नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया महिला चिकित्सालय का निरीक्षण

जिला महिला चिकित्सालय में साफ-सफाई और व्यवस्थाओं का लिया जायजा, मरीजों की सुविधाओं को बताया प्राथमिकता

मुजफ्फरनगर। शहर के प्रमुख स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति सुधारने की दिशा में स्थानीय प्रशासन लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में मुज़फ्फरनगर जिला महिला चिकित्सालय में नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने औचक निरीक्षण कर सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान सीएमएस डॉ. आभा आत्रेय समेत अस्पताल का पूरा प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।

जिला महिला चिकित्सालय में नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने निरीक्षण कर अस्पताल में स्वच्छता, व्यवस्था और मरीजों को दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था की सराहना की, साथ ही जहां कुछ कमियाँ दिखीं, वहां सुधार के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान मीनाक्षी स्वरूप ने वार्डों में जाकर मरीजों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। अस्पताल के कार्यालयों में स्टाफ से भी मुलाकात की। अस्पताल की आवश्यकता को भी समझने का प्रयास किया।
निरीक्षण के समय मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. आभा आत्रेय ने अस्पताल की मौजूदा व्यवस्थाओं और स्टाफ की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ. आत्रेय ने बताया कि अस्पताल प्रशासन द्वारा नियमित साफ-सफाई और मरीजों की सुविधा के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। अस्पताल परिसर में कूड़ा निस्तारण, पेयजल, शौचालय और दवा वितरण की स्थिति की भी अध्यक्ष ने जानकारी ली और पालिका प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिया।

निरीक्षण को लेकर नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि स्वस्थ समाज की नींव स्वच्छ और सुचारु स्वास्थ्य सेवाओं पर टिकी होती है। हमारा प्रयास है कि मुज़फ्फरनगर की जनता को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं मिले। जिला महिला चिकित्सालय में व्यवस्थाएं संतोषजनक हैं, लेकिन जहाँ सुधार की आवश्यकता है, वहाँ तत्काल सहयोगात्मक दृष्टिकोण से हम कार्य कराने के लिए प्रयास करेंगे। पालिका प्रशासन और अस्पताल मिलकर बेहतर सेवाएं देने का प्रयास करें, यही हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि नगर क्षेत्र के सरकारी अस्पतालों में स्वच्छता और सेवा में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। अस्पताल प्रशासन की बरसों पुरानी मांग रही है कि अस्पताल के बाहर बने दो कूड़ा डलावघर को हटवाया जाये। हमने प्राथमिकता पर यह सुनिश्चित किया है। रुड़की रोड वाला कूड़ा डलावघर पालिका जल्द ही सेल्फी प्वाइंट के रूप में विकसित करने जा रही है। लद्दावाला की ओर बना डलावघर बंद कराया है, यहां कॉम्पेक्टर को हटवाकर वेंडिंग जोन बनाने का प्रस्ताव हाल ही में पालिका बोर्ड ने मंजूर किया है, जल्द से जल्द यह कार्य प्रारम्भ कराया जायेगा। सीएमएस डॉ. आभा ने अस्पताल के लिए जो आवश्यकता जताई है, वो भी हम पूर्ण करने का भरपूर प्रयास करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  डीएवी पीजी कॉलेज के छात्र ने किया आत्मदाह का प्रयास, भड़का गुस्सा

Also Read This

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में 5 करोड़ टैक्स बकाया, सरकारी दफ्तर बने बड़े बकायेदार

मुजफ्फरनगर नगर पालिका टैक्स बकाया 5 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया है। एसएसपी कार्यालय पर 96 लाख और मंडी समिति पर 3.65 करोड़ रुपये लंबित हैं। ईओ प्रज्ञा सिंह ने सख्ती दिखाते हुए राजस्व निरीक्षकों का वेतन रोक दिया है।

Read More »

लोहियानगर मस्जिद मारपीट: लड्डू विवाद बना हिंसा

मेरठ के थाना लोहियानगर क्षेत्र में स्थित हापुड़ रोड की एक मस्जिद में सोमवार रात तरावीह की नमाज के बाद लोहियानगर मस्जिद मारपीट की घटना सामने आई। लड्डू बांटने के मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। लोहियानगर मस्जिद मारपीट की जड़ में लड्डू बांटने का विवाद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तरावीह में कुरान शरीफ मुकम्मल होने की खुशी में लड्डू बांटे जा रहे थे। इसी दौरान कुछ युवकों के बीच कहासुनी शुरू हुई। मामूली बहस जल्द ही हाथापाई में बदल गई। आरोप है कि कुछ युवकों ने एक नमाजी को

Read More »

सेना का कुत्ता टायसन ने किश्तवाड़ में ढेर किए 3 आतंकी

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के छतरू जंगल इलाके में सेना का कुत्ता टायसन ने अदम्य साहस दिखाते हुए जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादियों को ट्रैक करने में निर्णायक भूमिका निभाई। गोली लगने के बावजूद टायसन पीछे नहीं हटा और ऑपरेशन त्राशी-I को सफल बनाने में अहम साबित हुआ। रविवार, 22 फरवरी, 2026 को मिले खुफिया इनपुट के आधार पर आर्मी, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने छतरू क्षेत्र के एक धोक पर कार्रवाई की, जहां बड़े आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना थी। जैसे ही स्पेशल फोर्स अंदर पहुंची, सेना का कुत्ता टायसन, जो भारतीय सेना की 2 पैरा स्पेशल फोर्सेज का एलीट जर्मन शेफर्ड और के-9 ट्रूपर है, को

Read More »

मुजफ्फरनगर में विकास भवन कर्मचारी धरना, कार्रवाई की मांग

मुजफ्फरनगर में मंगलवार को विकास भवन कर्मचारी धरना ने प्रशासनिक हलकों में हलचल पैदा कर दी। विकास भवन कर्मचारी एसोसिएशन के बैनर तले कर्मचारियों ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार के खिलाफ परिसर में धरना-प्रदर्शन किया और सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। कर्मचारियों का आरोप है कि अधिशासी अभियंता द्वारा एक कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार और अमर्यादित टिप्पणी की गई, जिससे पूरे कार्यालय में रोष का माहौल है। एसोसिएशन पदाधिकारियों के अनुसार, हाल ही में एक कर्मचारी के साथ कथित रूप से अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया। इस घटना के बाद कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ गई। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी पहले भी उच्च अधिकारियों

Read More »

यमुनोत्री धाम घोड़े-खच्चर संचालन एसओपी लागू, शाम 6 बजे के बाद रोक

चारधाम यात्रा से पहले यमुनोत्री धाम घोड़े-खच्चर संचालन एसओपी लागू की जाएगी। जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि शाम छह बजे के बाद पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों का संचालन नहीं होगा। सुरक्षा, स्वास्थ्य और पशु क्रूरता रोकने को लेकर विशेष इंतजाम किए जाएंगे। इस नई व्यवस्था के तहत यात्रा रूट पर चलने वाले घोड़ा-खच्चरों की निगरानी कड़ी की जाएगी और अतिरिक्त बोझ डालने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। डीएम प्रशांत आर्य ने जिला पंचायत और पशु पालन विभाग को संयुक्त रूप से एसओपी तैयार करने के निर्देश दिए हैं। दोनों विभाग जल्द ही यमुनोत्री पैदल मार्ग का निरीक्षण करेंगे।विशेष रूप से पशु क्रूरता को रोकने के लिए कड़े

Read More »

पश्चिम बंगाल अदालत बम धमकी से 6 कोर्ट खाली

पश्चिम बंगाल अदालत बम धमकी से मंगलवार दोपहर राज्य की छह जिला अदालतों में अफरा-तफरी मच गई। ई-मेल के जरिए बम प्लांट होने की सूचना मिलते ही अदालतों को तत्काल खाली कराया गया और न्यायिक कार्य प्रभावित हुआ। दोपहर 2 बजे तक चली तलाशी में कहीं भी कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। कोलकाता के सिटी सिविल एंड सेशंस कोर्ट, बैंकशॉल कोर्ट सहित हुगली जिले के चिनसुराह, पश्चिम बर्दवान के आसनसोल व दुर्गापुर और मुर्शिदाबाद के बेरहामपुर अदालतों को यह धमकी मिली थी। धमकी मिलते ही पुलिस ने स्निफर डॉग्स, बम डिस्पोजल स्क्वाड और विशेष सुरक्षा टीमों को मौके पर भेजा। सभी अदालत परिसरों की सघन जांच की गई। तलाशी के

Read More »