मुंबई पुलिस की सख्ती: आजाद मैदान खाली कराने पर आंदोलनकारियों और पुलिस में टकराव

मुंबई पुलिस ने मंगलवार को आजाद मैदान से मराठा आरक्षण आंदोलनकारियों को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। इस दौरान आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल के समर्थकों और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। पुलिस प्रशासन प्रदर्शनकारियों से लगातार अपील कर रहा है कि वे शांति बनाए रखें और आंदोलन समाप्त करें। यह कदम बॉम्बे हाईकोर्ट के उस आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें दोपहर 3 बजे तक मैदान खाली कराने के निर्देश दिए गए थे।

इसे भी पढ़ें:  देश में 12 जगहों पर छापेमारी, संदिग्ध आतंकी समेत आठ दहशतगर्द गिरफ्तार

इसी बीच, आंदोलन का नेतृत्व कर रहे मनोज जरांगे पाटिल ने समर्थकों से मैदान खाली करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जो लोग वाहन लेकर आए हैं, वे मुंबई से बाहर निकलें और प्रदर्शन स्थल पर केवल पाँच हज़ार लोग ही मौजूद रहें। हालांकि, पुलिस ने साफ कर दिया है कि अदालत के आदेश के अनुसार पूरा मैदान खाली करना ज़रूरी है।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा और आरएसएस के बीच कोई मतभेद नहीं- मोहन भागवत

इस स्थिति में आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि वे तब तक मैदान से नहीं हटेंगे, जब तक मनोज जरांगे पाटिल व्यक्तिगत रूप से उन्हें निर्देश नहीं देते। इस मुद्दे पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच लगातार बहस जारी है।

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  जीएसटी परिषद का बड़ा फैसला: MSMEs

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »