सीएम योगी का निमंत्रण लेकर घर-घर पहुंच रहे मंत्री कपिल देव अग्रवाल

13 अप्रैल को नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए आमजन को दिया जा रहा निमंत्रण, विकास कार्यों की दी जा रही जानकारी

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में प्रस्तावित जनसभा को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। जनसभा को सफल और ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत लोगों से सीधे संवाद स्थापित कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया जा रहा है। मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को नुमाइश मैदान में आयोजित होने वाली जनसभा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस जनसभा में योगी आदित्यनाथ के आगमन को देखते हुए कार्यक्रम को भव्य बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल सक्रिय रूप से जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं।

इसे भी पढ़ें:  ग्रामीणों में आक्रोश- थाना चरथावल पर 29 को महापंचायत

शुक्रवार को कपिल देव अग्रवाल ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया और लोगों के घर-घर पहुंचकर उन्हें जनसभा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने मुजफ्फरनगर विधानसभा के अंतर्गत केशव मंडल के रामपुरी क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया और स्थानीय लोगों से सीधे संवाद स्थापित किया। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार के पिछले नौ वर्षों में हुए विकास कार्यों, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए किए गए प्रयासों की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने लोगों को बताया कि किस प्रकार सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  एमजी पब्लिक स्कूल में लक्ष्मी-गणेश पूजन के साथ धूमधाम से मनाया गया दीपोत्सव

इस अभियान के दौरान क्षेत्रवासियों से सकारात्मक प्रतिक्रिया और समर्थन मिलने की बात भी सामने आई है। स्थानीय लोगों ने जनसभा को लेकर उत्साह दिखाया और बड़ी संख्या में शामिल होने का भरोसा दिलाया। कपिल देव अग्रवाल ने सभी नागरिकों से अपील भी कि वे अधिक से अधिक संख्या में जनसभा में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि सामूहिक सहभागिता से ही इस आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप दिया जा सकता है। जनसभा को लेकर प्रशासनिक और संगठनात्मक स्तर पर भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं, जिससे कार्यक्रम के दौरान व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की जा सकें।

इसे भी पढ़ें:  ओटीएस द्वितीय चरण की अवधि बढ़ी, विद्युत उपभोक्ताओं को राहत

Also Read This

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब, इमरजेंसी संकेत से हड़कंप

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब होने की घटना ने हलचल बढ़ा दी है। अमेरिकी नौसेना का सर्विलांस ड्रोन एमक्यू-४सी ट्राइटन करीब तीन घंटे तक होर्मुज स्ट्रेट और फारस की खाड़ी की निगरानी करने के बाद अचानक रडार से ओझल हो गया। इससे पहले उसने इमरजेंसी अलर्ट कोड ७७०० भेजा था। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उसे मार गिराया गया या उसके गायब होने की कोई दूसरी वजह है। बताया गया है कि ड्रोन इटली के नेवल एयर स्टेशन सिगोनेला की दिशा में लौटता दिख रहा था। इसी दौरान उसकी उड़ान में अचानक बदलाव नजर आया और फिर वह हवा में ही गायब हो

Read More »

ममता बनर्जी का दावा, असम चुनाव में बाहर से लोग लाई भाजपा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए असम चुनाव के लिए बाहरी वोटर लाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा को असम के मतदाताओं पर भरोसा नहीं था, इसलिए बाहर से लोगों को वहां लाया गया। इसी दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि “सांप पर भरोसा किया जा सकता है, लेकिन भाजपा पर नहीं।” ममता बनर्जी ने यह बयान उत्तर 24 परगना जिले के तेंतुलिया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए दिया। उनका यह हमला ऐसे समय आया है, जब पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर

Read More »

असम के सीएम के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, बयान पर जताई नाराजगी

पुतला दहन का प्रयास विफल, सिटी मजिस्ट्रेट को राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, विचार गोष्ठी में नेताओं ने भाषा की मर्यादा पर उठाए सवाल मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री के एक बयान को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। जिला कैंप कार्यालय पर एकत्रित कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन का प्रयास किया, जिसे प्रशासन ने रोक दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध दर्ज कराया और एक विचार गोष्ठी के माध्यम से लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर चर्चा की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-जज्बा-10 दौड़ ने जगाई राष्ट्रवाद की अलखउत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन

Read More »

मुजफ्फरनगर-पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौकश गिरफ्तार, एक घायल

गौकशी करने की तैयारी में थे आरोपी, पुलिस को देखकर की फायरिंग, अवैध हथियार और एक जिंदा गौवंश, बिना नंबर कार बरामद मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो कथित गौकशों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से अवैध हथियार, गौकशी के उपकरण, एक जिंदा बछड़ा और बिना नंबर की कार बरामद की है। घटना 10 अप्रैल 2026 की है, जब रतनपुरी थाना पुलिस नंगला पिटलोखर मार्ग पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पिटलोखर पुल की ओर से एक कार

Read More »

बंगाल भाजपा संकल्प पत्र जारी, महिलाओं को 3 हजार का वादा

बंगाल भाजपा संकल्प पत्र जारी करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में पश्चिम बंगाल में बड़े राजनीतिक बदलाव और ‘सोनार बांग्ला’ बनाने का वादा किया। 2026 विधानसभा चुनाव से पहले जारी इस संकल्प पत्र में लड़कियों की केजी से पीजी तक मुफ्त पढ़ाई, सरकारी नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण, हर महिला के बैंक खाते में 3,000 रुपये और सरकार बनने के छह महीने के भीतर समान नागरिक संहिता लागू करने जैसे बड़े वादे किए गए हैं। अमित शाह ने संकल्प पत्र को भाजपा की चुनावी रणनीति का अहम दस्तावेज बताते हुए कहा कि बंगाल की जनता अब तुष्टिकरण, तानाशाही और वसूली की राजनीति से तंग आ चुकी

Read More »