कच्चा कूड़ा डलावघर-खराब वाहन देखकर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने जताई नाराजगी

नगर की सफाई व्यवस्था को परखने के लिए मीनाक्षी स्वरूप ने किया व्यापक स्थलीय निरीक्षण, कूड़ा डलावघर से लेकर वाहन पार्किंग तक कंपनी को दिए व्यवस्था सुधार के लिए सख्त निर्देश

मुजफ्फरनगर। शहर में नगर पालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने गुरूवार को सफाई व्यवस्था सुधारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कई क्षेत्रों का अचानक दौरा कर सफाई, घर-घर कूड़ा संग्रहण, कूड़े के पृथककरण अभियान और स्कूलों की स्थिति का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं मौके पर खड़े होकर सफाई कार्य की निगरानी की और लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों को फटकार भी लगाई।

नगर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की वास्तविक स्थिति समझने के लिए नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कई इलाकों का दौरा किया। उन्होंने कूड़े के स्रोत से ही पृथककरण अभियान की प्रगति की समीक्षा की और सफाई कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सबसे पहले पालिकाध्यक्ष रजवाहा रोड पर स्थित मंडी श्मशान घाट गेट के सामने बने कूड़ा डलावघर पहुंचीं।

यहां उन्होंने देखा कि डलावघर का भू-तल कच्चा है, जो बरसात के दौरान समस्या बढ़ा सकता है। उन्होंने तत्काल ही कूड़ा निस्तारण का कार्य देख रही कंपनी जेएस एनवायरो की टीम को बुलाकर पक्का फाउंडेशन प्लेटफार्म निर्माण के आदेश दिए। इसके बाद उन्होंने मौके पर खड़े रहकर सफाई कर्मियों से डलावघर के आसपास सड़क तक सफाई कराई और रजवाहा रोड की साइड पटरी को भी नियमित रूप से साफ रखने के निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें:  चेयरमैन जहीर फारूकी ने जरूरतमंद लोगों को बांटे कंबल

इसके पश्चात उन्होंने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन और कूड़े के पृथककरण के लिए चल रहे जागरूकता अभियान में लगे कर्मचारियों से वीडियो कॉल पर बात कर उनकी लोकेशन और कार्य की रफ्तार की जांच की। जागरुकता अभियान को और तेज करने को कहा। भोपा रोड स्थित जेएस एनवायरो कंपनी की दोनों पार्किंग में पहुंचकर उन्होंने गारबेज टिपर वाहनों की स्थिति का निरीक्षण किया। यहां चार वाहन खराब अवस्था में खड़े मिले। पालिकाध्यक्ष ने इस पर नाराज़गी जताते हुए कंपनी के प्रोजेक्ट हेड नितेश चौधरी को मौके पर ही सभी वाहनों को तत्काल ठीक कराकर वार्डों में भेजने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नागरिकों को स्वच्छ वातावरण देना नगरपालिका की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  जब तक अपने समाज के लोगों को उनका हक नहीं दिलवा देते संघर्ष जारी रहेगा- रामकुमार वालिया

इसके बाद पालिकाध्यक्ष नई मंडी थाना क्षेत्र में स्थित बेसिक शिक्षा परिषद् की प्राइमरी पाठशाला पहुंचीं। पूर्व निरीक्षण में दिए गए सफाई निर्देशों की प्रगति की उन्होंने समीक्षा की। स्कूल परिसर में आवश्यक निर्माण और मरम्मत की जरूरत देखते हुए उन्होंने बीएसए से फोन पर बातचीत कर तुरंत आवश्यक कार्य शुरू कराने को कहा। उन्होंने आश्वस्त किया कि विद्यालय के सौंदर्यकरण और जर्जरता दूर करने में नगरपालिका परिषद् भी कायाकल्प योजना के तहत पूरा सहयोग करेगी।

निरीक्षण के अंत में पालिकाध्यक्ष ने कहाकृकि नगर की स्वच्छता केवल नगरपालिका का ही नहीं, बल्कि हम सबका सामूहिक दायित्व है। हम तभी एक स्वस्थ और सुंदर शहर बना सकते हैं, जब प्रत्येक नागरिक कूड़े को स्रोत पर ही पृथक करे और सफाई कर्मियों का सहयोग करे। नगरपालिका परिषद् पूरी तत्परता के साथ काम कर रही है, और मैं स्वयं लगातार निरीक्षण कर रही हूं। हमारा लक्ष्य हैकृस्वच्छ, सुरक्षित और विकसित मुजफ्फरनगर बनाना। इसके लिए न कोई समझौता होगा, न कोई लापरवाही बर्दाश्त की जाएगी। निरीक्षण में व्यापारी नेता शलभ गुप्ता एडवोकेट, पूर्व सभासद प्रियांशु जैन और एसएफआई प्लाक्षा मैनवाल, नीतेश चौधरी के अलावा अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर नगर पालिका में ठेकेदार फर्म ने किया बड़ा घोटाला

Also Read This

होली पर बिजली कटौती नहीं, सरकार का बड़ा फैसला

होली पर बिजली कटौती नहीं करने का निर्णय लिया गया है। त्योहार को देखते हुए राजधानी समेत प्रदेश में अब सुधार कार्य के नाम पर बिजली बंद नहीं की जाएगी। केवल कोई बड़ी फॉल्ट आने पर ही आपूर्ति रोकी जाएगी और वह भी उच्च अधिकारियों की अनुमति से बाजारों और घरों में कामकाज प्रभावित होने की शिकायतों के बाद यह अहम फैसला लिया गया है। होली पर बिजली कटौती नहीं, सुधार कार्य स्थगित गोमतीनगर के विपिनखंड उपकेंद्र क्षेत्र में 25 फरवरी से 10 मार्च तक 14 दिनों के लिए सुबह 10 से शाम 6 बजे के बीच चार बार बिजली बंद करने की जो योजना बनाई गई थी, उसे अगले

Read More »

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील, स्वास्थ्य विभाग सख्त

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। विशेष अभियान के तहत दो क्लिनिकों पर ताला लगाकर नोटिस जारी किया गया। यह कदम जनपद में अवैध रूप से संचालित क्लिनिक और नर्सिंग होम के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई का हिस्सा है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम ने संबंधित क्लिनिकों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान दोनों क्लिनिक अपंजीकृत पाए गए। अधिकारियों ने बताया कि संचालक वैध पंजीकरण प्रमाण पत्र या शैक्षिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके चलते तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की गई। इसे भी पढ़ें:  तेज रफ्तार

Read More »

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  जब तक अपने समाज के लोगों को

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  जिलाधिकारी के नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर मांगी धनराशिफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  जिलाधिकारी के नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर मांगी धनराशिइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »