिक स्थिति में स्थिरता आती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार का संबंध शुक्र ग्रह से है, जो भौतिक सुख-सुविधाओं और वैभव का कारक माना जाता है। इसलिए इस दिन मां लक्ष्मी की आराधना करने से न केवल धन लाभ होता है, बल्कि परिवार में प्रेम, शांति और सौहार्द भी बढ़ता है। मां लक्ष्मी को ऐसे करें प्रसन्न माना जाता है कि मां लक्ष्मी का वास वहीं

Read More »
होलिका दहन 2026 की पूजा करते श्रद्धालु

होलिका दहन 2026: जानें सही नियम और शुभ मुहूर्त

होलिका दहन 2026 फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाएगा। यह पर्व केवल रंगों की होली का आरंभ नहीं है, बल्कि बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक भी है। धार्मिक मान्यता के अनुसार भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति और भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार की कृपा से होलिका अग्नि में भस्म हो गई और प्रह्लाद सुरक्षित रहे। इसी घटना की स्मृति में होलिका दहन किया जाता है। होलिका की अग्नि को पाप, रोग और नकारात्मक ऊर्जा के नाश का प्रतीक माना जाता है। इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से पूजन करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। तिथि और शुभ मुहूर्त वैदिक पंचांग के अनुसार 2

Read More »

होली पर बिजली कटौती नहीं, सरकार का बड़ा फैसला

होली पर बिजली कटौती नहीं करने का निर्णय लिया गया है। त्योहार को देखते हुए राजधानी समेत प्रदेश में अब सुधार कार्य के नाम पर बिजली बंद नहीं की जाएगी। केवल कोई बड़ी फॉल्ट आने पर ही आपूर्ति रोकी जाएगी और वह भी उच्च अधिकारियों की अनुमति से बाजारों और घरों में कामकाज प्रभावित होने की शिकायतों के बाद यह अहम फैसला लिया गया है। होली पर बिजली कटौती नहीं, सुधार कार्य स्थगित गोमतीनगर के विपिनखंड उपकेंद्र क्षेत्र में 25 फरवरी से 10 मार्च तक 14 दिनों के लिए सुबह 10 से शाम 6 बजे के बीच चार बार बिजली बंद करने की जो योजना बनाई गई थी, उसे अगले

Read More »

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील, स्वास्थ्य विभाग सख्त

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। विशेष अभियान के तहत दो क्लिनिकों पर ताला लगाकर नोटिस जारी किया गया। यह कदम जनपद में अवैध रूप से संचालित क्लिनिक और नर्सिंग होम के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई का हिस्सा है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम ने संबंधित क्लिनिकों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान दोनों क्लिनिक अपंजीकृत पाए गए। अधिकारियों ने बताया कि संचालक वैध पंजीकरण प्रमाण पत्र या शैक्षिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके चलते तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की गई। इसे भी पढ़ें:  वर्षों से

Read More »

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  दिल्ली-देहरादून हाईवे पर नायरा पेट्रोल पम्प का

Read More »