इकरा हसन ने संसद में समझाया वंदे मातरम का अर्थ, आप भी सुनिए….

सपा सांसद ने सदन में वंदे मातरम पर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की बात भी बताई, असरदार संबोधन पर सभी ने बताई तालियां

मुजफ्फरनगर। वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर कैराना सांसद इकरा हसन ने संसद में विशेष भाषण दिया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने सदन के भीतर वंदे मातरम का अर्थ समझाया, जिसे सुनकर कई सदस्य हैरान रह गए। सांसद इकरा हसन ने राष्ट्रगीत के स्वेच्छा से गाए जाने के फैसले का उल्लेख करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि वाजपेई जी ने उस समय राजधर्म का पालन करते हुए यह सुनिश्चित किया था कि राष्ट्रगीत को बाध्यकारी नहीं, बल्कि सम्मानपूर्वक स्वैच्छिक रूप से अपनाया जाए। संसद में उनका भाषण चर्चा का विषय बना हुआ है। उनके भाषण के दौरान संसद में तालियां भी खूब बजी।
वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर कैराना सांसद इकरा हसन ने संसद में खास भाषण दिया। उन्होंने राष्ट्रगीत का अर्थ और उसके स्वैच्छिक गायन पर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के रुख का भी उल्लेख किया। उनका संबोधन सोशल मीडिया व संसद दोनों में चर्चा का विषय बना हुआ है। वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर कैराना सांसद इकरा हसन ने संसद के सदन में राष्ट्रगीत वंदे मातरम का शाब्दिक अर्थ समझाया, कई सदस्य हैरान रह गए। उनके भाषण की वीडियो तेजी से वायरल हो रही है।

इसे भी पढ़ें:  ई-चालान का मेसेज भेज खाते से 11 बार में उड़ाए 18 लाख

इकरा हसन ने अपने भाषण में बताया कि राष्ट्रगीत को लेकर कभी भी अनिवार्यता नहीं रखी गई, बल्कि इसे सम्मान और स्वैच्छिकता के साथ अपनाया गया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने श्राजधर्मश् का पालन करते हुए यह सुनिश्चित किया था कि वंदे मातरम किसी पर थोपा न जाए, बल्कि लोग इसे सम्मानपूर्वक गाएं। सांसद इकरा हसन द्वारा वंदे मातरम का अर्थ व संदर्भ समझाए जाने पर कई सदस्यों ने आश्चर्य व्यक्त किया। उनके तार्किक और शांत अंदाज़ वाले भाषण की चर्चा सदन से लेकर सोशल मीडिया तक हो रही है। उनका यह भाषण सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रहा है, जहां लोग इसे संतुलित, तथ्यात्मक और शांतिपूर्ण संदेश वाला बयान बताकर सराह रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  बिजनौर में आरएसएस जिला कार्यवाह के घर लूट, मंत्री कपिल देव बिफरे

Also Read This

देवबंद आतंकी नेटवर्क मामला: प्रमुख सचिव गृह को आदेश

देवबंद आतंकी नेटवर्क मामला एक बार फिर चर्चा में है। बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक और हिंदूवादी नेता विकास त्यागी ने प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में कहा है कि न्यायालय ने अब तक की जांच पर असंतोष जताते हुए प्रमुख सचिव गृह और पुलिस महानिदेशक को इस पूरे प्रकरण की पुनः गहन जांच कराने के निर्देश दिए हैं। त्यागी के अनुसार, यह मामला अंतरराष्ट्रीय आतंकी नेटवर्क और अवैध घुसपैठ से जुड़ी गंभीर आशंकाओं से संबंधित है। उन्होंने पत्र में दारुल उलूम की गहन जांच की मांग भी उठाई है।  विकास त्यागी ने कहा कि अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, देवबंद ने वाद संख्या 1905/2022, सरकार बनाम तलहा

Read More »

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे टोल दरें महंगी, कार से ट्रक तक असर

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे टोल दरें मंगलवार रात १२ बजे से बढ़ गई हैं। एनएचएआई ने ५ रुपये से ४५ रुपये तक टोल बढ़ाया है, जिससे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के साथ एनएच-९ और ईस्टर्न पेरिफेरल पर भी सफर महंगा हो गया है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक अरविंद कुमार ने बताया कि मेरठ एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले सभी प्रकार के वाहनों का टोल शुल्क बढ़ा दिया गया है। मेरठ से दिल्ली तक चार पहिया वाहनों का टोल १७० रुपये की जगह अब १७५ रुपये देना होगा। उसी तरह २४ घंटे में आने-जाने का टोल २५५ रुपये की जगह २६५ रुपये लिया जाएगा। व्यावसायिक वाहनों का टोल शुल्क १० रुपये से ४५ रुपये तक बढ़ाया गया

Read More »

कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा, दिल्ली में कीमत 2 हजार पार

मिडिल ईस्ट संघर्ष के बीच कमर्शियल गैस सिलेंडर एक बार फिर महंगा हो गया है। वैश्विक तेल कीमतों में उछाल के कारण 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 195.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। नए रेट के अनुसार दिल्ली में इसकी कीमत 2,078.50 रुपये पहुंच गई है। हालांकि, घरेलू रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम घरेलू सिलेंडर 913 रुपये में ही मिल रहा है। सरकारी तेल कंपनियों के मुताबिक, मिडिल ईस्ट में बढ़ते संघर्ष के कारण वैश्विक तेल कीमतों में तेजी आई है। इसी का असर अब कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों पर दिखाई दिया

Read More »

भारत का कच्चा तेल भंडार 6 महीने नहीं, 20-40 दिन का सहारा

भारत का कच्चा तेल भंडार अभी देश की 20 से 40 दिनों की जरूरतें पूरी करने के लिए पर्याप्त है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड के सचिव अंजन कुमार मिश्रा ने साफ कहा कि देश में तरल ईंधन की कोई कमी नहीं है, लेकिन ऐसा भंडार नहीं बनाया जा सकता जो छह महीने तक चल सके। पश्चिम एशिया संकट के बीच सरकार स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए है। नई दिल्ली में आयोजित पीएचडीसीसीआई हाइड्रोकार्बन समिट 2026 के दौरान अंजन कुमार मिश्रा ने मौजूदा ऊर्जा स्थिति और वैश्विक संकट पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि देश के पास मौजूदा रिजर्व है, मगर यह केवल सीमित अवधि की

Read More »

पुरकाजी में विकास को लगे पंख: 12 सड़कों का कायाकल्प, दो नए सेतु निर्माण को मंजूरी

बरला-बसेड़ा मार्ग पर ऊपरी गंगा नहर शाखा पर स्थित क्षतिग्रस्त सेतु के स्थान पर दो लेन के नए सेतु का निर्माण

Read More »

लिएंडर पेस भाजपा में शामिल, टीएमसी छोड़कर नया राजनीतिक दांव

लिएंडर पेस भाजपा में शामिल होने के साथ ही पश्चिम बंगाल की राजनीति में नया मोड़ आ गया है। बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले उनका पार्टी में आना बेहद अहम माना जा रहा है, और कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। मंगलवार को लिएंडर पेस ने केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनके शामिल होने को लेकर पहले से ही अटकलें चल रही थीं। सूत्रों के अनुसार, लिएंडर पेस को स्टार प्रचारक बनाकर भाजपा मैदान में उतार सकती है। इसे भी पढ़ें:  दिल्ली ब्लास्टः मुजफ्फरनगर अलर्ट, आधी रात फोर्स लेकर सड़कों पर उतरे

Read More »