मिशन शक्ति 5.0ः एंटी-रोमियो टीमों ने चलाया जागरूकता अभियान

स्कूल-कॉलेज, बाजार व सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं व बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों व सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण को मजबूत आधार देने के उद्देश्य से ‘मिशन शक्ति अभियान-5.0 पूरे प्रदेश में संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में जनपद के सभी थानों की एंटी-रोमियो टीमों ने शनिवार को व्यापक जागरूकता अभियान चलाया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आए 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

अभियान के तहत एंटी-रोमियो टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पड़ने वाले स्कूलों, कॉलेजों, कस्बों, बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और धार्मिक स्थलों के आसपास पहुंचकर महिलाओं व बालिकाओं से संवाद स्थापित किया। टीमों ने सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरोंकृट्विटर सेवा, डायल 112, हेल्पलाइन 181, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, सीएम हेल्पलाइन 1076, वन स्टॉप सेंटर 181, स्वास्थ्य सेवा 102 और एम्बुलेंस सेवा 108कृकी विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान पंपलेट वितरित कर इन सेवाओं तक पहुंचने की प्रक्रिया भी समझाई गई।

इसे भी पढ़ें:  सूदखोरों की हैवानियतः कर्ज न चुका पाने पर युवक को दी दर्दनाक मौत

इसके साथ ही पुलिस टीमों ने जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थानों में स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों की भूमिका से महिलाओं को अवगत कराया। टीमों ने निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओदृबेटी पढ़ाओ, आयुष्मान योजना तथा महिला शक्ति केंद्र योजना जैसी विभिन्न महिला-केंद्रित सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों के अनुसार, मिशन शक्ति का उद्देश्य न केवल महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, बल्कि उनके भीतर आत्मविश्वास की भावना को भी मजबूत करना है ताकि वे किसी भी समस्या की स्थिति में बेझिझक पुलिस व प्रशासन से संपर्क कर सकें। मुजफ्फरनगर पुलिस ने कहा कि जिले में यह अभियान लगातार जारी रहेगा और महिला सुरक्षा से जुड़े सभी बिंदुओं पर सतर्कता व जागरूकता को और बढ़ाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  भूमि विकास बैंक के उत्पीड़न के चलते किसान की मौत, भाकियू ने लगाए आरोप

Also Read This

देवबंद में अवैध मीट की दुकानों पर चला प्रशासन का चेकिंग अभियान, एक दुकान का चालान

खाद्य सुरक्षा टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, कई दुकानों की जांच कर दिए गए आवश्यक निर्देश देवबंद (13 मार्च 2026)। जनपद सहारनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध मीट की दुकानों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवबंद पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्बा देवबंद में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई मीट की दुकानों का निरीक्षण किया गया और एक दुकान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका चालान किया गया। इसे भी पढ़ें:  एडीएम वित्त ने किया नगर पंचायत पुरकाजी के रैन बसेरे का निरीक्षणजानकारी के अनुसार शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में थाना

Read More »

देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज में उमड़े हजारों लोग, पुलिस मुस्तैद

देवबंद। धार्मिक नगरी में देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज पूरे अकीदत और उत्साह के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुई। रमज़ान के अंतिम जुमे पर मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े, जिससे शहर में खासा उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद रहा और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा और पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इसे भी पढ़ें:  खतौली में धूमधाम से मनाया गया चन्द्रप्रभ भगवान मोक्ष कल्याणक बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों के बीच पुलिस लगातार निगरानी करती रही।

Read More »

नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत

खतौली। उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल के बीच नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सपा में शामिल होने के बाद पहली बार खतौली पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री का फूल-मालाओं और नारों के साथ अभिनंदन किया गया। प्रदेश सचिव श्यामलाल बच्ची सैनी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं से गर्मजोशी से मिले। उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का

Read More »

धर्मेन्द्र मलिक ने उटाई आवाजः खतौनी की त्रुटियों से फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसान, समाधान की मांग

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, राजस्व चौपाल लगाकर एक माह में समस्या निपटाने का आग्रह मुजफ्फरनगर। खतौनी में नाम और अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। खतौनी में नाम एवं अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण प्रदेश के अनेक जिलों में बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा पा रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन

Read More »