मां ने ही कर दी अपने चार माह के बेटे की हत्या

प्रयागराज: पति से झगड़े के बाद महिला ने अपने चार माह के बेटे की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी। शव को रसोईघर में रखे लकड़ी के ढेर में छिपा दिया। काफी देर तक बच्चे के न दिखने पर परिजनों ने जब खोजबीन शुरू की। पूछने पर मां कुछ बोल भी नहीं रही थी। रात में करीब 10 बजे उसने बच्चे की हत्या की बात कुबूल की। गंगापार इलाके के सरायममरेज थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि एक मां ने चार माह के बेटे ईश्वर की हत्या कर दी है। घटना पिलखिनी गांव की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी मां को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।पिलखिनी गांव के पूरे जयसिंह निवासी संतोष यादव खेती बारी और मजदूरी करता है। उसकी शादी मनोरमा यादव से हुई है। दोनों को चार माह का एक बच्चा ईश्वर है। बताया जाता है पति-पत्नी में आए दिन खाना बनाने और अन्य बातों को लेकर विवाद होता रहता है। पिछले तीन चार दिनों से लगातार दोनों में झगड़ा चल रहा था। पुलिस के अनुसार पति से झगड़े के बाद अनुराधा ने अपने बेटे ईश्वर (4 माह) की घर में ही सिर पर ईंट से मारकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को रसोई घर में रखे लकड़ी के ढेर में छिपा दिया। इसके बाद अपने काम में जुट गई। काफी देर तक बच्चे को न देखकर पति और परिवार के अन्य लोग परेशान थे। पूछने पर मनोरमा कुछ बता भी नहीं रही थी। परेशान परिजनों ने जब काफी दबाव डाला तो बुधवार रात्रि करीब 10 बजे महिला ने बेटे की हत्या की बात बताई। इसके बाद परिजनों ने शव को निकाला। सूचना पाकर सुबह पुलिस पहुंच गई। बताया जाता है कि महिला के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने की एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना को लेकर पूरे इलाके में चर्चा है। एसीपी हंडिया ने बताया कि आरोपी महिला का मानसिक संतुलन ठीक नहीं लग रहा है। इसके विरुद्ध एफआईआर लिखकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  इस्लाम में नए साल का जश्न नाजायज : मौलाना शहाबुद्दीन

Also Read This

रितुराज शर्मा की दमदार बल्लेबाजी से फाइनल में पहुंचे सिल्वरटन टाइगर्स

एमपीएल-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन पैंथर्स को 7 विकेट से हराया, 13.2 ओवर में हासिल किया 111 रन का लक्ष्य मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन टाइगर्स ने प्रभावशाली खेल दिखाते हुए सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली। रितुराज शर्मा और शिवम चौधरी की शानदार पारियों ने टीम की जीत को आसान बना दिया। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सिल्वरटन टाइगर्स ने सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया। मुकाबले में टॉस

Read More »

ईरान में तनाव के बीच होर्मुज पार कर मुंबई पहुंचा तेल टैंकर 

नई दिल्ली- पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर आया लाइबेरियाई ध्वज वाला टैंकर ईरान की अनुमति से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई पोर्ट पहुंच गया। भारत सरकार क्षेत्र में मौजूद भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा पर लगातार नजर रखे हुए है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एक लाइबेरियाई ध्वज वाला कच्चे तेल का टैंकर, जिसकी कमान एक भारतीय कप्तान के हाथ में थी, रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई बंदरगाह पहुंच गया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार यह टैंकर सऊदी अरब के रास तनुरा बंदरगाह से कच्चा तेल लेकर आया

Read More »

शामली गैस सिलिंडर कालाबाजारी: 900 का सिलिंडर 1500 में

शामली गैस सिलिंडर कालाबाजारी का मामला सामने आया है, जहां बाजार में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलिंडर महंगे दामों पर बेचे जा रहे हैं। जिले में सामान्यतः 900 रुपये में मिलने वाला घरेलू गैस सिलिंडर अब 1500 रुपये तक में बिक रहा है, जबकि 1900 रुपये का कमर्शियल सिलिंडर 2200 से 2800 रुपये तक में बेचा जा रहा है। बताया जा रहा है कि अमेरिका-इस्रायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर अब गैस आपूर्ति पर भी पड़ने लगा है। आपूर्ति कम होने से बाजार में सिलिंडरों की कालाबाजारी तेज हो गई है, जिससे खासकर होटल, ढाबा और हलवाई कारोबारियों की परेशानी बढ़ गई है। पड़ताल में सामने आई शामली

Read More »

सहारनपुर रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल गिरफ्तार, 15 हजार लेते पकड़ा

सहारनपुर। सहारनपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने मंडी थाना क्षेत्र की खाता खेड़ी चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल विनोद कुमार को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। शिकायत मिलने के बाद टीम ने ट्रैप लगाकर कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि आरोपी हेड कांस्टेबल एक मामले में कार्रवाई के नाम पर शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने मामले की जांच शुरू की और सुनियोजित योजना के तहत ट्रैप लगाया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार मंडी थाना क्षेत्र की खाता खेड़ी चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल विनोद कुमार पर आरोप है

Read More »