बाढ़ से जूझते बिजनौर की सुध लेने पहुंचे मंत्री कपिल देव

गंगा घाट से लेकर प्रभावित गांवों तक प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण, राहत पहुंचाने में बाधाएं दूर करने पर दिया गया विशेष जोर

बिजनौर। बाढ़ की आपदा से जूझ रहे जनपद बिजनौर में शासन-प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ राहत एवं बचाव कार्यों में जुटा है। प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने की दिशा में तेजी से प्रयास हो रहे हैं। मंत्री कलिप देव के दौरे ने न केवल प्रशासन को सक्रिय किया, बल्कि बाढ़ की भयावहता से प्रभावित हो रही जनता को यह भरोसा भी दिलाया कि सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है।


जनपद बिजनौर में बाढ़ से उत्पन्न हालात की समीक्षा के लिए मंगलवार को शीशमहल निरीक्षण भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिलाधिकारी जसमीत कौर के साथ ही जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे मंत्री कलिप देव ने स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने पर विशेष बल दिया। बैठक के दौरान मंत्री ने प्रभावित गांवों तक राहत पहुँचाने में आने वाली बाधाओं को दूर करने, विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और समयबद्ध सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि राहत एवं बचाव कार्यों की रफ्तार धीमी नहीं होनी चाहिए।

मंत्री कपिल देव ने कहा कि प्रत्येक प्रभावित परिवार तक भोजन, स्वच्छ पेयजल, चिकित्सा सहायता एवं अन्य जरूरी सुविधाएँ समय पर पहुँचनी चाहिए। इसमें कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक के पश्चात मंत्री कलिप देव ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने कई गांवों का दौरा किया और प्रभावित ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि सरकार उनकी हर संभव सहायता करेगी।
विशेष रूप से मंत्री ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में बने बाँधों का निरीक्षण कर पानी की स्थिति का गहन अवलोकन किया। उन्होंने जिलाधिकारी जसमीत कौर और अन्य अधिकारियों को निर्देश दिया कि मिट्टी भराई तथा जेसीबी और पोकलेन मशीनों की सहायता से पानी के बहाव को सुरक्षित दिशा में मोड़ा जाए, ताकि जनजीवन सामान्य हो सके। मंत्री कलिप देव ने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार एवं भाजपा संगठन का संकल्प है कि किसी भी प्रभावित व्यक्ति को सहायता से वंचित नहीं रखा जाएगा। कहा कि प्रत्येक प्रभावित परिवार तक समय पर मदद पहुँचाई जाएगी तथा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि आमजन को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को दिया वीआईपी ट्रीटमेंट!

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  हाईवे पर हादसाः गर्भवती पत्नी को देखने अस्पताल जा रहे युवक

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »