श्री कल्पद्रुम महा मण्डल विधान में शामिल हुई नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप

भावलिंगी संत विमर्श सागर महामुनिराज के सानिध्य में मेहता क्लब में हुआ शुभारंभ, सांसारिक कल्याण और आध्यात्मिक उन्नति के लिए बड़ी संख्या में पूजन करने उमड़े जैन समाज के श्रद्धालु

मुजफ्फरनगर। नई मंडी स्थित मेहता क्लब में रविवार को आध्यात्मिक उत्साह और धार्मिक भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला। परम पूज्य भावलिंगी संत श्रमणाचार्य श्री 108 विमर्श सागर महामुनिराज ससंघ के पावन सानिध्य में आयोजित श्री कल्पद्रुम महा मण्डल विधान में मुख्य रूप से नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, सभासद सीमा जैन ने नगर के अनेक श्रद्धालुओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ भाग लेकर मुनिराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इसे भी पढ़ें:  मोमबत्ती बांटने पर खूनी संघर्ष, जमकर चले चाकू, बल्लम और लात-घूसे

मेहता क्लब परिसर सुबह से ही जैन धर्म के पावन मंत्रोच्चार, स्तोत्र पाठ और भक्तिमय अनुष्ठानों की गूंज से अनुप्राणित हो उठा। परम पूज्य भावलिंगी संत श्रमणाचार्य श्री 108 विमर्श सागर महामुनिराज के निर्देशन में प्रारंभ हुए श्री कल्पद्रुम महा मण्डल विधान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और धर्म लाभ अर्जित किया। विधान के दौरान संतों ने जीवन में संयम, करुणा और आत्म शुद्धि के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक अनुष्ठान न केवल व्यक्ति के मानसिक और आध्यात्मिक विकास में सहायक होते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करते हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-पटाखा व्यापारियों पर प्रशासन की कड़ी नजर, अफसरों ने निरीक्षण

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, सभासद सीमा जैन, विकल्प जैन ने अन्य श्रद्धालुओं के साथ मुनिराज को नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। समिति के पदाधिकारियों ने अतिथियों और श्रद्धालुओं का स्वागत एवं सत्कार किया। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने महामुनिराज के सानिध्य में आयोजित इस विधान को नगर के लिए शुभ और कल्याणकारी बताया। उन्होंने सभी के लिए शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना करते हुए विधान के सभी चरणों में सहभागिता की। मेहता क्लब में धार्मिक आयोजन को लेकर दिन भर आध्यात्मिक उल्लास और भक्ति का माहौल बना रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीए शीतल जैन, पंकज जैन, अमित जैन एडवोकेट, जितेन्द्र उर्फ टोनी जैन, अशोक जैन, सचिन जैन, विपिन जैन, विकास कुमार जैन, पंकज कुमार, अनिल जैन, त्रिशला जैन, संगीता जैन, अर्जुन जैन, प्रमोद जैन और पिंकी जैन सहित श्री दिगम्बर जैन साधु सेवा समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि इस धार्मिक कार्यक्रम का विधिवत समापन 30 नवंबर को भव्य रूप से किया जायेगा। इसमें उत्तर प्रदेश के साथ ही दिल्ली, उत्तराखंड, गुजरात, हरियाणा सहित अन्य प्रदेशों से भी जैन समाज के श्रद्धालु भी पहुंच रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह: खतौली कॉलेज में छात्रों को सिखाए ट्रैफिक संकेत, वीडियो से दी गई विशेष ट्रेनिंग

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  बारिश के बीच विकास की सौगात लेकर

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  सात मेडिकल एजेंसियों पर छापे, नकली दवाइयों के धंधे से मचा हड़कंपफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  बारिश के बीच विकास की सौगात लेकर शहर में निकली मीनाक्षी स्वरूपइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार,

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  मुज़फ्फरनगर: TET आदेश के खिलाफ शिक्षकों का विरोध, सेवा से बाहर करने पर ज्ञापनलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों

Read More »