परिक्रमा मार्ग की बदहाली पर मंत्री कपिल देव नाराज, सोमवार को डीएम तलब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसी पर दोषारोपण करना नहीं, बल्कि जनसमस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है।

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने श्रीराम कॉलेज के सामने रेलवे फाटक से एटूजेड रोड तक बदहाल हो चुकी परिक्रमा मार्ग लंबे समय से चली आ रही सड़क की बदहाल स्थिति, जलभराव एवं यातायात अवरोध की समस्या को गंभीरता से संज्ञान में लिया है। यह मार्ग प्रतिदिन विद्यार्थियों, स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों तथा आसपास की कॉलोनियों के निवासियों द्वारा व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है।
स्थिति की गंभीरता एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आगामी सोमवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस, मुज़फ्फरनगर में नगर विकास प्राधिकरण, जल निगम, लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका परिषद एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को तलब किया है। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनता से प्राप्त निरंतर शिकायतों से मिले फीडबैक के आधार पर लखनऊ से ही जिलाधिकारी मुज़फ्फरनगर उमेश मिश्रा को पत्र प्रेषित कर संबंधित सभी विभागों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करते हुए समस्या के त्वरित एवं स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण वर्षा एवं आसपास की कॉलोनियों से निकलने वाला जल सड़क पर एकत्र हो जाता है, जिससे मार्ग पर लंबे समय तक जलभराव बना रहता है। इससे न केवल यातायात बाधित होता है, बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। विशेष रूप से विद्यार्थियों, महिलाओं एवं बुजुर्ग नागरिकों को आवागमन में अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। मंत्री ने यह भी अवगत कराया कि इस समस्या के समाधान हेतु नगर पालिका परिषद द्वारा सड़क निर्माण एवं जलनिकासी से संबंधित कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। तकनीकी स्तर पर जल निगम से संबंधित डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) प्राप्त होने के उपरांत कार्य को शीघ्र प्रारंभ किया जा सकता है। उन्होंने अपेक्षा जताई कि संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ तकनीकी औपचारिकताओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करेंगे, ताकि कार्य धरातल पर शीघ्र दिखाई दे।
रेलवे फाटक के कारण उत्पन्न यातायात जाम एवं जलभराव की समस्या को ध्यान में रखते हुए मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों से भी संवाद स्थापित किया है। उन्होंने अंडरपास निर्माण अथवा किसी अन्य व्यवहारिक एवं दीर्घकालीन समाधान पर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए आगे की प्रक्रिया प्रारंभ करने का अनुरोध किया है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह समस्या केवल एक मार्ग तक सीमित नहीं है, बल्कि क्षेत्र के समग्र यातायात प्रबंधन और नागरिक सुविधा से जुड़ा विषय है। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसी पर दोषारोपण करना नहीं, बल्कि जनसमस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी संबंधित विभाग आपसी सहयोग एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए श्रीराम कॉलेज रोड एवं रेलवे फाटक से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र, स्थायी एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करेंगे, जिससे आमजन को वर्षों से चली आ रही असुविधा से राहत मिल सके।

इसे भी पढ़ें:  चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया 28 गारबेज टिपर वाहन का उद्घाटन

Also Read This

पीएम मोदी बंगाल रैली में बड़ा हमला, बोले- बंगाल में अपराधियों को खुली छूट

कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित पीएम मोदी बंगाल रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अपराधियों को खुली छूट मिली हुई है और बहन-बेटियों के खिलाफ दिल दहलाने वाले अपराध लगातार सामने आ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य में विकास योजनाओं को भी राजनीतिक कारणों से प्रभावित किया गया है, जिससे गरीबों को उनका लाभ नहीं मिल पा रहा है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा के समापन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यह रैली पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा

Read More »

बिजनौर लापता छात्राएं हरिद्वार में मिलीं, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजनौर लापता छात्राएं मामले में राहत भरी खबर सामने आई है। बोर्ड परीक्षा देने के बाद अचानक गायब हुई छह छात्राओं को पुलिस ने उत्तराखंड के हरिद्वार से सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद पुलिस ने सभी छात्राओं की काउंसलिंग कराई और परिजनों को पूरी जानकारी दी। इस घटना के बाद छात्राओं के परिजनों और क्षेत्र के लोगों में चिंता का माहौल बन गया था। बिजनौर के एक इंटर कॉलेज में गुरुवार को बोर्ड परीक्षा देने के बाद छह छात्राएं अचानक लापता हो गई थीं। गुरुवार रात से ही परिजनों ने छात्राओं की तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार को परेशान परिजन चांदपुर थाने पहुंचे और घटना की सूचना देकर

Read More »

साफ्टवेयर इंजीनियर बना साधु, 15 साल पहले छोड़ गया था पत्नी और बच्चे, अचानक लौटा तो घरवाली ने कर दी पिटाई

मथुरा- मथुरा- बलदेव क्षेत्र में 15 साल पहले पत्नी और बच्चों को छोड़कर प्रेमिका के साथ रहने वाला युवक साधु के वेश में लौट आया। राया के मांट रेलवे क्रॉसिंग पर पत्नी ने उसे पकड़ लिया, जिसके बाद भीड़ ने कार का शीशा तोड़कर उसकी पिटाई कर दी और पुलिस उसे थाने ले गई। मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 15 साल पहले पत्नी और बच्चों को छोड़कर गया पति अचानक ही साधु के वेष में लौटा। सूचना मिलते ही पत्नी ने उसकी पीछा शुरू कर दिया। मांट रेलवे क्रॉसिंग पर उसे पकड़ लिया। इस दौरान पति की पिटाई कर दी। इस

Read More »